एक्सप्लोरर

कितना ताकतवर है PAK एयरफोर्स का AWACS एयर डिफेंस सिस्टम, भारत ने इसे कैसे कर दिया तबाह? 

लाहौर में स्थित एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 को तबाह करने के बाद इंडियन एयर फोर्स ने पाकिस्तान के एक और एयर डिफेंस AWACS को भी बर्बाद कर दिया है. इससे पाकिस्तान की नींद उड़ गई है.

India Pakistan News: पाकिस्तान की ओर से भारत के कई शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद भारतीय सेनाओं ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. भारत ने पाकिस्तान के कराची, सियालकोट, लाहौर पर कई धमाके किए हैं, जिसके बाद पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम की नींद उड़ गई है. पहले भारत ने पाकिस्तान के लाहौर में स्थित एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 को तबाह कर डाला था. अब इंडियन एयर फोर्स ने पाकिस्तान के एक और एयर डिफेंस AWACS को भी बर्बाद कर दिया है. HQ-9 के बाद AWACS की तबाही पाकिस्तान के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है. 

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि AWACS क्या है? यह कैसे काम करता है? यह पाकिस्तान का कितना ताकतवर एयर डिफेंस था और भारत ने इसे कैसे बर्बाद किया? चलिए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ... 

क्या है पाकिस्तान का AWACS?

पाकिस्तान के पास एक एयर डिफेंस सिस्टम था, जिसका नाम है AWACS. इसका पूरा नाम Airborne Warning and Control System होता है, जो एक तरह का विमान होता है. इसका काम बहुत दूरी तक दुश्मन के फाइटर जेटों, ड्रोनों, मिसाइलों को इंटरसेप्ट करना होता है. कई बार यह सिस्टम जमीन पर चल रही गतिविधियों को भी इंटरसेप्ट कर सिग्नल भेजता है. इसकी सबसे बड़ी ताकत इसमें लगा रडार सिस्टम होता है, जो सैकड़ों किलोमीटर तक दुश्मन की गतिविधि पर नजर रख सकता है. यह दुश्मन की गतिविधि की पहचान कर अपने लड़ाकू विमानों को उनकी दिशा और स्थिति की सटीक जानकारी देता है, जिससे दुश्मन देश के हमले को नाकाम किया जा सके और उन्हें टारगेट कर खत्म किया जा सके. किसी भी देश की सुरक्षा के लिए Airborne Warning and Control System को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. 

जंग की स्थिति में होते हैं मददगार

किसी भी देश के लिए जंग की स्थिति में AWACS काफी महत्वपूर्ण होते हैं. दरअसल, ये विमान हवा में उड़ते हुए दुश्मन की स्थिति का पता लगा सकते हैं, जिससे लड़ाकू विमान लंबी दूरी तक दुश्मन को अपना निशाना भी बना सकते हैं. AWACS के द्वारा सिग्नल और डेटा का इस्तेमाल कर दुश्मन द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हथियारों की भी पहचान की जा सकती है. ऐसे में यह जंग की हालत में दुश्मन पर भारी पड़ सकते हैं. 

भारत ने कैसे किया पाकिस्तान को AWACS को तबाह 

AWACS सिस्टम की सबसे बड़ी कमजोरी, इनका आकार में बड़े होना, लड़ाकू विमानों की तरह फुर्तीला न होना और कम रफ्तार होना है. भारत ने दुश्मन देश के इस सिस्टम की इसी कमजोरी को निशाना बनाया. कम रफ्तार और कम फुर्तीलेपन के कारण इस सिस्टम को लंबी दूरी की मिसाइलों से खत्म किया जा सकता है. भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम इस काम में माहिर है. ऐसे में जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने सबसे पहले पाकिस्तान के S-400 के जरिए पाकिस्तान के AWACS को निशाना बनाया और इसे तबाह कर दिया. इस सिस्टम के तबाह होने से पाकिस्तानी एयरफोर्स की हमला करने की क्षमता भी घट गई है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का JF-17 और F-16 फाइटर जेट कितना ताकतवर, जिसे भारत ने किया नेस्तनाबूद 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
भारत, दुबई और फ्रांस में तापमान 40 डिग्री, कहां-कितना होगा फील? किन फैक्टर्स से होगा चेंज
भारत, दुबई और फ्रांस में तापमान 40 डिग्री, कहां-कितना होगा फील? किन फैक्टर्स से होगा चेंज
क्यों चौकोर ही होते हैं हर देश के झंडे, नेपाल क्यों है इन सबसे अलग? जानें इसका इतिहास
क्यों चौकोर ही होते हैं हर देश के झंडे, नेपाल क्यों है इन सबसे अलग? जानें इसका इतिहास
Rain Measurement Units: इंच, मिलीमीटर और सेंटीमीटर में क्यों गिनी जाती हैं बारिश की यूनिट, इनका क्या है मतलब?
इंच, मिलीमीटर और सेंटीमीटर में क्यों गिनी जाती हैं बारिश की यूनिट, इनका क्या है मतलब?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget