एक्सप्लोरर

G20 Summit: अगर दिल्ली में आपको आसमान में हेलीकॉप्टर दिख जाए तो जानिए क्या है इसका मतलब?

G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए अलग-अलग एजेंसियां काम पर लगी हुई हैं. अगर आप दिल्ली या उसके आस-पास रहते हैं तो आपको आसमान में हेलीकॉप्टर चक्कर लगाते दिख सकते हैं.

G20 Summit: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की कई एजेंसियां काम पर लगी हुई है. सुरक्षा में कोई कमी ना हो इसके लिए दिल्ली पुलिस आसमान में गश्त करते हुए दिख सकती है. अभी रिहर्सल चल रहा है, जो 10 सितंबर तक ऐसे ही चलेगा. क्योंकि रिहर्सल के बाद जब समिट होगा तब पुलिस गश्त करती हुई दिखाई देगी. ऐसे में कभी भी आसमान में हेलीकॉप्टर गड़गड़ाते हुए दिखाई दे सकते हैं. इस गश्ती के पीछे एक योजना भी बनाई गई है, जिसके दम पर रूट्स क्लीयरेंस देखी जाएगी. इसके लिए कुछ चुनौतियां भी है. उससे निपटने के लिए कई तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं. ऐसे में आइए समझते हैं कि हेलीकॉप्टर से गश्त करने का क्या मतलब हो सकता है?

इस क्षेत्र में फोकस अधिक

प्रगति मैदान और उसके आस-पास के इलाके में हेलीकॉप्टर गश्त करते हुए दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि दिल्ली के भारत मंडपम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सम्मेलन केंद्र (IECC) में ही G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. यह सेंटर प्रगति मैदान में ही है. ऐसे में वहां सुरक्षा और किसी हादसे से निपटने के विकल्प पर अधिक फोकस देखने को मिल रहा है. प्रगति मैदान में हेलीकॉप्टर के अलावा एयर एंबुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी. किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए इसकी मदद ली जा सकती है. एनबीटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली और गुरूग्राम के होटलों की छतों पर हेलीकॉप्टर को एक्शन मोड में रखा गया है. ताकि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल में लाया जा सके.

परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

दिल्ली NCR में विदेशी मेहमानों के ठहरने के लिए भारत सरकार के तरफ से 32 होटल को अनुमति मिली है. तमाम सिक्योरिटी ऑडिट करने के बाद इन होटलों को परमिशन दी गई है. जिन होटल में किसी देश के मुखिया ठहर रहे हैं. वहां के सुरक्षा की जिम्मेदारी एक-एक डीसीपी को दी गई है. यानि एक होटल की सुरक्षा एक डीसीपी के हाथ में है. जहां डिलिगेट्स रुकेंगे, उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एसीपी रैंक के अधिकारी करेंगे. आसान भाषा में कहें तो सिक्योरिटी इतनी अधिक टाइट है कि एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता है. सुरक्षा के साथ भारतीय परंपरा के अनुसार उनके स्वागत की भी तैयारी भी हो रही है. भारत अपने संस्कृति की झलक उन सभी विदेशी मेहमानों को दिखाने की कोशिश में है.

ये भी पढ़ें: G-20 Summit के लिए एयर डिफेंस मिसाइल और राफेल को किया गया तैनात, जानिए इनका काम क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget