एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो चुकी है INDIA नाम को हटाने वाली याचिका, संविधान का हुआ था जिक्र

INDIA Name Change: विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखे जाने के बाद से ही इस नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है, बीजेपी के तमाम नेता इंडिया को भारत कहकर संबोधित कर रहे हैं.

INDIA Name Change: भारत के नाम को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. विपक्षी दलों के अपने नए गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखे जाने के बाद अब सरकार इस शब्द को ही हटाने की तैयारी कर रही है. ताजा मामला राष्ट्रपति के उस इनविटेशन का है, जो जी-20 समिट के लिए भेजा गया है. इसमें राष्ट्रपति को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है. जिसे लेकर बवाल शुरू हो गया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तीन साल पहले ही INDIA नाम बदलने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो गई थी?

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?
दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि संविधान में संशोधन कर इंडिया को भारत कर देना चाहिए. याचिका में कहा गया था कि इंडिया ग्रीक शब्द इंडिका से आया है, इसीलिए इस नाम को हटाया जाना चाहिए. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि इंडिया का मतलब ही भारत है. तत्कालीन चीफ जस्टिस एसए बोबड़े ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा, याचिकाकर्ता ने कोर्ट में इस मामले को क्यों उठाया, जबकि संविधान में साफ तौर पर लिखा है कि 'इंडिया जो कि भारत है' (INDIA That is Bharat).

संविधान में संशोधन की मांग
इस दौरान याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इस मांग को संबंधित मंत्रालय के सामने भेजने की इजाजत दी जाए, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर कर लिया. याचिका में संविधान के अनुच्छेद-1 का जिक्र किया गया था, जिसमें इंडिया नाम का इस्तेमाल किया गया है, इसी अनुच्छेद में संशोधन की याचिकाकर्ता ने मांग की थी. 

इसके बाद अब एक बार फिर इंडिया शब्द को लेकर बवाल शुरू हो गया है. राष्ट्रपति के इनविटेशन लेटर के सामने आने के बाद तमाम विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. विपक्षी दलों ने पूछा है कि कल अगर किसी गठबंधन का नाम भारत पर रखा जाता है तो क्या बीजेपी इसे भी बदल देगी?

ये भी पढ़ें - आखिरी बार इस साल हुए थे 'वन नेशन वन इलेक्शन' के तहत चुनाव, इंदिरा गांधी के दौर में टूट गई थी परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?
दिल्ली पुलिस ने चलाई पेलेट गन तो अज्ञात के खिलाफ क्यों दर्ज हुई FIR, क्या है नियम?
चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?
चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget