एक्सप्लोरर

क्या कोरोना महामारी की वापसी हो रही है? समझिए- आपके जेहन में उठने वाले सवालों के जवाब

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को महामारी विज्ञान की रिपोर्ट जारी की. इसके अनुसार, पिछले 28 दिनों में भारत में कोरोना से होने वाली मौतों में 114 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है.

कोरोना वायरस का प्रकोप अभी तक हम भूल नहीं पाए हैं. दुनिया के वो देश जो अपने आप को सबसे ज्यादा मेलिकल साइंस में सर्वोच्च मानते थे, इस वायरस ने उन्हें घुटनों पर ला दिया था. लाशों का ढेर हो या फिर बड़े शहरों से लाखों-करोड़ों की संख्या में पलायन करते चेहरे...हमें अभी तक सब याद हैं. अब सवाल उठता है कि क्या ये सबकुछ हम फिर से देखने वाले हैं. ये सवाल ऐसे ही नहीं उठ रहे हैं... बल्कि पिछले 15 दिनों में कोरोना के संक्रमण तेजी से बढ़े हैं. पिछले 6 महीनों में पहली बार तीन दिनों में लगातार तीन हजार से ज्यादा कोरोना के केस देखने को मिले हैं. इनमें से ज्यादातर केस XBB.1.16 वेरिएंट के हैं. चलिए अब जानते हैं कोरोना वायरस से जुड़े आपके जेहन में उठने वाले सवालों के जवाब.

क्या फिर से कोरोना महामारी की वापसी होगी?

नवंबर-दिसंबर 2019 में जब पहली बार कोरोना वायरस के केस सबके सामने आए तो उसके बारे में हमें कुछ नहीं पता था. उससे बचने के लिए हमारे पास कोई वैक्सीन नहीं थी और ना ही हमारे पास अपने लोगों को क्वारंटीन करने के लिए कोई शेल्टर मौजूद थे. ऑक्सीजन की जितनी जरूरत होनी चाहिए थी वो भी हमारे पास मौजूद नहीं थी. लेकिन अब स्थिति ऐसी नहीं है. केस भले बढ़ रहे हैं...लेकिन हमारी मेडिकल स्थिति पहले से बेहतर है. अब हमारे पास इस वायरस से बचने के लिए वैक्सीन है.

भारत की ज्यादातर आबादी वैक्सीनेटेड है. डॉक्टरों और हेल्थ सेक्टर में काम करने वाले लोगों को इस वायरस से डील करने का तरीका पता है. हालांकि, इसके बावजूद भी हम इसके खतरे को नकार नहीं सकते. इसलिए अगर आपके आसपास कोई कोरोना संक्रमित है तो आपको हर तरह की सावधानी बरतनी चाहिए.

आंकड़ों की बात करें तो स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद नंबर्स बताते हैं कि देश में अब तक कुल 220,66,09,015 लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है. जबकि, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 16354 है. वहीं अब तक कोरोना से 530876 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो उनकी संख्या 44171551 है.

हमारी इम्युनिटी कितनी मजबूत हुई है?

भारत में लगभग 95 फीसदी अडल्ट आबादी को कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. वैक्सीन लगने के बाद हमारे शरीर में जो इम्युनिटी सिस्टम डिवेलप हुआ है, वो हमें कोरोना वायरस समेत कई अन्य बीमारियों से भी बचाता है. जिन भी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगी है, अगर वो अब कोरोना से संक्रमित हो भी जाते हैं तो उन पर इस वायरस का उतना असर नहीं होगा. इस वक्त भारत में जितने भी कोरोना वायरस के वेरिएंट हैं उन सब पर भारत में लगाई जाने वाली वैक्सीन असरदार है. इसके साथ ही जिन लोगों को कोरोना का संक्रमण एक बार पहले हो गया है, उनके भीतर हर्ड इम्युनिटी बन गई है जो उन्हें भविष्य में कोरोना के गंभीर खतरों से बचाएगी.

डब्ल्यूएचओ कोरोना के नए मामलों को लेकर क्या कह रहा है

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को महामारी विज्ञान की रिपोर्ट जारी की. इसके अनुसार, पिछले 28 दिनों में भारत में कोरोना से होने वाली मौतों में 114 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. जबकि संक्रमण के आंकड़ों में 437 फीसदी की वृद्धि हुई है. कोरोना का नया वेरिएंट इतना खतरनाक नहीं है...लेकिन फिर आंकड़ों को देखते हुए हमें सतर्क रहने की जरूरत है. इसी रिपोर्ट में दक्षिण-पूर्व एशिया में मिलने वाले कोरोना के मामलों की संख्या भी बताई गई है. इसके अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया में नए कोविड मामलों की संख्या 27 हजार से ज्यादा है और बीते 28 दिनों की तुलना में इनमें 152 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है.

ओमिक्रॉन वेरिएंट XBB.1.16 को लेकर चिंता जायज है?

ओमिक्रॉन वेरिएंट XBB.1.16 को लेकर देश में चिंता का माहौल है. इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख डॉ. मारिया वान केरखोव ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए कहा था कि दुनियाभर के 22 देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट XBB.1.16 के लगभग 800 सीक्वेंस हैं. इन सीक्वेंस में से ज्यादातर भारत में हैं. इस नए वेरिएंट के गुण भी कुछ हद तक XBB.1.5 के जैसे ही हैं. डब्ल्यूएचओ का मानना है कि भारत में तेजी से बढ़ रहे मामलों के पीछे ओमिक्रॉन वेरिएंट XBB.1.16 ही कारण है.

ये भी पढ़ें: Corona Cases in India: दो दिन बाद तीन हजार से कम आए कोरोना मामले, बीते दिन 9 लोगों की मौत, जानें क्‍या है एक्टिव और रिकवरी रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Voyager Golden Record: क्या है वॉयजर गोल्डन रिकॉर्ड, जानें पृथ्वी के डेटा के साथ इसे क्यों भेजा गया था अंतरिक्ष में?
क्या है वॉयजर गोल्डन रिकॉर्ड, जानें पृथ्वी के डेटा के साथ इसे क्यों भेजा गया था अंतरिक्ष में?
Youth Jobs: Gen Z या Millennial...देश में कौन सबसे ज्यादा बेरोजगार, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?
Gen Z या Millennial...देश में कौन सबसे ज्यादा बेरोजगार, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?
Peacock Dance: आखिर बारिश में ही क्यों नाचता है मोर, वजह जानकर नहीं होगा यकीन?
आखिर बारिश में ही क्यों नाचता है मोर, वजह जानकर नहीं होगा यकीन?
फिटनेस नहीं इस खौफनाक काम के लिए हुआ था ट्रेडमिल का आविष्कार, जानिए इसका इतिहास
फिटनेस नहीं इस खौफनाक काम के लिए हुआ था ट्रेडमिल का आविष्कार, जानिए इसका इतिहास

वीडियोज

Tanishq Showroom Robbery: तनिष्क शोरूम चोरी कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 और आरोपी गिरफ्तार
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: 'चढ़ावा चोरों' पर FIR दर्ज क्यों नहीं हुई? | UP News | Ayodhya
Ram Mandir Donation Row | Mahadangal: आस्था पर 'डाका'-किसी ने क्या रोका! | Mandir Chori | SIT
Sansani | Crime News: बिहार की 'कातिल' पुलिस ! | Bihar News
ABP Report : रामलला के 'गुनहगार', कितने किरदार? | | Ram Mandir Donation Row | SIT | Akhilesh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं विवेक अग्रवाल, जिन्हें मिली FATF के वाइस चेयरमैन की कमान? दुनिया में फिर बजा भारत का डंका
कौन हैं विवेक अग्रवाल, जिन्हें मिली FATF के वाइस चेयरमैन की कमान? दुनिया में फिर बजा भारत का डंका
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर को लगेगा झटका! अब्बास अंसारी परिवार समेत सपा में हो सकते हैं शामिल
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर को लगेगा झटका! अब्बास अंसारी परिवार समेत सपा में हो सकते हैं शामिल
वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के ब्रेक सिस्टम में खराबी, 4.30 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेन
वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के ब्रेक सिस्टम में खराबी, 4.30 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही ट्रेन
अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने की तैयारी में टीम इंडिया, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने की तैयारी में टीम इंडिया, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Cocktail 2 BO Day 1: 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, छप्पर फाड़ की कमाई, आते ही दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए, जानें- कलेक्शन
कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, आते ही दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए, जानें- कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली और चम्मच लाने की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली और चम्मच लाने की अपील
Aaj Ka Panchang 20 June 2026: आज शनि देव को प्रसन्न करना है तो ये है पूजा का शुभ मुहूर्त, योग और पंचांग पूरा देखें
आज शनि देव को प्रसन्न करना है तो ये है पूजा का शुभ मुहूर्त, योग और पंचांग पूरा देखें
Delhi Govt. Action Plan: दिल्ली में फिर से वर्क फ्रॉम होम! सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या कुछ बदलने जा रहा?
दिल्ली में फिर से वर्क फ्रॉम होम! सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या कुछ बदलने जा रहा?
Embed widget