एक्सप्लोरर

बेहद खतरनाक है रूस का यह शहर, यहां भूकंप का मतलब सुनामी आएगी ही आएगी; दुनिया के लिए है डेंजर जोन

Which City Of Russia Is Danger Zone: जापान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि वह रिंग ऑफ फायर पर स्थित है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रूस का भी एक शहर रिंग ऑफ फायर कहा जाता है कि. चलिए जानें.

बीते दिन (बुधवार) सुबह 4.54 बजे रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप दर्ज किया गया है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की मानें तो भूकंप की तीव्रता 8.8 थी. रॉयटर्स का कहना है कि कामचटका में पांच मीटर ऊंची सुनामी की लहरें आई हैं. इस वजह से वहां पर इमारतों को नुकसान हुआ है. इस भूकंप की वजह से अमेरिका, जापान, न्यूजीलैंड जैसे देशों तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी. वहीं जापान और अमेरिका में तो समुद्र की ऊंची लहरें आई भी हैं. 

2011 में जापान में आए भूकंप बाद यह 8.8 तीव्रता का भूकंप अब तक तक से सबसे बड़े भूकंप में से एक है. जापान के भूकंप में तो 50 फीट ऊंची सुनामी की लहरें आई थीं, जिसने फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को तबाह कर दिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रूस का एक एक शहर जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है. यहां पर भूकंप आने का मतलब होता है कि सुनामी आएगी ही आएगी. चलिए जानें कि वह कौन सा शहर है.

रूस का कौन सा शहर संवेदनशील

रूस का वह संवेदनशील शहर कामचटका ही है, जहां बीते दिन भूकंप आया था. रूस के सुदूर पूर्व में स्थित 1250 किलोमीटर लंबे उत्तरी प्रशांत महासागर में फैले कामचटका प्रायद्वीप के आसपास के क्षेत्र में कई बड़े भूकंप आए हैं. 2020, 2006, 1959, 1952 और 1923 में बड़े भूकंप दर्ज किए गए, जिनमें से लगभग सभी की वजह से सुनामी आई थी. 1841 और 1737 में आए भूकंप-सुनामी के भी रिकॉर्ड मौजूद हैं, हालांकि उन घटनाओं के बारे में बहुत विस्तार से जानकारी नहीं है.

कामचटका को क्यों कहते हैं रिंग ऑफ फायर

प्रायद्वीप का दक्षिणी भाग उस क्षेत्र के ऊपर स्थित है, जहां पैसिफिक प्लेट अपने उत्तर में ओखोटस्क माइक्रोप्लेट के नीचे की ओर धंस रही है या फिर खिसक रही है. कामचटका के तट से दूर समुद्र तल पर कुरील-कामचटका ट्रेंच स्थित है, जो इसी धंसने की वजह से बना है. अनुमान है कि यह ट्रेंच अपने सबसे गहरे प्वाइंट पर लगभग 10 किमी गहरा है. इन्हीं टेक्टॉनिक गतिविधियों की वजह से यह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से अस्थिर है. पैसिफिक प्लेट जैसे-जैसे ओखोटस्क प्लेट के नीचे लगभग 86 मिमी प्रति वर्ष की दर से घूमती है, तो मेगाथ्रस्ट बाउंड्री ट्रिगर पर होने वाले विखंडन से समय-समय पर भूकंप आते हैं और प्रशांत महासागर में सुनामी आती है.

कहां तक फैला है रिंग ऑफ फायर

कामचटका  रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है, क्योंकि यह भूगर्भीय रूप से सक्रिय क्षेत्र है और अपने लगातार भूकंपों और ज्वालामुखी विस्फोटों के लिए जाना जाता है. यह घोड़े की नाल के आकार का क्षेत्र है, जो कि प्रशांत महासागर को घेरे हुए है और टेक्टोनिक प्लेटों की स्पीड और परस्पर क्रिया के कारण तीव्र भूकंपीय गतिविधि से इसकी पहचान है. यह रिंग अमेरिका, इंडोनेशिया, मैक्सिको, जापान, कनाडा, ग्वाटेमाला, रूस, चिली, पेरू और फिलीपींस सहित 15 से अधिक देशों तक फैली हुई है.

यह भी पढ़ें: जापान खड़ी कर रहा समुद्र के किनारे दीवार, क्या वाकई इससे शहर को बनाया जा सकता है सुनामी प्रूफ?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Challenger Deep: दुनिया का सबसे ऊंचा हिस्सा माउंट एवरेस्ट तो कौन-सा है सबसे डाउन पॉइंट, जानें उसकी गहराई कितनी?
दुनिया का सबसे ऊंचा हिस्सा माउंट एवरेस्ट तो कौन-सा है सबसे डाउन पॉइंट, जानें उसकी गहराई कितनी?
Balochistan Independence: चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
Highway Hypnosis: कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
Daylight Saving Time: क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget