एक्सप्लोरर

हर रोज बाइक एक्सीडेंट में हो जाती है इतने लोगों की मौत, इस राज्य में हो रहे सबसे ज्यादा हादसे

Road Accidents: हाल ही में भारत सरकार ने कार्यों से होने वाले रोड एक्सीडेंट का एक आंकड़ा जारी किया था, जो वाकई हैरान करने वाला है. आइए पूरी रिपोर्ट पढ़ते हैं.

Road Accidents: सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,68,491 लोगों की जान गई, जबकि 4,43,366 लोग घायल हुए. साल-दर-साल दुर्घटनाओं में 11.9% की चिंताजनक वृद्धि और मृत्यु दर में 9.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले वर्ष की तुलना में 2022 में घायल होने वाले लोगों की संख्या में 15.3% की वृद्धि हुई है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले वर्ष की तुलना में दुर्घटनाओं में 11.9 प्रतिशत, मृत्यु में 9.4 प्रतिशत और चोटों में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 के दौरान देश में कुल 4,61,312 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं हैं, जिनमें से 1,51,997 (32.9%) एक्सप्रेसवे सहित नेशनल हाइवे पर हुई हैं. 1,06,682 (23.1%) राज्य राजमार्गों पर और शेष 2,02,633 (43.9%) अन्य सड़कों पर दर्ज की गई हैं.

सबसे अधिक शिकार हुए युवा

2022 में रिपोर्ट की गई कुल 1,68,491 मौतों में से 61,038 (36.2%) नेशनल हाइवे पर 41,012 (24.3%) राज्य राजमार्गों पर और 66,441 (39.4%) अन्य सड़कों पर थीं. इसमें बड़ी संख्या में युवा घायल हुए हैं. MoRTH ने कहा कि 2022 के दौरान 66.5 प्रतिशत पीड़ित 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के युवा थे. 18 से 60 वर्ष के कामकाजी आयु वर्ग के लोग कुल सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों का 83.4% हिस्सा हैं. सिर्फ बाइक से हुए एक्सीडेंट की बात करें तो इसका आंकड़ा 72,000 के करीब है, जो प्रतिदिन के हिसाब से 200 से अधिक होते हैं.

इस राज्य में हुआ सबसे अधिक एक्सीडेंट

यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि सड़क दुर्घटना में लगभग 68% मौतें ग्रामीण क्षेत्रों में हुई है, जबकि शहरी क्षेत्रों में देश में कुल दुर्घटना मौतों में से 32% मौतें रिपोर्ट की गई है. MoRTH रिपोर्ट में आगे कहा गया है, "सड़क दुर्घटनाओं में शामिल वाहन कैटेगरी में लगातार दूसरे वर्ष दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी 2022 के दौरान कुल दुर्घटनाओं और मौतों में सबसे अधिक रही. कार, जीप और टैक्सियों सहित हल्के वाहन दूसरे स्थान पर हैं." उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों की संख्या (22,595 यानी 13.4%) के मामले में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है, इसके बाद तमिलनाडु (17,884 यानी 10.6%) का स्थान है.

ये भी पढ़ें: चाह कर भी बाजार रेट पर नहीं खरीद सकते ये आलू, एक किलो के लिए देना पड़ता है 50 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
Farmers Protest: क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget