एक्सप्लोरर

Environment: इकोसिस्टम में कीड़े निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका! जानिए इस बारे में वैज्ञानिकों ने क्या कहा

पारिस्थितिक तंत्र में हर जीव की अपनी एक विशेष भूमिका है. आइए जानते हैं कीट पतंगे दुनिया के लिए कितने जरूरी हैं...

Insects In Ecosystem: पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) में हर जीव की अपनी एक अहम भूमिका होती है. कीट पतंगे (Insects) भी इस तंत्र का अभिन्न अंग हैं. कीट, कीड़ों का नाम सुनते ही लोगों के मन में उनका अजीब बनावट वाला भयानक सा शरीर और उनका डर आता है. कीड़ों का नाम आते ही लोग उनसे होने वाले नुकसान को याद करते हैं. अपने एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इस बात पर जोर दिया है कि हमें कीड़ों से इंसान और प्रकृति (Nature) के प्रति योगदान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. साथ ही शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि कीटों की प्रजातियों के संरक्षण के साथ सरकारों को भी इस मामले में जारूकता फैलानी चाहिए. 

क्या कहती है शोध? 

लेन्कास्टर यूनिवर्सिटी के नए अध्ययन के अनुसार, कीटों के प्रति लोगों के मन में पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी अच्छी भूमिका की भावना न पनप पाने का कारण हैं दुनिया भर में व्यापक और गहराई से जुड़े नकारात्मक सांस्कृतिक पूर्वाग्रह. दुर्भाग्य से पूरी दुनिया में सभी सरकारें जैवविविधता (Biodiveristy) के प्रति अपनी नीति में निष्क्रिय दिखती हैं. पिछले तीन दशकों की अंतरशासकीय रिपोर्ट्स में जैवविविधता में सुधार के लक्ष्यों को रेखांकित करने के बाद भी, कीटों पतंगों में वैश्विक जैवभार, प्रचुरता और विविधता लगातार घटती जा रही है. 

इंसान भी हैं इसके जिम्मेदार 

लैन्केस्टर में इनवर्टिब्रेट बायोलॉजी एंड कंजरवेशन पॉलिसी के विशेषज्ञ और इस अध्ययन के प्रमुख लेखक फिलिप डोंकरस्ले कहते हैं कि कीड़ों सहित जैवविविधता में गिरावट हम लोगों की ही गतिविधियों का नतीजा है. उन्होंने इस बात की संभावना भी जताई कि ऐसा तब तक चलता रहेगा जब तक हमें ऐसे बिंदु पर ना पहुंच जाएं जहां पारिस्थितिकी तंत्र हमारी अपनी प्रजाति के लिए निर्णायक हो जाएगा. डोकरस्ले का कहना है कि अंतरशासकीय कदम अभी अच्छे परिणाम नहीं दे पाए हैं. शोधकर्ताओं ने इस बात को रेखांकित किया कि कीड़ों के बहुत सारे फायदे होते हैं और उनकी पारिस्थितिकी तंत्र में मूलभूत तरह की भूमिका होती है, जिसमें पौधों का परागीकरण या कई जानवरों और इंसानों तक के लिए भोजन का स्रोत होना भी शामिल है. 

कीड़ों पर आत्मनिर्भरता 

इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कई अन्य तरह के फायदे भी गिनाए, जिनमें उनके पार्क या बागीचों में खूबसूरत तितलियों (Butterflies) को देखने पर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव, उनके कॉस्मेटिक्स और दवा उद्योगों में विभिन्न किस्म के लाभ आदि शामिल है. इसके अलावा वैज्ञानिको ने कीड़ों (Insects) के संरक्षण में मदद करे के लिए कार्य योजना कई रणनीति प्राथमिकताओं को बताया है. इसमें सरकारों को सार्वजनिक तौर पर आगे आकर प्रयास कर अपनी निष्क्रियता दूर करना, कीड़ों कीवजह से तकनीकी विकास को रेखांकित करना, पैधों, स्तनपायी जानवरों (Animals), पक्षियों के संक्षरण समूह का बहुत सी प्रजातियों पर अंतरनिर्भरता, कीड़ों के संरक्षण का दूसरी प्रजातियों को होने वाले फायदे भी रेखांकित किए. 

मानसिकता भी है एक फैक्टर 

शोधकर्ताओं का कहना है कि कीटों से होने वाले फायदे बहुत हैं, लेकिन उनसे होने वाले नुकसान और आशंकाएं भी इतनी ज्यादा हैं कि वे उनके संरक्षण में ही बाधक बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि हमें इस मानसिकता से उभरकर पारिस्थतिकी तंत्र, खाद्य शृंखला, मानसिक स्वास्थ्य, और तकनीकी क्षेत्रों में कीड़ों की भूमिका को स्वीकारना होगा. 

यह भी पढ़ें - बार, क्लब, पब और लॉन्ज में क्या अंतर होता है? अक्सर लोग इनमें होते हैं कंफ्यूज! जानिए इनके बीच के फर्क को

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
IAS छोड़ कितने लोग बन चुके नेता, जानें किसे कितनी मिली कामयाबी?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?
भारत में 2.67% तो अमेरिका में 1.27% सोना सस्ता, दोनों देशों में अंतर क्यों?

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget