एक्सप्लोरर

क्या उल्टी दिशा में घूम रहा है पृथ्वी का भीतरी हिस्सा, किस वजह से हो रहा ऐसा?

पृथ्वी की सतह तीन हिस्सों में बंटी हुई है. वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि पृथ्वी का भीतरी भाग अपनी दिशा से उल्टी तरफ घूम रहा है.जानिए इसके पीछे की वजह क्या है और धरती में ये परिवर्तन क्यों हो रहा है.

अंतरिक्ष को रहस्यों से भरी दुनिया कहा जाता है. इन रहस्यों को सुलझाने के लिए दुनियाभर की अलग-अलग स्पेस एजेंसियां लगी हुई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने नए शोध में बताया है कि पृथ्वी का अंदर का हिस्सा उल्टी दिशा में घूम रहा है. जी हां, पृथ्वी को लेकर कहा जा रहा है कि पृथ्वी का भीतरी हिस्सा अपनी दिशा से दूसरी तरफ घूम रहा है. 

पृथ्वी 

पृथ्‍वी को लेकर वैज्ञानिकों ने एक नया दावा किया है. वैज्ञानिकों ने अपने एक ताजा शोध में बताया है कि पृथ्‍वी अपने जिस आंतरिक कोर पर घूमती है, उसकी गति अब धीमी हो रही है. दावा के मुताबिक यह आंतरिक कोर अब उल्‍टी दिशा में घूम रहा है. 

बता दें कि पृथ्‍वी को तीन अलग-अलग परतों में विभाजित किया जाता है. इन तीन परतो में क्रस्‍ट, मेंटल और कोर शामिल है. जानकारी के लिए बता दें कि क्रस्‍ट पर हम रहते हैं और कोर को सबसे आंतरिक परत के रूप में जाना जाता है. वहीं मेंटल इन दोनों के बीच में होता है.

कई सिद्धांतों के मुताबिक पृथ्‍वी का कोर स्‍वतंत्र रूप से घूम रहा है. साधारण शब्‍दों में कहा जाए तो पृथ्वी के भीतर एक ठोस धातु की गेंद है, जो पृथ्‍वी से स्वतंत्र रूप से घूमती है. जैसे एक बड़ी गेंद के अंदर घूमती गेंद है. बता दें कि 1936 में डेनिश भूकंपविज्ञानी इंगे लेहमैन ने इसे खोजा था. 

लेकिन आंतरिक कोर ने शोधकर्ताओं को काफी आकर्षित किया है. इसकी गति जिसमें  घूर्णन गति और दिशा शामिल है, यह दशकों से चल रही बहस का विषय है. लेकिन हालिया रिसर्च के मुताबिक कोर के घूर्णन में काफी बदलाव आया है. हालांकि वैज्ञानिक भी इसे लेकर अलग-अलग मत रखते हैं. 

क्या हो सकता है परीक्षण

बता दें कि एक बड़ी चुनौती यह है कि पृथ्वी के गहरे आंतरिक भाग का प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण या नमूना लेना असंभव है. भूकंप का अध्‍ययन करने वाले वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र में पहुंचने वाले बड़े भूकंपों से उत्पन्न तरंगों के व्यवहार की जांच की है और आंतरिक कोर की गति के बारे में जानकारी एकत्र की है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग समय पर कोर से गुजरने वाली समान शक्तियों की तरंगों के बीच अंतर ने वैज्ञानिकों को आंतरिक कोर की स्थिति में बदलाव को मापने और इसके घूर्णन की गणना करने में मदद की है. 

सूर्य की सतह 

पृथ्वी के अंदर करीब 3,220 मील (5,180 किलोमीटर) गहराई में दबा हुआ ठोस धातु का आंतरिक कोर एक तरल धातु के बाहरी कोर से घिरा हुआ है. यह ज्यादातर लोहे और निकल से बना है. आंतरिक कोर के सूर्य की सतह जितना गर्म होने का अनुमान है, करीब 9,800 डिग्री फ़ारेनहाइट (5,400 डिग्री सेल्सियस) है. पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र गर्म धातु की इस ठोस गेंद को खींचता है, जिससे यह घूमने लगती है. इस बीच बाहरी कोर और मेंटल के द्रव का गुरुत्वाकर्षण और प्रवाह कोर पर दबाव डालते हैं. 

ये भी पढ़ें: नागपंचमी के दिन सांप को पिलाते हैं दूध? क्या दूध पिलाने से जा सकती है सांप की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget