एक्सप्लोरर

भारत के मुकाबले पाकिस्तान में महज इतनी बार लगा इंटरनेट पर बैन, बाकी देशों के आंकड़े भी कम

मणिपुर सरकार ने एक आदेश जारी कर राज्य में अस्थायी तौर पर अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि भारत और बाकी देशों में इंटरनेट बैन को लेकर क्या स्थिति है.

Manipur Violence: मणिपुर में फिर हालात हिंसक हो गए हैं, जिसके चलते प्रदेश में मंगलवार को आदेश जारी कर ्गले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है. भारत में इटंरनेट का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही स्थिति खराब भी हो रही है. दरअसल भारत में इंटरनेट शटडाउन दुनिया में सबसे ज्यादा होता है. भारत में पिछला साल यानी 2023 इंटरनेट शटडाउन के लिहाज से सबसे खराब साल था. वहीं इस साल भी स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही. ऐसे में चलिए जानते हैं कि भारत में इंटरनेट शटडाउन की स्थिति क्या है और बाकि देशों के मुकाबले हमारे देश में इंटरनेट कितनी बार बंद किया जाता है.

भारत में इंटरनेट शट़डाउन सबसे ज्यादा

गौरतलब है कि 39 देशों में कम से कम 283 बार इंटरनेट को शटडाउन किया गया. इसमें भारत सबसे आगे रहा. साल 2023 में इंटरनेट बाधित होने के ये आंकड़े एक्सेस नाउ और #KeepItOn द्वारा जारी किए गए हैं. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे पिछले साल श्रिंकिंग डेमोक्रेसी, ग्रोइंग वॉयलेंस के कारण इंटरनेट शटडाउन किया गया था. बता दें 2016 में निगरानी शुरू होने के बाद से ये सबसे बड़ी संख्या है, जो 2022 से 41% की वृद्धि और 2019 में पिछले रिकॉर्ड उच्च से 28% की तेजी को बताती है. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट शटडाउन की संख्या 2022 में 49 से घटकर 2023 में 17 हो गई. वहीं मणिपुर के लिए इंटरनेट शटडाउन के लिहाज से पिछला और ये साल भी कुछ खास नहीं रहा.

यह भी पढ़ें: चीन में लोग अपने पालतू जानवरों के नाम कर देते हैं करोड़ों की संपत्ति, क्या भारत में ऐसा कर पाना मुमकिन है?

मणिपुर में कितनी बार इंटरनेट किया गया बंद?

मणिपुर में हिंसक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में साल 2023 में प्रदेश में 3 मई, 25 जुलाई, 23 सितंबर, 26 सितंबर, 10 नवंबर, 19 नवंबर, 2 दिसंबर, 18 दिसंबर को इंटरनेट की सुविधा बंद की गई. इसके अलावा इस साल यानी 2024 में 16 फरवरी, 24 फरवरी और 10 सितंबर को इंटरनेट की सुविधा बाधित की गई है. मणिपुर के हालात देखते हुए आने वाले दिनों में भी इंटरनेट बाधित किया जा सकता है.

2023 में इंटरनेट शटडाउन में भारत की स्थिति सबसे खराब

साल 2023 में सबसे ज्यादा इंटरनेट बाधित होने के कारण भारत ऐसा देश बन गया है जहां इंटरनेट शटडाउन की स्थिति सबसे खराब रही. पिछले पांच सालों में भारतीय अधिकारियों ने 500 से ज्यादा बार इंटरनेट को बाधित किया और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में रहने वाले लाखों लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा. मई और दिसंबर के बीच मणिपुर में लगभग 32 लाख लोगों को 212 दिनों तक इंटरनेट समस्याओं का सामना करना पड़ा. इसके अलावा पांच दिन या उससे अधिक समय तक चलने वाले शटडाउन की संख्या 2022 में 15% से बढ़कर 2023 में 41% पंहुच गयी. इसके साथ ही 59% शटडाउन ने विशेष रूप से मोबाइल नेटवर्क्स पर निशाना साधा, वो भी एक ऐसे देश में जहां इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लगभग 96% लोग वायरलेस सेवाओं पर निर्भर हैं.   

भारत के मुकाबले बाकि देशों में कितनी बार इंटरनेट किया गया बंद?

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बाकि देशों के मुकाबले भारत में इंटरनेट शटडाउन सबसे ज्यादा किया गया. जहां साल 2023 में पाकिस्तान में 7 बार, फलस्तीन में 16 बार, ईरान में 34 बार, इराक में 6 बार, युद्धग्रस्त यूक्रेन में 8 बार तो वहीं म्यांमार मं 37 बार इंटरनेट बंद किया गया. वहीं दुनिया के अन्य देशों में 59 बार इंटरनेट शटडाउन किया गया. ऐसे में भारत में पिछले साल इंटरनेट बंद करने की घटनाएं सबसे ज्यादा देखने को मिलीं.                                     

यह भी पढ़ें: इस वाली बीयर में मिला होता है कई इंसानों का पेशाब, खरीदने से पहले नाम जरूर जान लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
4 महीने में 22 को फांसी... जानें किस जज के पास कितनी सजा का अधिकार?
4 महीने में 22 को फांसी... जानें किस जज के पास कितनी सजा का अधिकार?
अब तक कितनी जंग लड़ चुका है USS अब्राहम लिंकन, जानें इसकी ताकत
अब तक कितनी जंग लड़ चुका है USS अब्राहम लिंकन, जानें इसकी ताकत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget