एक्सप्लोरर

ICC: ये कौन तय करता है कि किस देश में होंगे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच? इसके लिए क्या हैं नियम

आईसीसी का अगला टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होगा. माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करेगा. लेकिन सवाल ये है कि आखिर कौन तय करता है कहां होगा इंटरनेशनल मैच.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी (आईसीसी) का अगला टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा. माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम हिस्सा नहीं लेंगे. अब सवाल ये है कि आखिर कोई भी इंटरनेशनल मैच किस देश में होगा, आखिर ये कौन तय करता है. आज हम आपको बताएंगे कि किसी भी इंटरनेशन मैच और टूर्नामेंट में कौन खेलेगा, कहां होगा ये कौन तय करता है. 

टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी (आईसीसी) ने 2025 में होने वाले टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी की घोषणा कर दी है. जानकारी के मुताबिक इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को शेड्यूल का प्रपोजल भी दिया है. जिसके मुताबिक यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा. लेकिन बीसीसीआई टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहती है. गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. 

कौन करता है तय कहां होगा मैच

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक  बीसीसीआई आईसीसी से दुबई या श्रीलंका में मैचों की मेजबानी करने के लिए कह सकता है. ये जानकारी बीसीसीआई सूत्रों ने एएनआई को दी है. अब सवाल है कि कौन करता है तय? बता दें कि आईसीसी का मुख्य कार्यालय दुबई है और आईसीसी की कोर कमेटी ये तय करती है कि अगला मैच या टूर्नामेंट कहां पर होगा. हालांकि बीसीसीआई बाकी देशों की तुलना में सबसे मजबूत है, इस कारण आईसीसी को बीसीसीआई की किसी भी सलाह पर विचार करना पड़ता है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण एशिया कप 2023 था.  

एशिया कप 2023

गौरतलब है कि एशिया कप 2023 की मेजबानी भी पाकिस्तान को मिली थी. उस दौरान भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था. बीसीसीआई के कहने पर आईसीसी ने उस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया था. जिस कारण चार मैच पाकिस्तान और बाकी मैच श्रीलंका में खेले गए थे. वहीं टीम इंडिया ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे और फाइनल भी श्रीलंका में हुआ था. माना जा रहा है कि ऐसे में बीसीसीआई इस बार भी आईसीसी के सामने भी हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रख सकता है. अब देखना ये होगा कि आईसीसी बीसीसीआई के प्रस्ताव पर क्या फैसला लेता है. लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान मैच खेलने नहीं जाएगी और आईसीसी को भारत के मुताबिक टूर्नामेंट में बदलाव करना पड़ेगा. हालांकि भारत में होने वाले सभी मैचों को लेकर फैसला बीसीसीआई लेता है. 

ये भी पढ़ें: क्या है सेना की NOK पॉलिसी, क्यों हो रही है इस बदलने की मांग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
Independence Day 2026: आजादी के समय भारत की आबादी कितनी थी, तब से कितना हुआ इजाफा?
आजादी के समय भारत की आबादी कितनी थी, तब से कितना हुआ इजाफा?
ब्रिटिश सरकार से अपना कर्ज कैसे वापस ले सकता है रुठिया परिवार? जानें तरीका
ब्रिटिश सरकार से अपना कर्ज कैसे वापस ले सकता है रुठिया परिवार? जानें तरीका
क्या दूसरे देश के पीएम भारतीय नेताओं पर दर्ज करा सकते हैं केस? जानें नियम
क्या दूसरे देश के पीएम भारतीय नेताओं पर दर्ज करा सकते हैं केस? जानें नियम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget