एक्सप्लोरर

अगर सर्दियों में बंद रहे तो क्या फ्रिज खराब हो जाएगा? जानिए अगर चलाना हो तो किस टेंपरेचर पर चलाएं

Fridge: अगर फ्रिज को लंबे समय तक बंद रखने से उसका कंप्रेशर जाम हो जाता है. लंबे समय तक फ्रिज के बंद रहने से इसके पिस्टन में नमी आ जाती है.

Fridge Using Tips in Winters: आज के समय में फ्रिज हर घर की जरूरत बन चुका है. आजकल तो गर्मी हो या सर्दी लोग हर मौसम में ही फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं. यह हमारे किचन का जरूरी सामान हो गया है. इसमें हम अपने खाने-पीने का सामान रखते हैं जिसे यह बैक्टीरिया से भी बचा कर रखता है. फ्रिज में दो अलग-अलग कम्पार्टमेंट होते है जिनका तापमान भी अलग-अलग ही होता है. गर्मियों में खाने को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज मुख्य भूमिका निभाता है. आमतौर पर सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल इतना नहीं होता है, जितना गर्मी के मौसम में रहता है.

लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि ठंड के मौसम में फ्रिज का इस्तेमाल किया जाए या नहीं. बहुत से लोग तो बिजली बचाने के चक्कर में भी फ्रिज को ठंड के मौसम में बंद कर देते हैं और जब गर्मियों में वापस से वो उसे चालू करते हैं तो उनका रिफ्रिजरेटर खराब हो जाता है. आइए जानते हैं कि क्या सर्दियों में आपको अपने फ्रिज को बंद कर देना चाहिए? अगर नहीं, तो इसे किस स्तर पर चलाना चाहिए क्योंकि सर्दियों में तो कूलिंग की जरूरत नहीं पड़ती है.

नहीं करना चाहिए बंद
अगर फ्रिज को लंबे समय तक बंद रखा जाता है तो उसका कंप्रेशर जाम हो जाता है. दरअसल, इसकी मोटर लिमिटेड टॉर्क के लिए बनी होती है, ऐसे में लंबे समय तक फ्रिज के बंद रहने से इसके पिस्टन में नमी आ जाती है. फिर आप लंबे समय बाद जब फ्रिज को ऑन करते हैं, तो उसके मोटर की टोर्क काम नहीं करेगी और वह जाम हो जाएगी. जाम होने की वजह से वह ओवर हीट हो जाएगा और उसका कंप्रेसर भी खराब हो जाएगा. इसलिए आपको अपने फ्रिज को बंद नहीं करना चाहिए.

कितना रखें फ्रिज का तापमान
आमतौर पर गर्मी के मौसम में फ्रिज को 3 से 4 नंबर पर चलाना चाहिए. वहीं, सर्दियों में आपको इसे बंद नहीं करना चाहिए. सर्दी के मौसम में आप फ्रिज को 1 नंबर पर रख सकते हैं. ठंड में आपको फ्रिज को सबसे कम तापमान पर रखना चाहिए, क्योंकि सर्दियों में तापमान वैसे ही नॉर्मल से कम रहता है.

हर मौसम में करता है ताममान कंट्रोल
फ्रिज का मुख्य काम तापमान को कंट्रोल करना होता है. फ्रिज का तापमान सर्दी और गर्मी में अलग-अलग रहता है और सर्दियों में अलग रहता है. गर्मियों में फ्रिज के कंप्रेसर को ज्यादा देर तक काम करना पड़ता है, जिससे ठंडक भी काफी हो जाती है. इसलिए गर्मियों में यह बिजली की खपत भी ज्यादा करता है. वहीं, दूसरी ओर सर्दियों में फ्रिज का कंप्रेसर कम चलता है.

यह भी पढ़ें -

ये क्या... लंदन में बिना पैंट पहने ही सड़क पर क्यों घूम रहे लड़के-लड़कियां! ये है इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे कैलकुलेट किया जाता है AQI, इसमें क्या-क्या होता है?
कैसे कैलकुलेट किया जाता है AQI, इसमें क्या-क्या होता है?
सऊदी अरब में कितने बांग्लादेशी रहते हैं, क्या करते हैं काम?
सऊदी अरब में कितने बांग्लादेशी रहते हैं, क्या करते हैं काम?
फ्रांस में फिर लौट रहा येलो वेस्ट आंदोलन, 2018 में आखिर क्या हुआ था?
फ्रांस में फिर लौट रहा येलो वेस्ट आंदोलन, 2018 में आखिर क्या हुआ था?
सोनिया गांधी से लालकृष्ण आडवाणी तक, विवादों में रह चुकी है इन नेताओं की किताबें
सोनिया गांधी से लालकृष्ण आडवाणी तक, विवादों में रह चुकी है इन नेताओं की किताबें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget