एक्सप्लोरर

गूगल में जब 241543903 सर्च करते हैं तो फ्रिज में सिर घुसाए हुए लोग क्यों दिखते हैं?

Google Search Facts: कभी आपने गूगल पर 241543903 लिखकर सर्च किया है. क्या आप जानते हैं ये नंबर सर्च पर गूगल की ओर से क्या जवाब मिलता है.

जब भी आपको किसी चीज के बारे में जानना होता है तो आप इंटरनेट का सहारा लेते हैं. इंटरनेट पर भी अक्सर लोग किसी भी चीज के बारे में जानने के लिए उसके बारे में गूगल पर सर्च करते हैं और एक सेकेंड में आपके सामने रिजल्ट आने लग जाता है. गूगल पर कोई भी कीवर्ड सर्च करने पर उससे जुड़े हुए लिंक दिखने लगते हैं. जैसे आप गूगल पर अमेरिका सर्च करेंगे तो आपको रिजल्ट में वहां के झंडे या कोई फेमस प्लेस दिखाई देता है. ऐसे ही कोई नंबर सर्च करेंगे तो गूगल इमेज में आपको वो नंबर या उससे जुड़े नंबर की इमेज दिखने लगेगी, लेकिन एक नंबर के साथ ऐसा नहीं है.

वो नंबर है 241543903. अगर आप गूगल पर 241543903 नंबर सर्च करते हैं तो आपको उससे जुड़े नंबर नहीं बल्कि फ्रिज में सिर घुसाए हुए लोग दिखाई देंगे. जी हां. गूगल पर ये नंबर सर्च ऐसे ही रिजल्ट मिलेंगे और खुद भी ये सर्च करके देख सकते हैं. ऐसे में सवाल है कि आखिर ऐसा क्यो होता है और इस नंबर में ऐसा क्या खास है कि जिस वजह से ये नंबर सर्च करते ही फ्रिज में सिर घुसाए हुए लोग दिखाई देने लगते हैं. तो जानते हैं इन सवाल का जवाब...

ऐसा क्यों होता है?

वैसे ऐसा आज से नहीं, बल्कि लंबे समय से ऐसा हो रहा है. साल 2009 में इसकी शुरुआत हुई थी और तब से कोई गूगल पर ये नंबर सर्च करता है तो फ्रिज वाली तस्वीरें आने लगती हैं. उस वक्त न्यूयॉर्क के एक आर्टिस्ट थे, जिनका नाम था डेविड हॉर्विट्ज. उन्हें इसका कारण माना जाता है और उनके एक चैलेंज की वजह से ऐसा हुआ है. इस चैलेंज की इंटरनेट पर इतनी चर्चा हुई कि आज इस नंबर से फ्रिज वाली तस्वीरें जुड़ गई हैं. 

उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट Tumblr पर एक चैलेंज शुरू किया था, जिसमें लोगों को 241543903 के साथ अपनी फोटो पोस्ट करने के लिए कहा था. उन्होंने चैलेंज में कहा था कि लोगों को इस नंबर के साथ फ्रिज में सिर डालकर फोटो क्लिक करवानी है और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करना है. उस वक्त इस ट्रेंड को अच्छा रिवर्ट मिला और काफी लोगों ने इस नंबर के साथ अपनी फोटो शेयर की. इसके बाद से फ्रिज वाली फोटो और नंबर का कनेक्शन बन गया. 

ये नंबर कहां से आया?

अब आपको बताते हैं कि आखिर ये नंबर कहां से आया है. डेविज के ये नंबर चुनने की भी खास वजह थी. दरअसल, उनके ये नंबर उनके फ्रिज का सीरियल नंबर है और सीरियल नंबर 241543903 ये होने की वजह से ये नंबर चर्चा में आ गया. 

ये भी पढ़ें- एस्ट्रोनॉट्स क्यों पहनते हैं डायपर? जानिये अंतरिक्ष में उनके खाने का डाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
क्या है देश का मिड-डे मील चार्ट, किन राज्यों में परोसी जाती है सिर्फ वेज थाली?
क्या है देश का मिड-डे मील चार्ट, किन राज्यों में परोसी जाती है सिर्फ वेज थाली?
पुलिस सिविल ड्रेस में कब कर सकती है कार्रवाई-कब नहीं, क्या है SOP?
पुलिस सिविल ड्रेस में कब कर सकती है कार्रवाई-कब नहीं, क्या है SOP?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget