एक्सप्लोरर

एक टिकट से कितना मुनाफा कमा लेता है रेलवे? नहीं जानते होंगे आप

भारतीय रेलवे में रोजाना करीब 2.5 करोड़ लोग सफर करते हैं.साल 2021-22 में जारी की गई वाणिज्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे रोजाना 400 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट करता है.

Indian Railway: भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है. हर दिन रेलवे के जरिए लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह का सफर करते हैं, जिससे रेलवे को करोड़ों की कमाई होती है. यहां तक कि भारतीय अर्थव्यवस्था में एक हिस्सा रेलवे का भी है. हालांकि, रेलवे यात्रियों से कहीं ज्यादा माल ढुलाई से कमाई करता है. क्या कभी आपके मन में ख्याल आया है कि रेलवे एक टिकट से कितनी कमाई करता है? चलिए आपको बताते हैं... 

एक अनुमान के मुताबिक, भारतीय रेलवे में रोजाना करीब 2.5 करोड़ लोग सफर करते हैं. इन यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए रेलवे हर रोज हजारों ट्रेनों का संचालन करता है. समय-समय पर रेलवे अपने नेटवर्क को अपग्रेड भी करता है, जिसमें प्रीमियम ट्रेनें चलाना शामिल है. वंदे भारत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. इन ट्रेनों से रेलवे मोटी कमाई करता है. साल 2021-22 में जारी की गई वाणिज्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे रोजाना 400 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट करता है. इसमें बड़ा हिस्सा रेल यात्रियों के टिकट का होता है, वहीं माल ढुलाई से हुई कमाई को भी इसमें जोड़ा जाता है. 

ट्रेनों के संचालन में होता है बड़ा खर्च

बता दें, ट्रेन के संचालन में हर दिन रेलवे लाखों रुपये खर्च करता है. इसमें ट्रेन का ईंधन, स्टाफ सैलरी, रखरखाव, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे खर्च शामिल हैं. इस खर्च को निकालने के लिए रेलवे यात्रियों के टिकट से कमाई करता है. एक टिकट पर यात्रियों से सर्विस चार्ज, इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटीनेंस और सुरक्षा व्यवस्था जैसे खर्चों का वहन किया जाता है. 

एक टिकट से होती है इतनी कमाई

एक टिकट से रेलवे की कमाई ट्रेन के प्रकार, दूरी और यात्रियों की संख्या पर निर्भर होती है. अनुमान के मुताबिक, एक साधारण मेल या एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे प्रति व्यक्ति 40 से 50 रुपये कमाता है. वहीं अगर प्रीमियम ट्रेन जैसे राजधानी, शताब्दी या फिर वंदे भारत है तो उससे रेलवे का मुनाफा बढ़ जाता है. ऐसी ट्रेनों में सफर करने से रेलवे प्रति यात्री 100 से 500 रुपये तक की कमाई करता है. 

कैंसिल टिकट से भी होती है कमाई

भारतीय रेलवे की मोटी कमाई का एक हिस्सा टिकट कैंसिलेशन से भी आता है. दरअसल, कई लोग ट्रेन का टिकट बुक कराने के बाद अपना टिकट कैंसिल कर देते हैं. रेलवे नियमों के अनुसार, RAC या फिर वेटिंग लिस्ट का टिकट कैंसल किया जाता है तो 60 रुपये रिफंड से काटे जाते हैं. वहीं, अगर कंफर्म्ड टिकट ट्रेन चलने के शेड्यूल से 48 घंटे पहले कैंसल किया जाता है तो फर्स्ट AC में 240, सेकेंड एसी में 200 रुपये, थर्ड एसी में 180 रुपये, स्लीपर क्लास में 120 रुपये और सेकेंड क्लास में 60 रुपये काटे जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: होली के मौके पर नहीं मिल रहा है ट्रेन का कंफर्म टिकट? अब इस तरीके से करें बुक

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget