एक्सप्लोरर

मिसाइल अटैक से पहले इजरायलियों को मिल रहा RED ALERT का मैसेज, हमले से कितनी देर पहले चलता है पता?

ईरान और इजराइल के बीच घमासान युद्ध जारी है. इजराइल अपने नागरिकों को ईरानी मिसाइलों से बचाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा ले रहा है. आइए जानते हैं कि यह तकनीक कैसे काम करती है?

ईरान और इजरायल के बीच घमासान युद्ध जारी है. दोनों देश एक दूसरे को खत्म करने के लिए पूरी तरह जुटे हुए हैं. दोनों ही देश एक दूसरे के ऊपर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं, ताकि एक-दूसरे को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके. इस मिसाइल हमले से अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए इजरायल ने खास तरह का सिस्टम डिवेलप किया है, जो लोगों के मोबाइल नंबर से कनेक्ट है. यह सिस्टम मिसाइल या रॉकेट हमले से पहले ही लोगों को इसके बारे में सूचना पहुंचा दे रहा है. इजरायल की इस तकनीक ने अब तक काफी लोगों को सुरक्षित बचाया है. आइए आपको बताते हैं कि इजरायल का यह सिस्टम कैसे काम करता है और मिसाइल अटैक होने से पहले उनको कितनी देर पहले इसका पता चल जाता है? 

कैसे काम करता है यह सिस्टम?

इजरायल भले ही छोटा सा देश हो, लेकिन टेक्नोलॉजी के मामले में यह अमेरिका को भी टक्कर देता है. इजरायल के डिवेलपर्स ने खास तरह का ऐप डिवलप किया है. लोकेशन के आधार पर काम करने वाला यह ऐप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम में काम करता है. यह उस लोकेशन पर सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर अपडेट देता है. जैसे ही इस ऐप को लगता है कि आसपास कोई खतरा है या फिर इसे खतरे का सिग्नल मिलता है, उसके बाद मोबाइल पर तेजी से रेड  अलर्ट का सिग्नल बजने लगता है. रिपोर्ट के अनुसार, इससे लोगों को रियल टाइम अपडेट यानी 2 से 3 मिनट पहले ही अपडेट मिल रहा है, ताकि किसी भी हमले से पहले उन्हें खुद को बचाने का मौका मिल सके. कई बार लोगों को 10 मिनट पहले भी जानकारी मिल रही है. इससे लोगों को शेल्टर या बंकर तक जाने के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है.  

क्या नाम है इस ऐप का?

इसको अलग अलग नाम जैसे Red Alert, Home Front Command App और Tzofar - Red Alert आदि से जाना जाता है. इनमें Home Front Command App को ऑफिशियल और बाकी को थर्ड पार्टी ऐप बताया जा रहा है. अगर होम फ्रंट कमांड ऐप की बात करें तो इसे Israel  के IDF Home Front Comman ने विकसित किया है. यह इमरजेंसी और सुरक्षा से जुड़ी सलाह, चेतावनियां और गाइडलाइन देता है. इसमें अर्ली वॉर्निंग अलर्ट्स, लाइफ‑सेविंग गाइडलाइंस और लोकेशन‑बेस्ड अलर्ट्स जैसे फीचर्स हैं. वहीं, अगर Red Alert ऐप की बात करें तो यह भी लोकेशन‑बेस्ड अलर्ट्स जारी करता है. इसके अलावा अगर आसपास से कोई मिसाइल जा रही है तो उसकी भी जानकारी आप ऐप पर देख सकते हैं. इसमें साउंड कस्टमाइज करने की भी सुविधा दी गई है. हालांकि, इस ऐप का संबंध सरकार से सीधा नहीं है. 

इसे भी पढ़ें- किन लोगों को बैन करती है सेबी, शेयर मार्केट की सलाह देने के लिए कौन-सा कोर्स करना जरूरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?
सिंधु नदी की वजह से भारत को कैसे मिला 'इंडिया' नाम, जानें क्या है इसका इतिहास?
संसद की कार्यवाही स्थगित होने पर सरकार का कितना नुकसान, जानिए हर मिनट कितना पड़ता है भार?
संसद की कार्यवाही स्थगित होने पर सरकार का कितना नुकसान, जानिए हर मिनट कितना पड़ता है भार?
Mughal Games: मोबाइल नहीं था तो टाइम पास कैसे करते थे मुगल, जानें क्या था उनके पसंदीदा खेल?
मोबाइल नहीं था तो टाइम पास कैसे करते थे मुगल, जानें क्या था उनके पसंदीदा खेल?
Cjp Protest Lathi Charge: पुलिस की इस लाठी से क्यों थर-थर कांपते हैं अपराधी, CJP के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के बीच जानें जवाब
पुलिस की इस लाठी से क्यों थर-थर कांपते हैं अपराधी, CJP के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के बीच जानें जवाब

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget