एक्सप्लोरर

हर व्यक्ति के पास कंप्यूटर, प्रति 1400 लोगों पर एक स्टार्टअप, पढ़िए इजरायल के स्टार्टअप नेशन बनने की कहानी

Startup nation Israel: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे वार में कई देश इजरायल के साथ तो कुछ हमास का समर्थन कर रहे हैं. हर तरह से संपन्न इजरायल के स्टार्टअप नेशन बनने की आज कहानी जानेंगे.

Startup Nation Israel: 7 अक्टूबर की सुबह इजरायल का हर नागरिक एक खूबसूरत सपने के साथ जग रहा होगा. कुछ सपने को हकीकत में बदलने में लग गए होंगे. आम तौर पर हर कोई अपनी दिनचर्या की शुरुआत सुबह ही करता है. तभी अचानक से इजरायल पर हमास के तरफ से हमला कर दिया जाता है. हमास खुद को चरमपंथी संगठन बताता है, जबकि इजरायल समेत कई देश उसे एक आतंकी ग्रुप करार दे रहे हैं. यह हमला इतना भयानक था कि इजरायल एक झटके में अपने सैकड़ों नागरिकों को खो देता है. दुनिया को टेक्नोलॉजी समेत अलग-अलग प्रोडक्ट बेचने वाले इजरायल के पास ऐसे हथियार हैं, जो किसी भी मिसाइल को उसकी धरती पर आने से रोक सकते थे. लेकिन उस दिन वह ऐसा नहीं कर पाते हैं. अब इजरायल हमास की अर्थव्यवस्था पर सीधे चोट कर रहा है. गाजा में मौजूद हमास के उन ठिकानों को निशाना बना रहा है, जहां से हमास को सबसे अधिक कमाई होती है. आज के समय में इजरायल दुनिया के मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश है. इसे स्टार्टअप कंट्री भी कहा जाता है. आइए इसके स्टार्टअप कंट्री बनने की कहानी जानते हैं.

इजरायल में स्टार्टअप्स की शुरुआत

इजरायल ने सरकारी पहल के जरिए स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा दिया है. इजरायली सरकार सक्रिय रूप से स्टार्टअप फंडिंग को बढ़ावा देती है और उभरते व्यवसायों को सहायता प्रदान करती है. इस माहौल के कारण स्टार्टअप्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है. 1990 के दशक में इजरायल ने अपने विकास और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक हाई टेक क्रांति की शुरुआत की. इजरायली स्टार्टअप तेल अवीव के टेक सेंटर से यरूशलेम तक फैला हुआ है और यहां तक कि दक्षिणी रेगिस्तानी शहर बीयर-शेवा तक भी पहुंचता है. सरकारी और प्राइवेट स्टार्टअप दोनों की सक्रिय भागीदारी के कारण इजरायल को स्टार्टअप नेशन का दर्जा मिला है. आज भारत भी उसी राह पर चल रहा है.

स्टार्टअप नेशन बनने के पीछे मेन कारण

स्टार्टअप नेशन के रूप में इजरायल की स्थिति उसके पर्याप्त फंडिंग से और भी मजबूत हुई है, यही कारण है कि स्टार्टअप्स के जरिए देश की इकोनॉमी में 4.8 बिलियन डॉलर की पूंजी का प्रवाह होता है, जिसमें से 85 प्रतिशत विदेशी निवेशकों से आता है. इजरायल अपने सकल घरेलू उत्पाद(GDP) का लगभग 4.3 प्रतिशत रिसर्च और विकास के लिए पोवाइड करता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि Google, Apple, Meta और Microsoft जैसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के रिसर्च सेंटर इजरायल में ही हैं. इजरायल में अधिकांश स्टार्टअप हेल्थ टेक, मोबाइल ऐप, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे सेक्टर पर ध्यान केंद्रित करते हैं.

स्टार्टअप्स की दुनिया का लीडर है यह देश

इजरायल विश्व स्तर पर प्रति व्यक्ति स्टार्टअप की सबसे अधिक संख्या का दावा करता है. इस देश में प्रत्येक 1,400 लोगों के लिए लगभग एक स्टार्टअप है. इसका मतलब है कि प्रत्येक 1,400 व्यक्तियों के लिए कम से कम एक स्टार्टअप फाउंडर या को-फाउंडर है. इजरायली रिसर्च और इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि यह देश 3,000 से अधिक हाई-टेक स्टार्टअप की मेजबानी करता है, और घरेलू कंप्यूटर की प्रति व्यक्ति दर भी काफी अधिक है. इजरायली कर्मचारियों को प्रति व्यक्ति काफी बेहतर वेतन मिलता है, जिनमें से कई कर्मचारी सालाना 200,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक कमाते हैं, जो आबादी के लिए 40,000 अमेरिकी डॉलर की औसत वार्षिक आय में योगदान देता है. इस देश में औसतन हर व्यक्ति के पास एक कंप्यूटर है.

ये भी पढ़ें: लैपटॉप और मोबाइल से निकलने वाली नीली रोशनी का इलाज है चश्मा? जानें क्या कहता है साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August: देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
देश के 10 ऐसे कानून, जो आजादी के बाद सबसे ज्यादा बदले
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
खराब सड़कों के कारण रोज जा रही इतने मासूमों की जान, हैरान कर देंगे आंकड़े
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
डोप टेस्ट पॉजिटिव होने पर पायलट के लिए क्या हैं नियम? जानें DGCA के रूल
Judge Impeachment Process in India: क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?
क्या होता है जज को हटाने का प्रोसेस, कैसे मिलती है सजा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget