एक्सप्लोरर

इजराइल के पास है सबसे पावरफुल हथियार आयरन डोम, जानिए कैसे करती है ये दुश्मनों का खात्मा

Israel Iron Dome: इजराइल में हमास के हमले के बाद इजराइल की सेना एक्शन मोड में आ गई है. इजराइल की सेना ने कहा है कि हमास के हमलों के जवाब में गाजा पट्टी पर उसके ठिकानों पर हमला शुरू कर दिया है.

Israel Iron Dome: दुनिया के छोटे देशों में गिना जाने वाले इजराइल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. इसके पीछे कारण हमास के आतंकियों द्वारा इजराइल पर हमला करना है. इजराइल की सरकार हमले की जवाबी कार्रवाई में लग गई है. वहां की सरकार ने आतंकवादियों को चेतावनी दी है कि इसका इंजाम बेहद बुरा होगा. इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने हमास के आतंकी हमले के बाद जारी किए आधिकारिक बयान में कहा है कि आतंकियों ने आज सुबह एक गंभीर गलती की और इजराइल के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया. इजराइल के सुरक्षा एजेंसियों के जवान हर स्थान पर दुश्मन से लड़ रहे हैं. हम युद्ध जीत लेंगे. रक्षा मंत्री इजराइल की सेना के पास मौजूद जिस हथियार के दम पर इन आतंकियों को धमकी दे रहे हैं, क्या आपको उसके बारे में पता है? 

ताकत की मशीन है आयरन डोम?

यह देश अपनी सैन्य ताकत के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. इजराइल के चारों ओर दुश्मनों देश हैं. इससे घिरे होने के बावजूद इसकी सेहत पर बहुत फर्क नहीं पड़ता है. इजराइल पर रॉकेट हमलों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता. इसका सबसे बड़ा कारण उस द्वारा तैयार की गई खास तकनीक है. इसकी वजह से रॉकेट या मिसाइल हमले इस देश पर बेअसर साबित होते हैं. आयरोन डोम नाम से तैयार किए गए इजराइल के इस डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन देशों को कई बार धुल चटाई है. 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल के दक्षिणी क्षेत्र में इसे लगाया गया है. आयरन डोम की ख़ास बात यह है कि करीब 70 किमी दूर से ही रॉकेट का पता लगा कर उसे रास्ते में ही नष्ट कर सकता है. नवंबर 2012 में जब दुश्मन देशों ने इजराइल पर हमला करना शुरू किया था तब इसने 8 दिनों के अंदर 421 रॉकेट मार गिराए थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, कोई भी दुश्मन देश इजराइल पर हमले के लिए मिसायल तैयार करता है तो उसे यह पहले ही भांप लेता है. जैसे ही मिसाइल इजराइल के बॉर्डर के 70 किलोमीटर के दायरे में आती है, आयरन डोम डिफेंस सिस्टम ऑटोमेटिक एक्टिवेट हो जाता है और उस मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर देता है. यही वजह है कि पड़ोसी देश चाहकर भी इजराइल को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं. इस डिफेंस सिस्टम का तोड़ अभी तक किसी भी देश ने डेवलप नहीं किया है. हर देश इस कोशिश में लगे हुए हैं. 

​F16I सूफा से कांपते हैं दुश्मन

वैसे तो दुनिया में कई शक्तिशाली देशों के पास मॉडर्न फाइटर जेट हैं, लेकिन इजराइल के पास जो जेट है, वह लाजवाब है. इजराइल के पास F16I जेट है. इसमें जोड़े गए I का मतलब इजराइल है. ख़ास तौर पर इजराइल ने इसे दुश्मन देशों से लड़ने के लिए डिजाइन किया है. साथ ही यह टेक्नोलॉजी दुनिया के किसी दूसरे देश के पास नहीं है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फाइटर जेट में कई खास हथियार पहले से रखे गए हैं इसमें एक स्पेशल रडार भी सेट किया गया है. इस फाइटर जेट में जो लड़ाके बैठते हैं उसे एक खास तरह का हेलमेंट दिया जाता है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह सिर्फ देख कर दुश्मनों के ऊपर निशाना लगा सकते हैं. इसका नाम सूफा है. सोशल मीडिया पर लोग इस जेट को दुश्मनों का फूफा कहते हैं.

इस ड्रोन से निशाना लगाने का मतलब खेल खत्म

ड्रोन इजराइल का सबसे बेस्ट मानव रहित विमान (ड्रोन) माना जाता है. कई सेंसर और मॉडर्न हथियारों से लैस ये ड्रोन बिना रुके लगातार 30 घंटे से अधिक समय तक हवा में रह सकते हैं. यह टैंक इजराइली सेना के सबसे मजबूत पिलर में से एक है. इसमें लेजर वॉर्निंग सिस्टम लगाया गया. यह स्मोक स्क्रीन ग्रेनेड्स सिस्टम को भी सपोर्ट करता है. एमके 4 टैंक में 120 एमएम की स्मूथबोर गन लगी हुई है, जो HEAT और सैबोट राउंड के साथ-साथ LAHAT एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों को फायर करने में सक्षम है. डर्बी मिसाइल इजराइल का बेहद खास हथियार है. लड़ाकू विमानों में इस मिसाइल का सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है. हवा से हवा में मार करने वाली इस सबसे बेहतरीन मिसाइलों में गिना जाता है.

ये भी पढ़ें: क्यों इतनी ताकतवर है इजराइल की आर्मी? बनने के 24 घंटे के भीतर ही पड़ोसी देशों के नाम में कर दिया था दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget