एक्सप्लोरर

दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना भारत के पास, जानिए पाकिस्तान अमेरिका, रूस और चीन का नंबर कौन-सा है

दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं की लिस्ट पाकिस्तान ने टॉप 10 में जगह बनाई है. जापान और फ्रांस क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर खिसक गये हैं. आइए जानते हैं पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन है.

Powerful Army: हर देश की अपनी सेना होती है, जो दुश्मन सेना से देश की सुरक्षा करती है. भारत में युवाओं के लिए सेना में भर्ती होना जुनून जैसा होता है. सेना में भर्ती होने के लिए पहले कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. उसके बाद ही सेना में भर्ती होती है. भारत की सेना दुनिया की ताकतवर सेनाओं में से एक है. लाइवमिंट के अनुसार, रक्षा संबंधी जानकारी में विशेषज्ञता रखने वाली एक प्रमुख डेटा वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने अपनी रिपोर्ट में दुनिया की 10 सबसे पावरफुल सेनाओं की लिस्ट तैयार की है. रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका के पास दुनिया भर में सबसे शक्तिशाली सैन्य बल है.

पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर ये देश

इस लिस्ट में रूस और चीन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं, जबकि भारत चौथे स्थान पर है. हाल ही में जारी 2023 सैन्य ताकत सूची, जो 60 से अधिक कारकों का मूल्यांकन करती है, भूटान और आइसलैंड जैसे तुलनात्मक रूप से कमजोर सैन्य बलों वाले देशों पर भी प्रकाश डालती है. 

145 देशों की थी सूची

ग्लोबल फायरपावर प्रत्येक राष्ट्र के समग्र स्कोर को निर्धारित करने के लिए सैन्य इकाइयों की संख्या, वित्तीय संसाधनों, रसद क्षमताओं और भौगोलिक विचारों सहित विभिन्न मानदंडों को ध्यान में रखकर मूल्यांकन करती है. रिपोर्ट में 145 देशों को शामिल किया गया है और हर देश की साल-दर-साल रैंकिंग में बदलाव की तुलना भी की गई है.

इन 10 देशों के पास है दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका
  2. रूस
  3. चीन
  4. भारत
  5. यूनाइटेड किंगडम
  6. दक्षिण कोरिया
  7. पाकिस्तान
  8. जापान
  9. फ्रांस
  10. इटली

10 सबसे कम शक्तिशाली सेनाओं वाले देश

  1. भूटान
  2. बेनिन
  3. मोलदोवा
  4. सोमालिया
  5. लाइबेरिया
  6. सूरीनाम
  7. बेलीज़
  8. केन्द्रीय अफ़्रीकी गणराज्य
  9. आइसलैंड
  10. सेरा लिओन

ऊपर के 4 देशों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं

सबसे ऊपर के चार देशों ने अपनी रैंकिंग वैसे ही बनाए रखी, जैसे वे 2022 ग्लोबल फायरपावर सूची में थे. पिछले वर्ष की रैंकिंग में यूनाइटेड किंगडम सैन्य ताकत के मामले में आठवें स्थान पर था, लेकिन इस साल वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. दक्षिण कोरिया पिछले साल से छठे स्थान पर बरकरार है. गौरतलब है कि पाकिस्तान सातवां स्थान हासिल करते हुए टॉप 10 में शामिल हो गया है. 

इन देशों में आई गिरावट

इसके विपरीत, जापान और फ्रांस, जो पिछले वर्ष क्रमशः पांचवें और सातवें स्थान पर थे, इस वर्ष गिरकर आठवें और नौवें स्थान पर आ गये हैं.

रूस ने बरकरार रखी अपनी रैंकिंग

संघर्ष भरे दौर और पिछले वर्ष फरवरी में यूक्रेन पर रूस के "विशेष ऑपरेशन" आक्रमण के बावजूद, रूस ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है.

यह भी पढ़ें - मीथेन से रॉकेट उड़ाकर चीन ने रचा इतिहास, समझिए आखिर ये बड़ी बात क्यों है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर और दिल्ली के जंतर मंतर में क्या है फर्क, वहां क्यों नहीं होते इस तरह के धरने प्रदर्शन?
जयपुर और दिल्ली के जंतर मंतर में क्या है फर्क, वहां क्यों नहीं होते इस तरह के धरने प्रदर्शन?
Delhi Jantar Mantar protest: छात्रों पर पर 'पैलेट गन' का इस्तेमाल! जानें क्या है इसको लेकर नियम, कब और कहां हो सकता है इस्तेमाल?
छात्रों पर पर 'पैलेट गन' का इस्तेमाल! जानें क्या है इसको लेकर नियम, कब और कहां हो सकता है इस्तेमाल?
Uk New PM Andy Burnham: पिछले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बदल चुका है यह देश, जानें किन वजहों से हुए ये बदलाव?
पिछले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बदल चुका है यह देश, जानें किन वजहों से हुए ये बदलाव?
ताजमहल से भी पुरानी पहेली, बिना सीमेंट के 1000 साल से कैसे खड़ा है तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर?
ताजमहल से भी पुरानी पहेली, बिना सीमेंट के 1000 साल से कैसे खड़ा है तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर?

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget