एक्सप्लोरर

देश के किन-किन राज्यों में सबसे ज्यादा है फीमेल सेक्स वर्कर्स की संख्या? रिसर्च में AIDS पर भी खुलासा

Female sex workers: भारत में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और तेलंगाना में महिला सेक्स वर्कर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। एचआईवी मामलाें में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है, पर संक्रमण व माैतें घटी हैं.

Female Sex Workers in India: देश में फीमेल सेक्स वर्कर्स (एफएसडब्ल्यू) की संख्या सबसे अधिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और तेलंगाना में है. एक अध्ययन में यह बात सामने आई है. ‘प्रोग्रामेटिक मैपिंग एंड पॉपुलेशन साइज एस्टिमेशन’ (पीएमपीएसई) ने कहा कि कर्नाटक 15.4 प्रतिशत के साथ सूची में सबसे ऊपर है, उसके बाद आंध्र प्रदेश (12.0 प्रतिशत), महाराष्ट्र (9.6 प्रतिशत), दिल्ली (8.9 प्रतिशत) और तेलंगाना (7.6 प्रतिशत) हैं.

अध्ययन में कहा गया है कि प्रति 1000 वयस्क महिलाओं पर एफएसडब्ल्यू की संख्या सबसे अधिक अरुणाचल प्रदेश (17.24) में है, इसके बाद दिल्ली (15.46), गोवा (11.67), चंडीगढ़ (10.10) और कर्नाटक (8.34) हैं. अध्ययन के अनुसार भारत ‘एचआईवी’ के मामले में दूसरे नंबर पर है और महिला यौनकर्मी, पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष (एमएसएम), ट्रांसजेंडर (टीजी) तथा नशीली दवाओं का इंजेक्शन लेने वाले लोग (पीडब्लूआईडी) एचआईवी महामारी से विशेष रूप से प्रभावित हैं.

651 जिलों में किया गया यह अध्धयन

‘पीएलओएस ग्लोबल पब्लिक हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित यह अध्ययन भारत के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 651 जिलों में किया गया. पीएमपीएसई ने कुल 9,95,499 एफएसडब्ल्यू, 3,51,020 एमएसएम, 2,88,717 पीडब्ल्यूआईडी और 96,193 टीजी व्यक्तियों के होने का अनुमान लगाया.

पीएमपीएसई ने देश के 642 जिलों में एफएसडब्ल्यू की मौजूदगी की सूचना दी है. अध्ययन में कहा गया है कि अनुमानित 25.40 लाख लोग एचआईवी से पीड़ित हैं और भारत दुनिया भर में एचआईवी पीड़ितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है. राष्ट्रीय एड्स और एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम (एनएसीपी) ने महामारी पर काबू पाने में काफी हद तक सफलता हासिल की है.

एड्स से संबंधित मौतों में आई गिरावट

एक अनुमान के अनुसार भारत में 2010 से 2023 तक नए एचआईवी संक्रमणों में लगभग 44 प्रतिशत की कमी और एड्स से संबंधित मौतों में उल्लेखनीय 79 प्रतिशत की गिरावट आयी है.

यह भी पढ़ें-

Census: देश में कब शुरू होगी जनगणना? सामने आ गई तारीख, जानें आपके यहां कब होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
AK-47 कब चला सकती है पुलिस, क्या है भीड़ नियंत्रण की SOP?
AK-47 कब चला सकती है पुलिस, क्या है भीड़ नियंत्रण की SOP?
परीक्षा सुधार टास्क फोर्स में ये चेहरे, क्या अलग से मिलेगी सैलरी?
परीक्षा सुधार टास्क फोर्स में ये चेहरे, क्या अलग से मिलेगी सैलरी?
युवाओं पर पैलेट गन, पुलिस वालों को कितनी हो सकती है सजा?
युवाओं पर पैलेट गन, पुलिस वालों को कितनी हो सकती है सजा?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget