एक्सप्लोरर

General Knowledge: क्या धरती के अंदर पाताल वाली कहानी पर आपको भी है विश्वास? वैज्ञानिक तथ्यों से समझिए इस बात का सच

हम वैज्ञानिक शोध और खोजों को देखते हैं तो अलग ही सच सामने आता है. धरती की अंदरूनी संरचना और उससे जुड़े तमाम रहस्यों की गुत्थियों को विज्ञान ने सुलझाया है.

 Internal Structure Of Earth: अक्सर धरती और आसमान संबंधी रहस्य हमें हैरत में डालते हैं. तमाम तरह की बातें होती हैं. कोई कहता है कि सूर्य पर लोग रहते हैं,तो किसी को लगता है कि जमीन के अंदर पाताल है और उसमें एक दुनिया है. लोगों को इस बात की भी गलतफहमी होती है कि जमीन के अंदर बस पानी ही पानी है.

लेकिन जब हम वैज्ञानिक शोध और खोजों को देखते हैं तो अलग ही सच सामने आता है. धरती की अंदरूनी संरचना और उससे जुड़े तमाम रहस्यों की गुत्थियों को विज्ञान ने सुलझाया है. अपने इस आर्टिकल में हम आपको धरती की अंदरूनी संरचना और पाताल होने के रहस्य के बारे में बताएंगे-

क्या धरती में पानी ही पानी है-

धरती में पानी ही पानी है इस बात में कोई तर्क नहीं है. आप भी महसूस करते होंगे कि कई बार नल या मोटर से पानी आना बंद हो जाता है जिसकी वजह जमीन के नीचे जलस्तर का गिरना बताया जाता है .

यह जरूरी है कि बारिश और अन्य तरीकों से जमीन का पानी रिचार्ज होता रहे. नदियों,तालाबों के नजदीक वाली जगहों पर पानी कम गहराई में ही मिल जाता है,जबकि ऐसी जगहें जहां रेगिस्तान हो और आसपास कम नदियां हों वहां पानी की कमी एक समस्या है.

धरती की संरचना कैसी है,क्या वहां पाताल लोक है-

वैज्ञानिक आधार पर देखें तो धरती के बारे में आपकी समझ पूरी तरह बदल जाएगी. धरती के ऊपरी परत की ऊपरी सतह या कुछ और गहराई तक पानी पाया जाता है जो कि हर जगह समान मात्रा में नहीं होता है.

जहां तक धरती के अंदर पाताल की बात है तो धरती की संरचना बहुत अलग है. हमारी धरती परतदार होती है. जिसे सामान्य तौर पर उसके घनत्व, संरचना और संगठन के आधार पर तीन परतों में बांटा गया है. जिसमें ऊपरी परत को क्रस्ट,बीच की परत को मेंटल और सबसे निचली परत को कोर कहते हैं.

धरती के अंदर गहराई में जाने पर तापमान बढ़ता है और एक स्थिति यह आती है कि बहुत गहराई में जाने पर बढ़े हुए तापमान और अन्य कारणों की वजह से लावा ही लावा होता है(लावा को जमीन के अंदर मैग्मा बोलते हैं).

इसके अलावा धरती की संरचना हर जगह एक जैसी नहीं होती. कहीं चट्टानें, कहीं लावा तो कहीं यह जमी हुई अवस्था में है. आपको यह जानकार हैरत होगी कि जमीन के अंदर चट्टानों में दबाव और गर्मी की वजह से संचलन(मूवमेंट) होता है. ये चट्टानें आपस में भी टकराती हैं, जिसका असर हमें जमीन पर भूकंप के रूप में दिखाई देता है.

कुल मिलाकर आपको इस आर्टिकल के जरिए यह समझने में मदद मिली होगी कि जमीन की संरचना कैसी है और वहां कोई पाताल लोक नहीं है.

ये भी पढ़ें-General knowledge: क्या आप भी ऑन करके सोते हैं अपना वाईफाई? खतरनाक तरंगें आपको कर सकती हैं बीमार,बरतें ये सावधानी

Indian culture: भारतीय संस्कृति में साड़ी का है खास महत्व, वेदों में भी किया गया है उल्लेख, जानिए इसका इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishabh Pant Uttarakhand Land : उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल क्यों? ऋषभ पंत को भी मांगनी पड़ी मदद
उत्तराखंड में जमीन खरीदना मुश्किल क्यों? ऋषभ पंत को भी मांगनी पड़ी मदद
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
IMD के Yellow, Orange और Red Alert का मतलब क्या है, यह कैसे तय होता है?
US Birthright Citizenship : क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
क्या है बर्थ टूरिज्म, क्या इतने भर से मिल जाती है अमेरिका की नागरिकता
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित
टैरिफ लगाने से कैसे बदलती है सामान की कीमत? समझें पूरा गणित

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget