एक्सप्लोरर

उम्र मापने के भी हैं दो पैमाने!...समझिए जानवरों की उम्र इंसानों की तुलना में कम क्यों होती है

DNA Mutation: किसी भी जीव की एक कालानुक्रमिक उम्र होती है और एक जैविक उम्र होती है. जीवों की अलग-अलग उमर का कारण उनके DNA में होने वाला म्यूटेशन होता है.

Human life Span vs Animals: इंसानों की औसत उम्र 70 से 80 साल तक होती है, लेकिन चूहे, बिल्ली, कुत्ते आदि जानवरों की मौत कुछ साल में ही हो जाती है. कुछ जीव जल्दी बूढ़े होते हैं और होकर मर जाते हैं जबकि कई जीवों पर उम्र का असर धीरे-धीरे नजर आता है. इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने स्तनपायी जीवों पर शोध किए.  ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने कहा कि जीवों के डीएनए में उनकी उम्र का राज छिपा होता है. डीएनए में जितनी तेजी से बदलाव होगा, उस जीव की उम्र उतनी ही कम होगी. आइए इस आधार पर इंसानों और जानवरों की उम्र के बारे में कुछ रोचक बातें जानते हैं.

दो तरह की होती है उम्र 
कोई भी जीव पैदा होने से मरने तक जितना समय जिंदा रहता है वो उसकी उम्र कहलाती है. लेकिन उम्र की यह कालानुक्रमिक परिभाषा है. उम्र की एक जैविक परिभाषा भी होती है. इसका पैमाना सेहत की गुणवत्ता के आधार पर उस जीव की उम्र बताता है. यानी अगर किसी की उम्र 20 साल है लेकिन उसकी सेहत खराब रहती है तो जाहिर है कि उसका शरीर तेजी से कमजोर हो रहा है और वो बुढ़ापे की ओर बढ़ रहा है. वैसे तो किसी जीव की जैविक उम्र को मापना इतना आसान नहीं है, लेकिन लिए फ्रेलिटी इंडेक्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसके तहत किसी व्यक्ति की बीमारियां, उसके दिन भर के कामकाज की जानकारी और उसकी समझ को परखा जाता है.

जीवों की उम्र में क्यों होता है अंतर?
अलग अलग जीवों की उम्र में अंतर को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने रिसर्च की. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह रिसर्च ब्रिटेन के वेलकम सेंगर इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों ने किया है. वाज्ञानिकों ने इंसानों सहित कुत्ते, घोड़े, जिराफ, शेर, खरगोश, चूहे, बिल्ली जैसे 16 स्तनपायी जानवरों के डीएनए पर स्टडी की, जिसमें यह बातें सामने निकल कर आई हैं. वैज्ञानिकों ने पाया कि डीएनए में जो म्यूटेशंस होते हैं उनकी संख्या लगभग इन सभी जीवों में एक जैसी होती है. पूरी जिंदगी में इन सभी जीवों में करीब 3200 बार डीएनए का म्यूटेशंस होता है. वैज्ञानिकों ने बताया कि जिस जीव में म्यूटेशन जल्दी-जल्दी होते हैं उसकी मौत उतनी जल्दी हो जाती है. 

DNA में होने वाला म्यूटेशन है कारण
स्टडी में पाया गया कि एक चुहिया जो चार साल से कम जिंदा रहती है, उसके डीएनए में साल में औसतन 800 बार बदलाव होते हैं. इसी तरह कुत्तों में करीब 249, शेर में 160, जिराफ में 99 और इंसानों के डीएनए में यह बदलाव करीब 47 बार होता है. इसके अनुसार इन जीवों की औसत उम्र में अंतर नजर आता है. रिसर्च टीम के सदस्य वैज्ञानिक डॉ. एलेक्स केगन ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगर इंसानों के डीएनए में चुहिया के डीएनए जितनी रफ्तार से बदलाव होता, तो पूरे जीवन में इंसान का डीएनए 50 हजार से ज्यादा बार म्यूटेट होता. इस रिसर्च के आधार पर कहा जा सकता है कि किसी कुत्ते की उम्र किसी इंसान से कम क्यों होती है. दरअसल, यह डीएनए में होने वाला म्यूटेशन ही है जो उम्र को कम या ज्यादा बनाता है.

डॉ कैगन ने कहा कि अलग-अलग उम्र होने के बावजूद स्तनधारियों में डीएनए का म्यूटेशन बराबर होता है, लेकिन इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है कि यह क्यों हाता है. अब वैज्ञानिक यह स्टडी 400 साल से ज्यादा जीने वाली ग्रीनलैंड शार्क जैसी मछलियों पर करेंगे. माना जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाला रीढ़ वाला जीव ग्रीनलैंड शार्क है. 

यह भी पढ़ें -

काला कोट और सफेद शर्ट ही क्यों पहनते हैं वकील?...इतिहास से जुड़ी है इसकी दिलचस्प वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crocodile vs Alligator vs Gharial : एलीगेटर, घड़ियाल और मगरमच्छ में क्या होता है अंतर? जानिए किसकी कहां चलती है हुकूमत
एलीगेटर, घड़ियाल और मगरमच्छ में क्या होता है अंतर? जानिए किसकी कहां चलती है हुकूमत
दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट, जहां समंदर तय करता है फ्लाइट लैंडिंग का वक्त
दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट, जहां समंदर तय करता है फ्लाइट लैंडिंग का वक्त
Extra Marital Affair: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जायज तो होटल में पकड़े जाने पर क्यों पहुंच जाती है पुलिस? जानिए सही नियम
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जायज तो होटल में पकड़े जाने पर क्यों पहुंच जाती है पुलिस? जानिए सही नियम
Khan Market History: दिल्ली के मशहूर खान मार्केट का किस खान से है संबंध? हैरान कर देगा आपको यह जवाब
दिल्ली के मशहूर खान मार्केट का किस खान से है संबंध? हैरान कर देगा आपको यह जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget