एक्सप्लोरर

परमाणु बम फेंकने से लेकर टैरिफ अटैक तक... दुनिया को कब-कब दादागीरी दिखा चुका अमेरिका?

अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाया जिससे कई देश नाराज हैं. हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब अमेरिका ने अपनी दादागिरी दिखाई हो. आइये जानते हैं कि अमेरिका कब-कब दादागीरी दिखा चुका है?

भारत के साथ अमेरिका की तल्खी दिनों दिन तेज होती जा रही है. सिर्फ भारत ही नहीं अमेरिका ने अपनी सैन्य और आर्थिक शक्ति का उपयोग कर कई बार वैश्विक मंच पर दादागिरी दिखा चुका है. ताजा मामला भारत का है यहां डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ की घोषणा की जिसे आर्थिक दबाव के रूप में देखा जा रहा है. ट्रंप ने ब्राजील और कनाडा पर भी 50% और 35% टैरिफ लगाए हैं. लेकिन ये कोई पहली दफा नहीं है पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं परमाणु बम से लेकर आर्थिक प्रतिबंधों और टैरिफ जैसे कई कदमों के जरिए अमेरिका ने कई देशों पर दबाव बानाया है. आइये जानते हैं कब-कब अमेरिका ने दुनिया को अपनी दादागीरी दिखाई.

जापान में परमाणु बम का प्रयोग

द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में 1945 में अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए. हिरोशिमा में लगभग 1,40,000 और नागासाकी में 74,000 लोग मारे गए. यह पहला और अब तक का एकमात्र युद्ध था जिसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हुआ. इसने अमेरिका को वैश्विक सैन्य शक्ति के रूप में स्थापित किया और शीत युद्ध की शुरुआत को प्रभावित किया.

शीत युद्ध और परमाणु दबाव

शीत युद्ध के दौरान अमेरिका और सोवियत संघ के बीच परमाणु हथियारों की होड़ चली. 1962 का क्यूबा मिसाइल संकट इसका चरम था जब अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु युद्ध के करीब पहुंच गए. अमेरिका ने क्यूबा पर नौसैनिक नाकाबंदी लगाई जिससे सोवियत संघ को अपनी मिसाइलें हटानी पड़ीं.

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हस्तक्षेप

बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान अमेरिका ने तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और हेनरी किसिंजर के नेतृत्व में पाकिस्तान का समर्थन किया. अमेरिका ने सातवां बेड़ा बंगाल की खाड़ी में भेजा जिसे भारत के खिलाफ दबाव के रूप में देखा गया. यह कदम भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव का कारण बना.

ईरान पर हमला 

22 जून 2025 को अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया. यह हमला इजरायल-ईरान युद्ध में अमेरिका की सीधी भागीदारी का प्रतीक था.

आर्थिक प्रतिबंध और टैरिफ

20वीं-21वीं सदी में अमेरिका ने कई देशों पर आर्थिक प्रतिबंध और टैरिफ लगाए हैं. अब डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ की घोषणा की, जिसे आर्थिक दबाव के रूप में देखा जा रहा है. ये टैरिफ वैश्विक व्यापार में तनाव का कारण बन रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी तो छठवीं बार जा रहे चीन, लेकिन जिनपिंग ने कितने किए भारत के दौरे? जान लें पूरा डेटा

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
Farmers Protest: क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget