एक्सप्लोरर

बाइडेन साथ लाएंगे अपनी लेफ्ट हैंड कार... भारत में गैरकानूनी होने के बाद फिर कैसे चला पाएगी?

G-20 Summit: भारत में होने वाली जी-20 समिट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी यहां आएंगे और वो अपनी स्पेशल कार यहां लेकर आएंगे. तो जानते हैं क्या ये कार भारत में चलाना गैर-कानूनी होगी?

भारत में होने वाली जी-20 समिट में कई देशों की महान हस्तियां शामिल होंगी, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी होंगे. जब भी अमेरिका के राष्ट्रपति किसी दूसरे देश का दौरा करते हैं तो उनकी सिक्योरिटी का खास ख्याल रखा जाता है और सुरक्षा का जिम्मा उनकी पर्सनल सिक्योरिटी के पास ही होती है. जब वे भारत भी आते हैं तो अपने साथ अपनी कार, प्लेन, सिक्योरिटी गार्ड्स लेकर आते है, जो उन्हें खास सुरक्षा देती है. जी-20 समिट में शामिल होने के लिए जब बाइडेन आएंगे तो अपने साथ अपनी कार लेकर आएंगे. 

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति की जो कार है, वो लेफ्ट हैंडेड है, जबकि भारत में सभी कारें राइड हैंडेड है. ऐसे में सवाल है कि क्या जो बाइडेन की कार को भारत में चलाना गैर-कानूनी नहीं होगा और भारत में लेफ्ट हैंडेंड कार को लेकर क्या नियम हैं.  तो जानते हैं हेफ्ट हैंडेड कार को लेकर भारत में क्या नियम हैं...

भारत में लेफ्ट हैंड ड्राइव कार गैर-कानूनी है?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लेफ्ट हैंडेड कार चलाना गैर कानूनी है. भारत के मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, देश में कोई भी व्यक्ति लेफ्ट हैंड ड्राइव कार ना ही खरीद सकता है और ना ही उसका रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है. इसके साथ ही भारत में इस तरह की कारों को पब्लिक प्लेस में चलाया भी नहीं जा सकता है. 

रिपोर्ट के अनुसार, मोटर वाहन अधिनियम 1939 की धारा 180 में कहा गया है, 'कोई भी व्यक्ति लेफ्ट हैंड स्टीयरिंग से कंट्रोल होने वाली किसी भी मोटर वाहन को किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नहीं चलाएगा या चलाने की अनुमति नहीं देगा. हालांकि, इसमें कुछ शर्ते भी दी गई हैं, जिनमें कार चलाने की अनुमति है. 

फिर अमेरिका के राष्ट्रपति का क्या सीन है?

दरअसल, कुछ परिस्थितियों में सरकार से मंजूरी लेने के बाद कार चलाई जा सकती है. जैसे अगर कई बार विदेशी राजनयिक या गणमान्य व्यक्ति भारत का दौरा कर रहे हैं, तो वे अपनी पसंद के वाहनों में ड्राइव करना चुन सकते हैं. इस स्थिति में उन्हें ऐसा करने की इजाजत दी जाती है. ऐसा ही सीन बाइडेन की कार बीस्ट के लिए है. जब भी अमेरिका का कोई राष्ट्रपति भारत आता है तो उन्हें लेफ्ट हैंड कार चलाने की इजाजत दी जाती है. अभी भारत में भी कुछ लोगों के पास लेफ्ट साइड स्टीयरिंग वाली कार हैं, जिन्हें खास अवसरों पर प्रदर्शन के लिए रखा जाता है. 

ये भी पढ़ें- केमिकल अटैक और मिसाइल का भी नहीं होगा असर, बंकर से भी ज्यादा सेफ है अमेरिकी राष्ट्रपति की कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget