एक्सप्लोरर

फाइटर जेट में कैसे लगाई जाती है मिसाइल, क्या नट-बोल्ट से की जाती है सेट?

आज के समय में फाइटर जेट सबसे जरूरी हो गए हैं, जिस देश के पास जितना आधुनिक और खतरनाक फाइटर जेट है उसकी पावर उतनी ही ज्यादा है और दुश्मन भी उससे दूर रहते हैं. चलिए, जानते हैं कि मिसाइल कैसे लगता है.

फाइटर जेट यानी लड़ाकू विमान आधुनिक युद्ध तकनीक का सबसे अहम हिस्सा होते हैं. ये हवा में न सिर्फ तेज रफ्तार से उड़ते हैं बल्कि दुश्मन को टारगेट करने में भी सबसे आगे रहते हैं. लेकिन जब इन विमानों की बात होती है, तो एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है, क्या फाइटर जेट में लगने वाली मिसाइलें भी नट-बोल्ट से सेट की जाती हैं? जवाब सीधा है नहीं. यह प्रक्रिया बहुत ही एडवांस, वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से होती है. चलिए, जानते हैं कि कैसे होती है यह प्रक्रिया और कौन इसे करता है. 

कैसे लगती है जेट में मिसाइल

फाइटर जेट में मिसाइल या बम जोड़ने की प्रक्रिया को weapon loading या weapon mounting कहा जाता है. इसके लिए विमान के नीचे या पंखों पर बने खास हिस्सों को पाइलन (pylon) या हार्डप्वाइंट (hardpoint) कहा जाता है. ये हार्डप्वाइंट वह जगह होते हैं जहां पर हथियारों को लगाया जाता है. मिसाइल को इन प्वाइंट्स पर माउंट करने के लिए खास तरह की रिलीज मैकेनिज्म (release mechanism) और इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेस लगाए जाते हैं. मिसाइल और फाइटर जेट के बीच जो कनेक्शन बनता है, वह सिर्फ फिजिकल नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक भी होता है.

जिससे पायलट कॉकपिट से मिसाइल को ऑपरेट कर सके. मिसाइल को सिर्फ नट-बोल्ट से कसने जैसा सोचना गलत होगा. नट-बोल्ट का इस्तेमाल कुछ स्थिर हिस्सों को जोड़ने में जरूर होता है, लेकिन हथियारों के लिए जो सिस्टम होता है वह ज्यादा एडवांस होता है. मिसाइल को एक लॉन्च रेल (launcher rail) या लांचर रैक (launcher rack) पर लगाया जाता है. इन रैक्स को इजेक्शन यूनिट्स से जोड़ा जाता है, जो फायरिंग के समय मिसाइल को जेट से बाहर निकालते हैं. 

बरतनी होती है सावधानी

मिसाइल लोडिंग के दौरान बेहद सावधानी बरती जाती है. यह काम पूरी तरह से ट्रेंड ग्राउंड क्रू के द्वारा किया जाता है, जो हर चीज को कई बार चेक करते हैं. मिसाइल लोड होने के बाद उसकी कनेक्टिविटी और फायरिंग मैकेनिज्म को सिस्टम से टेस्ट किया जाता है. इसके अलावा आजकल आधुनिक फाइटर जेट्स जैसे Rafale, F-35, Sukhoi-30 आदि में स्मार्ट वेपन इंटरफेस सिस्टम होता है, ये सिस्टम खुद यह पहचान लेते हैं कि कौन सी मिसाइल या बम लगे हैं, उनके लिए कौन सी फायरिंग प्रोफाइल एक्टिवेट करनी है और कैसे फायर करना है. 

इस हिसाब से देखा जाए तो फाइटर जेट में मिसाइल लगाना कोई मेकेनिक द्वारा नट-बोल्ट से जोड़ने वाला काम नहीं है, बल्कि यह एक अत्याधुनिक प्रक्रिया है, जिसमें मशीन, कंप्यूटर और मानव विशेषज्ञता तीनों की भूमिका होती है.

इसे भी पढ़ें- ईरान या फिर इजरायल, किसके पास है हथियारों का सबसे बड़ा जखीरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget