एक्सप्लोरर

क्या हर कोई जा सकता है हज... जानिए एक बार हज जाने में कितना खर्चा होता है?

Hajj Yatra 2023: जो लोग हज यात्रा पर जाते हैं, उन्हें कई नियमों और शर्तों का पालन करना जरूरी है, जिसके बाद वो हज जाने के लिए एलिजिबल होते हैं.

Hajj Yatra 2023: सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में हज यात्रा की शुरुआत हो गई है. कोरोना वायरस की वजह से पहले हज यात्रा में कुछ पाबंदियां लगा गई थीं, जिन्हें अब हटा दिया गया है. अब बड़ी संख्या में लोग हज करने मक्का पहुंच रहे हैं और माना जा रहा है कि 25 लाख से ज्यादा मुसलमान इस बार पवित्र यात्रा तक पहुंच सकते हैं. बकरीद तक चलने वाली हज यात्रा को लेकर दुनियाभर में उत्साह है, लेकिन अभी भी लोगों के मन में हज को लेकर कई तरह के सवाल हैं. 

जैसे अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि कौन-कौन हज जा सकता है और हज जाने के लिए किन शर्तों का पालन करना होता है. साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं कि हज जाने में कितना खर्चा होता है... तो जानते हैं कि हज यात्रा जाने की शर्त और हज यात्रा में होने वाले खर्चों से जुड़े सवालों के जवाब...

कौन-कौन जा सकता है हज?

अब सबसे पहले आपको बताते हैं कि हज कौन कौन जा सकता है. हज जाने के लिए सबसे पहली ईमान शर्त ये है कि उस शख्स को मुस्लिम होना आवश्यक है. इसके शर्त को पूरी करने के बाद ही कोई शख्स हज जा सकता है. इसके अलावा महिलाओं के शरिया महराम को लेकर भी कुछ नियम हैं, जिनका पालन ना करने पर हज नहीं जा सकते. इसके साथ ही फ्लाइट से जुड़े नियम पूरे ना कर पाने पर भी हज जाने में दिक्कत हो सकती है. 

दो तरह से जाते हैं हज?

बता दें कि हज यात्री दो तरह से हज जाते हैं. एक तो हज कमेटी के जरिए और एक प्राइवेट टूर के जरिए यात्री हज जाते हैं. नए नियम के हिसाब से 1 लाख 75 हजार में से 80 फीसदी हाजी, हज कमेटी से जाएंगे. इसके अलावा 20 फीसदी लोग प्राइवेट टूर से सउदी जाएंगे या गए हैं. 

कितना होता है खर्चा?

जब हज यात्रा पर जाते हैं तो पूरी हज यात्रा में 40 दिन लगते हैं, जिसमें 10 दिन मदीने में रहना होता है और उसके बाद अलग अलग दिन परंपराओं का पालन किया जाता है. जो लोग तीन दिन के लिए हज जाते हैं, वो इस्लामिक 8,9,10 तारीख को हज यात्रा में शामिल होते हैं. हज कमेटी के खर्च के हिसाब से देखें तो हर राज्य के हिसाब से अलग अलग खर्च होता है. वैसे औसतन हज यात्रा के लिए 3 से 3.5 लाख रुपये देने होते हैं. वहीं, अगर प्राइवेट व्यवस्था से जाते हैं तो उनके 5 लाख रुपये तक खर्च हो जाते हैं. 

बता दें कि इस साल जो हज पॉलिसी आई है, जिसमें सरकार की ओर से पैकेज में 50 हजार रुपये तक की कमी की गई है. पहले आवेदन करते समय बैग, सूटकेस, छाता आदि सामान के पैसे लिए जाते थे और अब यह शुल्क नहीं देना होगा. 

ये भी पढ़ें- भारत में इस जगह सबसे पहले धरती को छूती है सूरज की किरण, 4 बजे तो लोग करने लगते हैं डिनर की तैयारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget