एक्सप्लोरर

रोजाना दही खाने वाले जान लें ये बात, इन लोगों को दही करता है नुकसान

गर्मी में अधिकांश लोग दही खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को दही नहीं खाना चाहिए, वरना इनके शरीर में समस्या और बढ़ जाती है. जानिए किन लोगों को दही से परहेज करना चाहिए.

 


अधिकांश लोग गर्मी के मौसम में रोजाना दही खाते हैं. दही खासकर गर्मी के मौसम में थकान, कमज़ोरी, पसीना स्किन प्रॉब्लम जैसी कई तरह की दिक्कतों को दूर करता है. गर्मी के मौसम में लोग अक्सर उन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, जिनकी तासीर ठंडी होती है. इससे शरीर को ठंडक मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए दही बहुत नुकसानदायक होती है. 

दही में कई गुण

बता दें कि दही में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, फास्फोरस, शुगर, कैल्शियम, आयरन मैग्नीशियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन, विटामिन ए समेत बड़े ही गुणकारी तत्व पाए जाते हैं. हालांकि डॉक्टर नीलम तिवारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दही हर किसी की सेहत के लिए सही नहीं होता. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को उनकी बीमारियों की वजह से या अधिक मात्र में दही लेने की वजह से नुकसानदायक भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि इससे शरीर में जकड़न, जोड़ों का दर्द, सांस फूलना, कब्ज समेत कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए दही 

डॉ. नीलम तिवारी ने बताया कि दही में मौजूद कुछ ऐसे तत्त्व हैं, जो कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं. जैसे दही में प्रचुर मात्रा में यूरिक एसिड पाया जाता है. इस कारण यूरिक एसिड के मरीजों को दही खाने से बचने की सलाह दी जाती है. ऐसा नहीं करने पर सूजन, गठिया का दर्द घुटनों का दर्द, जोड़ो का दर्द जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं.

अस्थमा मरीज 

दही की तासीर ठंडी होती है, इस कारण अस्थमा के मरीजों को दही खाने से परहेज करना रखना चहिए. दही की ठंडी तासीर होने की वजह से सर्दी जुकाम की समस्या बढ़ जाती है.

कब्ज की समस्या

दही में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं. जिनमें सैचुरेटेड फैट, एडवांस ग्लैकेशन की वजह से हड्डियों का घनत्व कम होता है और घुटनों का दर्द, सूजन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. वहीं दही देर से पचता है, इस लिए जिन्हें डाइजेशन की प्रॉब्लम होती है, उन लोगों को दही का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए. 

पेट फूलने की समस्या

दही में प्रोबायोटीक्स होता है, ये शरीर की गर्मी को ठीक करता है. लेकिन कई केसों में यह ब्लॉटिंग और गैस का कारण भी बनता है. बता दें कि दही देरी से पचता है और ऐसे में पेट फूलने लगता है. इसलिए ऐसे रोगियों को कम मात्रा में ही दही का सेवन करना चहिए या नहीं खाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Shamonda Virus: फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget