एक्सप्लोरर

पायलट जागने के लिए खाते हैं ये दवा, हेल्थ के लिए कितना खतरनाक

फ्लाइट में कई बार पायलटों के सोने की खबर आ चुकी है. क्या आप जानते हैं कि पायलट नींद को दूर करने के लिए कौन सी दवा खाते हैं. आखिर ये दवा उन्हें कैसे जगने में मदद करती है.

फ्लाइट में आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लंबी उड़ानों के दौरान पायलट लंबे समय तक ड्यूटी पर रहते हैं. बता दें कि हर पायलट के लिए दो शिफ्टों के बीच में कम से कम 10 घंटे का आराम जरूरी होता है. इस दौरान पायलट को आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए. जिससे वो अपनी ड्यूटी आसानी से पूरा कर सके. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर के कई एयरलाइंस और सैन्य संगठन में नींद से बचने के लिए पायलट दवा का इस्तेमाल करते हैं. 

पायलट कौन सी दवा खाते ?

अमेरिकी सैन्य वायुसैनिकों में मेथाफेटामाइन की गोली आज भी लोकप्रिय है. बता दें कि पायलट इसका उपयोग नींद और थकान को दूर करने के लिए करते हैं. हालांकि इस दवा का अधिक इस्तेमाल करने पर नशे की लत पड़ सकती है. जानकारी के मुताबिक 1940 के दशक में भी इस दवा का व्यापक रूप से दुरुपयोग किया गया था. इसलिए हाल के वर्षों में सैन्य संगठन दूसरे विकल्प की तलाश में है.

दूसरा विश्व युद्ध 

बीबीसी अंग्रेजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेकंड वर्ल्ड वॉर में पायलटों पर काम का भारी बोझ था. इस लिए उस समय उन्हें मेथाफेटामाइन नामक दवा दी जाती थी, ताकि वह नींद पर काबू पा सकें. इसके बाद ये दवा इस कदर लोकप्रिय हो गई थी कि पूरे यूरोप में देर रात के मिशनों को बढ़ावा दिया गया था. इसी तरह डेक्स्ट्रोम्फेटामाइन 1990-91 में खाड़ी युद्ध के दौरान चलन में आई थी. कुवैत में इराकी बलों पर बमबारी के दौरान ज्यादातर लड़ाकू पायलटों ने इसका इस्तेमाल किया था. 

अमेरिकी वायुसेना भी करती है इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक लड़ाकू पायलटों की दुनिया में दो प्रकार की दवाएं मौजूद हैं. इसमें पहला गो-पिल्स और दूसरा नो-गो पिल्स है. पहली दवा उत्तेजक है और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की गतिविधि को बढ़ाती है. वहीं दूसरी में अवसाद में डालने वाले पदार्थ है, जो मस्तिष्क और शरीर के बीच संदेशों के संचरण को धीमा कर देते हैं. ऐसी स्थितियों में जहां सतर्कता और नींद का समय महत्वपूर्ण है, अमेरिकी वायु सेना कभी-कभी शरीर को सहयोग देने के लिए इन दवाओं का उपयोग करती है. इसके अलावा मोडाफिनिल का इस्तेमाल भी किया जाता है. 

मोडाफिनिल मेडिसिन

मोडाफिनिल पहले से ही व्यापक रूप से उपलब्ध है. सिंगापुर, भारत, फ्रांस, नीदरलैंड्स और संयुक्त राज्य अमेरिका में वायु सेना द्वारा उपयोग के लिए अनुमोदित है. दरअसल आकाश में उड़ते लड़ाकू पायलटों के पास अक्सर अपने परिवेश का निरीक्षण करने और खतरों पर प्रतिक्रिया करने के लिए केवल कुछ सेकंड होते हैं, इसलिए थकान इन पायलटों के लिए घातक हो सकती है. नीदरलैंड्स के एक सैन्य एक्सपर्ट ने बताया कि जब आप एक लड़ाकू मिशन पर होते हैं, तब कुल सात-आठ घंटे लग सकते हैं. ऐसी स्थितियों के लिए नीदरलैंड्स एड्रेनालाइन का उत्पादन करता है. जो सतर्कता बढ़ाता है और थकान को कम करता है.

 पायलट सो गए ?

बता दें कि जनवरी 2023 में दो पायलट 153 यात्रियों और चालक दल के साथ एयरबस A320 पर सवार हुए थे. एक ने अपने को-पायलट से कहा कि जब वह झपकी लेगा इसलिए विमान का नियंत्रण वह अपने हाथ में ले ले, और दूसरा सहमत हो गया था. लेकिन यह योजना के अनुरूप नहीं हुआ. वहीं मार्च 2024 में इंडोनेशिया की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति  की एक रिपोर्ट से पता चला था कि दोनों पायलटों के एक साथ सो जाने के बाद दक्षिण पूर्व सुलावेसी से जकार्ता तक की उड़ान प्रभावी रूप से 28 मिनट तक पायलट-रहित रही थी. इसके बाद इस घटना की एक राष्ट्रीय जांच हुई थी. 

 

ये भी पढ़ें: इस देश में नहीं होता है क्राइम, आखिर क्यों पुलिस भी नहीं रखती है हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया के पास है सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार, फिर भी क्यों नहीं बनाया पाया परमाणु बम?
ऑस्ट्रेलिया के पास है सबसे बड़ा यूरेनियम भंडार, फिर भी क्यों नहीं बनाया पाया परमाणु बम?
जिस मशहद में अयातुल्ला खामेनेई को गया दफनाया, वहां कितने हिंदू रहते हैं? यहां किसकी आबादी सबसे ज्यादा?
जिस मशहद में खामनेई को गया दफनाया, वहां कितने हिंदू रहते हैं? यहां किसकी आबादी सबसे ज्यादा?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है राज्यसभा चुनाव, इसके लिए कितनी फीस लगती है?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है राज्यसभा चुनाव, इसके लिए कितनी फीस लगती है?
US Iran Conflict: कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?
कितने दिन चल सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध का दूसरा दौर, जानें ट्रंप के पास कितना वक्त?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget