एक्सप्लोरर

वसीयत में मिली प्रॉपर्टी कैसे इस्तेमाल करते हैं पालतू जानवर, क्या होता है पैसा खर्च करने का तरीका?

रतन टाटा ने अपनी वसीयत में अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते टीटो की आजीवन देखभाल की व्यवस्था की है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर पालतू जानवर वसीयत में मिली प्रॉपर्टी की देखभाल कैसे करते हैं.

रतन टाटा ने अपनी वसीयत में अपने जर्मन शेफर्स टीटो के आजीवन देखभाल की व्यवस्था की है. इसके अलावा भी हम सुनते हैं कि लोगों ने अपनी संपत्ति अपने पालतू जानवरों के नाम कर दी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पालतू जानवर इस संपत्ति का उपयोग कैसे करते हैं? क्या वो सच में पैसे खर्च कर सकते हैं? चलिए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: किसी गांव-शहर या कस्बे के नाम में कैसे जुड़ा सर, गंज, पुर और बाद, क्या होती है इसकी वजह?

पालतू जानवरों को लेकर क्या कहता है कानून?

अधिकांश देशों में पालतू जानवरों को कानूनी व्यक्तित्व नहीं होता. इसका मतलब है कि वो खुद संपत्ति के मालिक नहीं बन सकते और न ही किसी अनुबंध में प्रवेश कर सकते हैं. भारत में भी पालतू जानवरों को कानूनी व्यक्तित्व नहीं मिला है. इसलिए, वो सीधे तौर पर किसी संपत्ति के मालिक नहीं बन सकते.

पालतू जानवर के नाम कैसे लिखी जाती है वसीयत?

अपनी संपत्ति को पालतू जानवर के नाम करने के लिए एक वसीयतनामा बनाना आवश्यक होता है. इस वसीयतनामा में साफतौर पर लिखा जाता है कि संपत्ति का उपयोग पालतू जानवर की देखभाल के लिए किया जाएगा. ऐसे में ट्रस्टी एक व्यक्ति या संस्था होती है जिसे ट्रस्ट के तहत संपत्ति का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है. ट्रस्टी को पालतू जानवर की देखभाल के लिए संपत्ति का उपयोग करना होता है. रतन टाटा के पालतू कुत्ते टीटू की देखभाल भी उनके लंबे समय से रसोइये रहे राजन शॉ को सौंपी गई है.

दरअसल, अधिकांश देशों में पालतू जानवरों के लिए संपत्ति का प्रबंधन एक ट्रस्ट के जरिये किया जाता है. ट्रस्ट एक कानूनी इकाई है जिसे संपत्ति को धारण करने और प्रबंधित करने के लिए बनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: जेल के अंदर से ही क्राइम कर रहा है लॉरेंस बिश्नोई, क्या उसकी सजा भी बढ़ रही है?

पालतू जानवर के लिए पैसे कैसे खर्च होते हैं?

अब सवाल ये उठता है कि पालतू जानवर वसीयत के पैसे खर्च कैसे करता है? तो बता दें कि ट्रस्टी पालतू जानवर के स्वास्थ्य के लिए जरुरी सभी खर्चों का भुगतान करता है जैसे कि दवाएं, टीके, और सर्जरी. इसके अलावा पालतू जानवर के खाने, रहने और अन्य जरुरी चीजों के लिए भी ट्रस्टी पैसे खर्च करता है. साथ ही यदि पालतू जानवर की देखभाल करने के लिए किसी व्यक्ति को रखा गया है तो उसे वेतन भी दिया जाता है.

भारत में क्या है स्थिति?

भारत में भी कई लोग अपनी संपत्ति अपने पालतू जानवरों के नाम करना चाहते हैं. हालांकि, भारतीय कानून में इस बारे में साफ प्रावधान नहीं है. आप अपनी वसीयत में अपनी संपत्ति अपने पालतू जानवर के लिए किसी ट्रस्ट में डाल सकते हैं. साथ ही आप किसी एनिमल वेलफेयर ट्रस्ट को अपनी संपत्ति दान कर सकते हैं और उन्हें निर्देश दे सकते हैं कि वो इस पैसे का उपयोग आपके पालतू जानवर की देखभाल के लिए करें.

यह भी पढ़ें: भारत के पंजाब में हर साल पराली जलाने पर होता है विवाद, इससे कैसे निपटता है पाकिस्तान का पंजाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Saudi Conflict: सऊदी अरब ने पाकिस्तान से किया था रक्षा समझौता, फिर ईरान के हमलों पर जवाब क्यों नहीं दे रहा पाक?
सऊदी अरब ने पाकिस्तान से किया था रक्षा समझौता, फिर ईरान के हमलों पर जवाब क्यों नहीं दे रहा पाक?
Suicide Boats: क्या होते हैं सुसाइड बोट्स, ईरान-इजरायल और अमेरिका से जंग में कैसे हो रहा इनका इस्तेमाल?
क्या होते हैं सुसाइड बोट्स, ईरान-इजरायल और अमेरिका से जंग में कैसे हो रहा इनका इस्तेमाल?
क्रूड ऑयल से कैसे बनते हैं डीजल-पेट्रोल और LPG-CNG? जान लें पूरा प्रोसेस
क्रूड ऑयल से कैसे बनते हैं डीजल-पेट्रोल और LPG-CNG? जान लें पूरा प्रोसेस
करीब 3000 साल से 33 किमी चौड़ा है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अब तक क्यों नहीं बढ़ाई गई इसकी चौड़ाई?
करीब 3000 साल से 33 किमी चौड़ा है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अब तक क्यों नहीं बढ़ाई गई इसकी चौड़ाई?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget