एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में भी जंग लड़ सकते हैं ये चार देश, उड़ा चुके हैं अपनी-अपनी सैटेलाइट, जान लीजिए नाम

जल और जमीन पर लड़ाई के बाद अब स्पेस पर जंग को लेकर तैयारियां चल रही हैं. कई देश अपने स्पेस डिफेंस कैपेबिलिटी को तेजी से बिल्ड कर रहे हैं. चलिए, ऐसे ही कुछ देशों के बारे में आपको बताते हैं.

धरती पर जंग की आशंका अब नई बात नहीं रही, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आने वाले समय में जंग अंतरिक्ष में भी लड़ी जा सकती है? विज्ञान और तकनीक की प्रगति ने अंतरिक्ष को सिर्फ रिसर्च और संचार का माध्यम नहीं रखा है, बल्कि अब यह एक नया युद्धक्षेत्र बनता जा रहा है. कुछ देश तो ऐसे हैं जो अंतरिक्ष में जंग की तैयारी कर चुके हैं. वो न केवल वहां सैन्य उपग्रह तैनात कर रहे हैं, बल्कि दुश्मन की सैटेलाइट को नष्ट करने की क्षमता भी हासिल कर चुके हैं. तो आइए जानते हैं उन चार देशों के बारे में जो अंतरिक्ष में जंग लड़ने की ताकत रखते हैं और जिन्होंने अपनी-अपनी सैटेलाइट को नष्ट कर दुनिया को दिखा दिया है कि वे कितने खतरनाक हो सकते हैं. 

अमेरिका है सबसे ऊपर

इस लिस्ट में अगर किसी देश का नाम सबसे पहले आता है तो वह है अमेरिका. अमेरिका के पास एंटी-सैटेलाइट (ASAT) मिसाइल टेक्नोलॉजी है. 1985 में अमेरिका ने एक प्रयोग के तहत F-15 लड़ाकू विमान से एक मिसाइल दागकर अपनी ही सैटेलाइट को नष्ट किया था. इसके अलावा अमेरिका के पास GPS, निगरानी और जासूसी उपग्रहों का सबसे बड़ा नेटवर्क है.

रूस की ताकत को कम ना आंकिए

अमेरिका के बाद दूसरे नम्बर पर इस लिस्ट में रूस का नाम शामिल है. यह देश भी अंतरिक्ष तकनीक में किसी से पीछे नहीं है.  सोवियत संघ के समय से ही रूस अंतरिक्ष क्षेत्र में अग्रणी रहा है. 2007 के बाद रूस ने कई गुप्त अंतरिक्ष मिशन और एंटी-सैटेलाइट परीक्षण किए हैं. दिसंबर 2021 में अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया था कि उसने अपनी एंटी-सैटेलाइट मिसाइल से एक सैटेलाइट को नष्ट किया, जिससे हजारों मलबे के टुकड़े अंतरिक्ष में फैल गए. यह परीक्षण अमेरिका समेत पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया था. 

चीन का भी है आसमानों में बसेरा

चीन इस समय अपने ताकत को तेजी के साथ बढ़ा रहा है. चीन ने अंतरिक्ष में अपनी ताकत का प्रदर्शन 2007 में किया था, जब उसने एक एंटी-सैटेलाइट मिसाइल से अपने एक निष्क्रिय मौसम उपग्रह को सफलतापूर्वक नष्ट किया. यह परीक्षण दुनियाभर में चर्चा का विषय बना क्योंकि इससे अंतरिक्ष मलबे की बड़ी समस्या खड़ी हो गई. वर्तमान समय में चीन नियमित रूप से सैन्य सैटेलाइट लॉन्च करता है. 

भारत ने दिखाई अपनी ताकत

इस लिस्ट में चौथे नम्बर पर भारत का नाम शामिल किया जा सकता है, क्योंकि भारत ने अपनी स्पेस ताकत को तेजी से बिल्ड किया है. इसरो ने पिछले कुछ सालों में शानदार काम करके दिखाया है.  27 मार्च 2019 को भारत ने ‘मिशन शक्ति’ के तहत एक लो-ऑर्बिट सैटेलाइट को एंटी-सैटेलाइट मिसाइल से सफलतापूर्वक नष्ट किया. इस कदम ने भारत के स्पेस डिफेंस कैपेबिलिटी का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है. 

इसे भी पढ़ें- क्या भविष्य में स्पेस स्टेशन से भी होगा मिसाइल अटैक? ये देश कर रहे हैं तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget