एक्सप्लोरर

राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में ऐसा क्या खास होता है, जो हर कोई इनमें सफर करना चाहता है?

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन न सिर्फ अपनी स्पीड के लिए जानी जाती है, बल्कि सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी यह ट्रेन अव्वल है. वहीं, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अपना एक सफर 6 से 8 घंटों में पूरा करती है.

Indian railway: देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल से रोजाना करोड़ो की संख्या में लोग सफर करते हैं. भारतीय रेलवे पूरे देश में साढ़े बारह हजार से भी ज्यादा यात्री ट्रेनों का संचालन करता है. इनमें कुछ ट्रेनें खास सुविधाओं से लैस होती हैं. ऐसे ही ट्रेनों में शामिल हैं रेलवे की शान मानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन. बहुत से लोगों का सपना होता है कि वो भी इनमें सफर करें. आखिर इनमें ऐसा क्या खास होता है?

राजधानी एक्सप्रेस

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन न सिर्फ अपनी स्पीड के लिए जानी जाती है, बल्कि सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी यह ट्रेन अव्वल है. इसकी औसत स्पीड 130 किमी/घंटा हो सकती है और अधिकतम स्पीड 140 किमी/घंटा है. इसकी गिनती भारत की बेहतरीन ट्रेनों में की जाती है. इसके लिए ट्रैक को पहले क्लियर रखा जाता है, जिससे ट्रेन अपने निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंच सके. इस ट्रेन के रिकॉर्ड बताते हैं कि यह समय से अपनी यात्रा पूरी कर लेती है. यही कारण है कि लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं.

महंगा होता है राजधानी का किराया

देश में पहली राजधानी एक्सप्रेस का संचालन हावड़ा से नई दिल्ली के बीच सन 1969 मे हुआ था. देश में तकरीबन दो दर्जन जोड़ी से भी ज्यादा राजधानी ट्रेनें चलती है. इनका नाम राजधानी एक्सप्रेस क्यों रखा गया? दरअसल, ये ट्रेनें देश की राजधानी दिल्ली से बाकी प्रदेशों की राजधानियों के बीच चलाई जाती है. राजधानी एक्सप्रेस में सभी डिब्बे वातानुकूलित होते हैं और इनका किराया भी आम ट्रेनों से महंगा होता है.

शताब्दी एक्सप्रेस

शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का नाम साल 1988 में पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्मतिथि के शताब्दी वर्ष के मौके पर रखा गया था. पहली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली और झांसी के बीच चलाई गई थी. परिचालन और सुविधा के मामले में राजधानी के बाद शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों का नंबर आता है. शताब्दी एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी को कोई भी कोच नहीं होता है, बल्कि इनमें एसी चेयर कार और एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार की फैसिलिटी होती है.

6 से 8 घंटे में पूरा कर लेती है सफर

भारतीय रेलवे की शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन सुपरफास्ट श्रेणी की ट्रेन है, इसकी अधिकतम रफ्तार 160 किमी/घंटा होती है और औसत स्पीड 130 किमी/घंटा है. भोपाल शताब्दी देश की सबसे तेज चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस है. इस ट्रेन को उन स्टेशनों के बीच चलाया जाता है, जिनकी दूरी 6 से 8 घंटे में पूरी होती है.

यह भी पढ़ें - क्या सही में स्पेस में यूरिन को रिसाइकल कर पीते हैं एस्ट्रोनॉट्स? शौच के लिए अपनाया जाता है ये तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget