एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: देविका नदी का किया जा रहा है कायाकल्प, माना जाता है गंगा नदी की बहन

Devika River Rejuvenation: कहा जाता है की देविका नदी मां पार्वती का ही स्वरूप है और भगवान शिव के आदेश पर डुग्गर प्रदेश के कल्याण के लिए देविका नदी के रूप में यहां बहती है.

Jammu Kashmir Devika River: जम्मू-कश्मीर में स्थित खास धार्मिक महत्व रखने वाली देविका नदी का कायाकल्प किया जा रहा है. हालांकि इसे इसी साल यानी 2022 में ही जून में पूरा किया जाना था. इसका समय बार-बार आगे बढ़ाया जाता रहा है. इसकी कुल लागत लगभग 200 करोड़ रुपये है. यहां हम आपको देविका नदी के महत्व और इसके कायाकल्प से जुड़ी इस परियोजना के बारे में बताएंगे- 

देविका नदी में हिंदू धर्म की आस्था है. नदी में शहर की सारी गंदगी बहायी जाती है जिससे नदी प्रदूषित हो चुकी थी. देविका नदी को विलुप्त होने से बचाने के लिए इस परियोजना को शुरू किया गया है.

क्या है देविका नदी कायाकल्प परियोजना

देविका नदी कायाकल्प परियोजना को मार्च 2019 में राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित देविका नदी के कायाकल्प के लिए शुरू किया गया था. इस परियोजना के द्वारा नदी पर स्नान घाटों का विकास किया जायेगा. नदी के आस-पास स्थित अतिक्रमण को हटाने का काम किया जा रहा है.

इसके अलावा दो दाह संस्कार घाटों का निर्माण,प्राकृतिक जल निकायों की बहाली,तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट,129.27 किलोमीटर के सीवरेज नेटवर्क,छोटे जल विद्युत संयंत्र के साथ-साथ तीन सौर ऊर्जा संयंत्र,सुरक्षा बाड़ और भू-निर्माण का काम शामिल है. इसके अलावा जब यह परियोजना पूरी हो जायेगी तब नदी के प्रदूषण में कमी और पानी की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा.

क्या है देविका नदी का महत्व

देविका नदी में हिंदू धर्म के लोगों की आस्था है.हिंदू धर्म के अनुसार देविका नदी को गंगा नदी की बहन के रूप में मान्यता प्राप्त है.देविका नदी जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले की पहाड़ी सुध महादेव मंदिर से निकलती है और पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तान) की ओर बहते हुए रावी नदी में मिल जाती है.

यानी देविका नदी रावी नदी की सहायक नदी भी है.ऊधमपुर जिले को देवकनगरी के रूप में पहचान देविका नदी के कारण ही मिली है. ऐसा कहा जाता है की देविका नदी मां पार्वती का ही स्वरूप है और भगवान शिव के आदेश पर डुग्गर प्रदेश के कल्याण के लिए देविका नदी के रूप में यहां बहती हैं.

ये भी पढ़ें-

Ancient India: किसी मुस्लिम शासक ने नहीं बल्कि इसने किया था भारत पर पहला सफल आक्रमण, जानिए ये ऐतिहासिक घटना

Chandragupta Maurya :जानिए क्या होता है सल्लेखना का मतलब, जिसके जरिए चन्द्रगुप्त मौर्य ने त्यागे थे अपने प्राण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget