एक्सप्लोरर

History Of The Tie: डीसेंट लुक देकर जेंटलमैन बना देने वाली टाई का चलन कैसे हुआ? जानिए इसका इतिहास

Interesting Information About Tie: टाई को पहले इस नाम से नहीं जाना जाता था, तब इसे क्रैवेट कहा जाता था.आगे चलकर इसका नाम टाई पड़ा.

How The Tie Trend Started: सूट या शर्ट पर टाई लगाने भर से किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी में काफी फर्क आता है. किसी पेशेवर की मीटिंग हो, पार्टी हो या शादी और इंगेजमेंट. सूट या शर्ट पर टाई हर मौके पर जंचती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर टाई का चलन कब कैसे शुरू हुआ. अपने इस आर्टिकल के जरिए हम टाई का इतिहास आपको बताएंगे-

ऐसे शुरू हुआ टाई का चलन-

कहा जाता है कि जब यूरोप में कैथोलिक धर्म और प्रगतिशील प्रोटेस्टेंट के बीच युद्ध चल रहा था, तब यूरोपीय देश क्रोएशिया के सैनिकों ने अपने खास ड्रेस कोड के लिए टाई पहनी थी. जिसके बाद इसे लुई चौदहवां (फ्रांस का शासक) ने अपनाया. लुई चौदहवां ने इसका बकायदा प्रचलन किया और इस तरह से टाई चलन में आई. यह लगभग 1620 से 1650 के बीच का समय था.

पहले कुछ और था टाई का नाम-

टाई को पहले इस नाम से नहीं जाना जाता था. तब इसे क्रैवेट कहा जाता था. आगे चलकर इसका नाम टाई पड़ा. गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को टाई-डे के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन को सेलिब्रेट करने की शुरुआत यूरोपीय देश क्रोएशिया से हुई थी.

टाई पहनने से बढ़ता है आत्मविश्वास-

टाई पहनने से न सिर्फ हमें बेहतरीन लुक मिलता है, बल्कि इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है. किसी भी खास मौके से लेकर सामान्य पेशेवर काम के दिनों में भी शर्ट के साथ या सूट पर आप टाई बांध सकते हैं.

करती है ऊर्जा का संचार देती है आकर्षक लुक-

टाई के बारे में कहा जाता है कि इसे बांधने से न सिर्फ व्यक्ति अनुशासित रहता है, बल्कि उसमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है. इसके अलावा टाई बांधने से व्यक्तित्व भी निखरता है. इससे आपको जेंटलमैन लुक मिलता है.

महिलाएं भी बांधती हैं टाई-

टाई सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं होती है. महिलाएं भी इसे बांधती है. उनके लिए भी पेशेवर जीवन सहित अन्य तमाम मौकों पर इसका खास महत्व है.

ये भी पढ़ें- Kohinoor diamond: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे हीरे, कोहिनूर की कीमत में आप इतने किलो सोना खरीद सकते हैं

Alcohol Facts: नई और पुरानी शराब में जानिए अंतर, क्या होती है पुरानी शराब की खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
अभिजीत दिपके, सौरभ दास या आशुतोष रांका... तीनों की कमाई कहां से होती है?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं पायलट, क्या है इसके पीछे की वजह?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget