एक्सप्लोरर

Pets Care: अपने पालतू कुत्ते का ऐसे रखें ध्यान, नहीं करेगा कभी किसी पर अटैक

किसी भी जानवर को पालने के लिए सबसे जरूरी होता है उसका खानपान और उसको दिया जाने वाला माहौल. ताकि आपका पालतू जानवर किसी को अपना शिकार न बनाये.

जानवर और इंसान दोनों का एक दूसरे से लगाव सदियों से रहा है. दोनों प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से एक दूसरे पर निर्भर होते हैं, लेकिन इस बात को इग्नोर नहीं किया जा सकता कि जानवर एक खुले में रहने वाला जीव है और घर में पालतू बनाने के बाद उसके स्वभाव से लेकर शरीर में भी वो प्रकृतिकपन नहीं हो सकता जो खुले में रहने पर होता है. लेकिन लोग इन चीजों के लिए मार्केट में मौजूद तरह-तरह के फ़ूड आइटम्स और मेडिसिन का प्रयोग करने लगते हैं. इस तरह की चीजों से बचा जाना चाहिए. हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किन चीजों को ध्यान में रख कर अपने पालतू जानवर में अच्छी समझ के साथ शारीरिक रूप से भी उसे अच्छा रख सकते हैं.

वैक्सीनेशन:

किसी भी जानवर को पालने के बाद पहला और सबसे जरूरी काम है वैक्सीनेशन, ताकि घर में रहने वाले किसी सदस्य या बाहर से आने वाले किसी इंसान के साथ खेलते हुए गलती से या जानबूझकर काटने से कोई गंभीर समस्या न हो, अगर आपके पालतू जानवर का वैक्सीनेशन प्रॉपर समय से होता है तो आप रैबीज जैसी बीमारी से लगभग निश्चिन्त हो सकते हैं.

सही खाना:

इंसान हो या जानवर वह जो खाना खाता है उस खाने का सीधा असर उसके स्वाभाव पर पड़ता है. आप अपने पालतू जानवर को अपने घर में बने दाल, चावल, रोटी के साथ-साथ उसके शरीर के लिए जरूरी अंडा व् मांस दे सकते हैं जिससे उसको जरूरी प्रोटीन मिल सके. साथ ही कैल्शियम की पूर्ति लिए दूध दिया सकता है. इस तरह का खाना-खाने से आपका कुत्ता न केवल हिंसक होने से बचेगा वल्कि शारीरिक तौर पर भी मज़बूत और स्वस्थ्य रहेगा.

व्यायाम:

जानवर को पालना और खाना खिलाना ही काफी नहीं होता. जानवर उस खाने को सही से पचा सके, उसके लिए व्यायाम यानि जानवर की उतनी भागदौड़ भी जरूरी है. जिसके लिए जानवर को नियमित तौर पर टहलाने के अलावा उसके साथ खेल कर पूरी की जा सकती है. अगर हम बात करें जर्मन शेफर्ड की तो इस ब्रीड के जैसे बड़े साइज़ के कुत्तों को बहुत ज्यादा व्यायाम की जरूरत होती है इन्हे कम से कम 7-8 किलोमीटर की दौड़ के साथ वॉल या किसी अन्य चीज से भगा-भगाकर 40-50 मिनट का व्यायाम करवाना चाहिए. पशु चिकित्सकों के मुताबिक अपने पालतू कुत्ते को इतना व्यायाम करना चाहिए कि उसकी जीभ बाहर लटकने लगे और वह हांफ कर बैठ जाये. इसके बाद उसे रेस्ट के लिए अकेला छोड़ देना चाहिए. इस तरह उसके शरीर की एनर्जी बाहर निकलती रहेगी और आपका जानवर चिड़चिड़ा होने से बच जायेगा.

पैकेज़्ड फ़ूड से बचें:

पशु चिकित्सकों के अनुसार बाजार में मिलने वाले जानवरों के खाने में स्टेरॉयड मिलाया जाता है ताकि आपका कुत्ता डरावना सा दिखे, जैसा कि कुछ लोग चाहते भी हैं. लेकिन हकीकत में ये खाना आपके कुत्ते को स्वभाव से भी खूंखार बना देता है. जो न केवल बाहर से आपके घर में आने वाले व्यक्ति वल्कि कभी-कभी घर के सदस्यों के लिए भी नुकसानदायक है. इसलिए बाहर का खाना देने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें -

Know Your Rights: एअरबैग न खुलने पर करें ये कानूनी कार्रवाई, मिलेगा भरपूर हर्ज़ाना

Railway Rule: क्या भारतीय रेलवे अब 1-5 साल तक के बच्चों का भी किराया लेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
कितना पुराना है दिल्ली का रामलीला मैदान, कौन है इसका असली मालिक?
कितना पुराना है दिल्ली का रामलीला मैदान, कौन है इसका असली मालिक?
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को कितनी सजा? जानें नियम
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को कितनी सजा? जानें नियम
राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले में लगे 8 साल, आखिर अदालतों में कितनी पेंडेंसी?
राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले में लगे 8 साल, आखिर अदालतों में कितनी पेंडेंसी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
Embed widget