एक्सप्लोरर

India को भारत करने में हजारों करोड़ हो सकते हैं खर्च, यहां है पूरा गणित

किसी शहर के नाम बदलने पर आने वाले खर्च की बात करें तो वो तकरीबन 200 से 500 करोड़ रुपये के बीच होता है. वहीं किसी राज्य के नाम को बदलने पर खर्च की बात करें तो ये पांच सौ करोड़ से कही ज्यादा हो जाता है.

देश में अब भारत और इंडिया पर बहस तेज हो गई है. मौजूदा सरकार में जिस तरह से शहरों के नाम बदले गए हैं, उसे लेकर सोशल मीडिया पर एक चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि क्या अब देश का भी नाम भारत या इंडिया में से कोई एक हो जाएगा. दरअसल, फिलहाल आधिकारिक रूप से दोनों नाम इस्तेमाल होते हैं. अग्रेजी में इंडिया और हिंदी में भारत. लेकिन अगर केंद्र सरकार ने सिर्फ भारत नाम को देश का नाम घोषित किया तो इसमें कितना खर्च लग जाएगा ये आपको बताते हैं. लेकिन इससे पहले जानिए कि अगर किसी शहर या राज्य का नाम चेंज करते हैं तो कितना पैसा खर्च होता है.

किसी शहर या राज्य का नाम बदलने में कितना खर्च होता है

भारत के कई राज्यों में पिछले दिनों अलग अलग शहरों के नाम बदले गए. इनमें उत्तर प्रदेश का नाम सबसे ऊपर रहा. यहां की योगी सरकार ने कई शहरों के नाम बदले. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा में रहा इलाहाबाद का प्रयागराज होना. अब अगर किसी शहर के नाम बदलने पर आने वाले खर्चे की बात करें तो वो तकरीबन 200 से 500 करोड़ रुपये के बीच होता है. वहीं किसी राज्य के नाम को बदलने पर खर्च की बात करें तो ये पांच सौ करोड़ से कही ज्यादा हो जाता है.

देश का नाम बदलने पर कितना पैसा खर्च होगा?

जाहिर सी बात है जब किसी शहर या राज्य का नाम बदलने पर कई सौ करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं तो देश का नाम बदलने पर उससे कहीं ज्यादा खर्च होगा. आउटलुक ने इसी पर एक रिसर्च स्टोरी की है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2018 में स्वाजीलैंड नाम के एक अफ्रीकी देश ने अपना नाम बदलकर ईस्वातिनी कर लिया था. उस वक्त इस छोटे से देश का नाम बदलने में लगभग 60 मिलियन डॉलर का खर्च आया था. जिस मॉडल के आधार पर इस आंकड़े की गणना की गई है, उसी आधार पर अगर अपने देश का नाम चेंज किया गया तो खर्च लगभग 14 हजार करोड़ रुपये के आस पास होगा.

ये भी पढ़ें: भारत, हिंदुस्तान, इंडिया तो खूब सुना है... क्या जम्बूद्वीप भी था भारत का नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget