एक्सप्लोरर

एक नहीं होते बैल और सांड, दोनों में भी होता है अंतर! तो आज दूर कर लीजिए अपना कन्फ्यूजन...

Ox and Bull: आपने देखा होगा कि किसान जिसका इस्तेमाल खेतों में काम करवाने के लिए करता है उसे बैल कहते हैं. वहीं, सांड सड़कों पर खुला घूमता है और काफी ताकतवर होता है.

बैल हमेशा से ही इंसान के काम करते आया है. कड़ी मेहनत की जब भी बात आती है अक्सर बैल का उदाहरण दिया जाता है. लेकिन बात जब आक्रामकता और ताकत की आती है तो सांड का जिक्र सुनने को मिलता है. वैसे तो सांड और बैल दोनों ही गाय के बछड़े होते हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे से काफी अलग होते हैं. बहुत से लोग इन दोनों के बीच अंतर नहीं जानते हैं. आइए आज जानते हैं कि आखिर एक ही जननी से जन्में बछड़े कैसे सांड और बैल दो अलग-अलग भूमिकाओं में आ जाते हैं.

बछड़ा ही बनता है बैल या सांड

दरअसल, इस सवाल का जवाब काफी रोचक है और उसके पीछे की वजह भी उतनी ही रोचक है. अपने स्वार्थ के लिए इंसान हमेशा से ही जानवरों का इस्तेमाल करता आया है. अपनी बुद्धि के दम पर उसने ताकतवर से ताकतवर और चालक से चालक जीव को भी अपने बस में कर लिया है. बैल और सांड के साथ भी यही कहानी जुड़ी है. गाय के नर बच्चे ही सांड़ और बैल दोनों भूमिका निभाते हैं.

इस तरह बछड़ा बनता है बैल

बछड़े को बैल बनाने के पीछे इंसान का स्वार्थ होता है. जब गाय किसी नर को जन्म देती है तो वह बछड़ा किसी काम का नहीं होता है. ऐसे में जब वह बड़ा होता है तो किसान इन बछड़ों को खेत जोतने के लिए हल में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, समस्या यह रहती है कि इन्हें काबू करना मुश्किल होता है. ऐसे में इन्हे कंट्रोल करने के लिए इंसान पुराने जमाने से ही एक तरकीब अपनाता आ रहा है. इंसान ने बछड़ों की जवानी को कुचलने का फैसला किया. जिससे उसकी आक्रामकता खत्म हो जाती है. इस प्रक्रिया को बधियाकरण कहते हैं.

क्या होता है बधियाकरण?

इस प्रक्रिया के तरह जब बछड़ा ढाई-तीन साल का होता है तो उसके अंडकोष को दबाकर नष्ट कर दिया जाता है. आजकल यह काम मशीनों से भी होता है, लेकिन पहले इसे बाकायदा कुचला जाता था. इस प्रक्रिया में बछड़े को बहुत ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता था. कई बार तो बधियाकरण के दौरान बछड़ा मार भी जाता था. मौत हो जाती थी. इस तरह बछड़े को पूरी तरह नपुंसक बनाया जाता है. सांड ऐसे बछड़े होते हैं, जिनका बधियाकरण नहीं हुआ होता है. ऐसे में बड़े होने पर यह बछड़ा ताकत से भरपूर होता है और आक्रामक होता है. 

यह भी पढ़ें - एक हेलीकॉप्टर की कीमत कितनी होती है? इन बातो से घट-बढ़ जाती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खुली 20 साल पुरानी फाइल, क्या है आरोप और इसमें कितनी सजा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खुली 20 साल पुरानी फाइल, क्या है आरोप और इसमें कितनी सजा?
क्या प्रधानमंत्री-गृहमंत्री के खिलाफ भी हो सकती है FIR, क्या है कानून?
क्या प्रधानमंत्री-गृहमंत्री के खिलाफ भी हो सकती है FIR, क्या है कानून?
कहां से हुई लोकतंत्र की शुरुआत? कहां बनी थी पहली पार्लियामेंट
कहां से हुई लोकतंत्र की शुरुआत? कहां बनी थी पहली पार्लियामेंट
भारत में कैसे खत्म हुआ था मुगल काल, कौन जीता था आखिरी मुगल युद्ध?
भारत में कैसे खत्म हुआ था मुगल काल, कौन जीता था आखिरी मुगल युद्ध?

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फिर होगा अटैक', फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की अलकायदा ने की तारीफ, किसे दी वॉर्निंग
'फिर होगा अटैक', फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की अलकायदा ने की तारीफ, किसे दी वॉर्निंग
पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला
पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
दिल्ली लाइब्रेरी विवाद: सख्त SC ने केंद्र से पूछा- किताबों को जगह देने के लिए क्या किया जा रहा?
दिल्ली लाइब्रेरी विवाद: सख्त SC ने केंद्र से पूछा- किताबों को जगह देने के लिए क्या किया जा रहा?
UP में 74 रुपये का इंजेक्शन मिल रहा हजारों में, राजधानी लखनऊ में ही बुरा हाल
UP में 74 रुपये का इंजेक्शन मिल रहा हजारों में, राजधानी लखनऊ में ही बुरा हाल
ICAR ने बनाया AI सॉफ्टवेयर, बारिश की कमी में बनेगा किसानों का मददगार
ICAR ने बनाया AI सॉफ्टवेयर, बारिश की कमी में बनेगा किसानों का मददगार
Embed widget