एक्सप्लोरर

कितनी तीव्रता में कैसे महसूस होते हैं भूकंप के झटके, कब समझें कि आ गई मौत!

दिल्ली में 11 जुलाई की शाम 7:49 मिनट पर भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है. लोगों का कहना है कि उन्हें धरती में हल्का वाइब्रेशन महसूस हुआ.

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 11 जुलाई की शाम 7:49 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आया, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था. यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली में भूकंप आया. इससे पहले 10 जुलाई को सुबह 9:04 मिनट पर 4.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे. 

राजधानी दिल्ली के लोगों को कहना है कि 11 जुलाई की शाम को आए भूकंप में उन्हें हल्का वाइब्रेशन महसूस हुआ. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कितनी तीव्रता के भूकंप में कैसे झटके महसूस होते हैं और किस तीव्रता के भूकंप ज्यादा गंभीर माने जाते हैं. 

0 से लेकर 9 तीव्रता तक आते हैं भूकंप

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हर दिन भूकंप आते रहते हैं. हालांकि, कुछ भूकंप इतनी कम तीव्रता के होते हैं कि हमें पता ही नहीं चलते, वहीं कुछ भूकंप में हमें वाइब्रेशन या फिर कंपन महसूस होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कितनी तीव्रता के भूकंप में कैसा महसूस होता है. 

0 से 1.9 तीव्रता: इस तीव्रता के भूकंप हमें महसूस नहीं होते. रिक्टर स्केल पर ऐसे भूकंप दर्ज किए जाते हैं. 

2 से 2.9 तीव्रता: इस तीव्रता के भूकंप में कुछ लोगों को वाइब्रेशन महसूस होता है, कुछ लोगों को यह महसूस तक नहीं होता. 

3 से 3.9 तीव्रता: इस तीव्रता के भूकंप में स्थिर बैठे लोगों को धरती में हल्का वाइब्रेशन महसूस होता है. 

4 से 4.9 तीव्रता: इतनी तीव्रता के झटके महसूस होते हैं. हालांकि, इनसे ज्यादा नुकसान नहीं होता. इसमें घरों में लगी खिड़कियां टूट सकती हैं या दीवारों पर टंगी चीजें गिर सकती हैं. 

5 से 5.9 तीव्रता: इतनी तीव्रता के झटके हमें अच्छी तरह से महसूस होते हैं. घर में रखी भारी चीजें जैसे फर्नीचर हिल सकता है. 

6 से 6.9 तीव्रता: इतनी तीव्रता के झटके गंभीर माने जाते हैं. दीवारों पर दरारें पड़ सकती हैं और पुरानी इमारतें गिर भी सकती हैं. 

7 से 7.9 तीव्रता: इतनी तीव्रता के भूकंप तबाही ला सकते हैं और बड़ी-बड़ी इमारतों को गिरा सकते हैं. 

8 से 8.9 तीव्रता: इन भूकंप का असर सैकड़ों किलोमीटर तक देखने को मिल सकता है. कई मजबूत इमारतें गिर सकती है. तबाही का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. 

यह भी पढ़ें: क्या पृथ्वी की तरह अंतरिक्ष में भी आते हैं भूकंप, जानिए क्यों होता है ऐसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone की चाहत और खत्म होता सब्र, क्यों जानलेवा बन रही बच्चों की जिद?
iPhone की चाहत और खत्म होता सब्र, क्यों जानलेवा बन रही बच्चों की जिद?
पाकिस्तान में कितनी चीनी होती है, दुनिया में किस नंबर पर?
पाकिस्तान में कितनी चीनी होती है, दुनिया में किस नंबर पर?
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें
विदेश यात्रा में पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें? अपने पास रखें ये चीजें

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget