एक्सप्लोरर

1,00,000 रुपये लेकर हंगरी गए तो क्या-क्या खरीद सकेंगे, भारत से कितनी कमजोर यहां की करेंसी?

अगर आप भी घूमने का प्लान कर रहे हैं और हंगरी जाने का मन बना रहे हैं तो जान लीजिए कि हंगरी की करेंसी भारत से कितनी कमजोर है. हंगरी में 1 लाख रुपये से आप क्या खरीद सकते हैं क्या-क्या शॉपिंग कर सकते हैं.

घूमना-फिरना, विदेशों में जाकर अपनी छुट्टियां बिताना ज्यादातर लोगों का पसंदीदा काम है. दूसरे देश जाकर वहां कि चीजों को एक्सप्लोर करना शॉपिंग करना भी आनंददायक अनुभव होता है. शॉपिंग के मामले में महिलाएं तो बेहिसाब खर्च कर सकती हैं तो अगर आप दूसरे देश जा रहे हैं खासकर हंगरी तो 100000 भारतीय रुपये में वहां क्या-क्या खरीद सकते हैं और हंगरी की करेंसी भारतीय रुपये की तुलना में कितनी कमजोर है. तो चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं.

रुपये से कितनी कमजोर है हंगरी की करेंसी

हंगरी यूरोप का एक खूबसूरत देश है ये अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक स्थलों और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय रुपये की तुलना में हंगरी की करेंसी कितनी ताकत रखती है और वहां आप कितना कुछ खरीद सकते हैं? तो आपको बता दें कि हंगरी की आधिकारिक मुद्रा है हंगेरियन फोरिंट है. यहां 1 भारतीय रुपये लगभग 4.35 हंगेरियन फोरिंट के बराबर है. इसका मतलब है कि अगर आप 1,00,000 रुपये हंगरी ले जाते हैं, तो आपको लगभग 4,35,000 HUF मिलेंगे. यह राशि हंगरी में काफी कुछ खरीदने के लिए पर्याप्त हो सकती है, क्योंकि हंगरी की करेंसी भारतीय रुपये की तुलना में कमजोर है. 

कहां कर सकते हैं खर्च

भारतीय रुपये का मूल्य हंगरी के फोरिंट से लगभग 4.35 गुना ज्यादा है यानी भारतीय रुपया हंगरी की मुद्रा से काफी मजबूत है. अब सवाल यह है कि 4,35,000 फोरिंट से आप हंगरी में क्या-क्या खरीद सकते हैं? हंगरी में रहने और घूमने की लागत भारत की तुलना में कुछ मामलों में सस्ती और कुछ में महंगी हो सकती है. जैसे हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में एक ठीक-ठाक रेस्तरां में दो लोगों का डिनर औसतन 10,000-15,000 HUF यानि लगभग 2,300 से 3,450 रुपये हो सकता है. हंगरी में एक मिड-रेंज होटल में एक रात का किराया 15,000-25,000 HUF यानि 3,450 से 5,750 भारतीय रुपये के बीच हो सकता है. 

कितनी कर सकते हैं शॉपिंग 

हंगरी के प्रमुख आकर्षण जैसे बुडा कैसल, पार्लियामेंट बिल्डिंग या थर्मल बाथ की टिकटें 2,000-5,000 HUF के बीच हैं. इसके अलावा डेन्यूब नदी पर क्रूज का मजा भी बजट में लिया जा सकता है. शॉपिंग की बात की जाए तो हंगरी के स्थानीय बाजारों में हस्तशिल्प, स्मृति चिन्ह या पारंपरिक हंगेरियन वाइन 1,000-5,000 HUF में मिल सकती हैं. आप कई सारी चीजें खरीद सकते हैं. हालांकि, हंगरी में इलेक्ट्रॉनिक्स या ब्रांडेड कपड़े, भारत की तुलना में महंगे हो सकते हैं. फिर भी 1 लाख रुपये में हंगरी में एक शानदार यात्रा, टेस्टी फूड और ढेर सारी खरीदारी के लिए पर्याप्त हैं. 

इसे भी पढ़ें- हर दिन कितने लीटर फ्यूल की भारत को है जरूरत? जानिए एक दिन में कितना तेल फूंक देते हैं हम लोग

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
3 साल में किस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी? टॉप 5 में नहीं है अंबानी
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
CBI की जांच में कितने आरोपी दोषी साबित होते हैं? जानें Conviction Rate
Independence Day 2026: महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
महात्मा गांधी ने कहां से कहां तक किया था दांडी मार्च, आज कैसा है वो रूट?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?
कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कूड़ा, इसे साफ करने में कितना लगेगा पैसा?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget