एक्सप्लोरर

काउंटिंग के दौरान कैसे तय होते हैं अलग-अलग राउंड? ऐसे आता है फाइनल रिजल्ट 

Delhi Election Result: चुनाव में काउंटिंग राउंड वाइज होती है. एक विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल ईवीएम के आधार पर राउंड तय होते हैं. जब 14 ईवीएम की गिनती पूरी हो जाती है तो उसे एक राउंड माना जाता है.

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है. मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोल सच साबित होते दिख रहे हैं और रुझानों में बीजेपी बड़े बहुमत की ओर बढ़ रही है. इलेक्शन कमीशन के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी 70 सीटों के रुझान आना शुरू हो गए हैं. इसमें बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता पीछे चल रहे हैं. 

चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली की लगभग सभी सीटों पर तीन से चार राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है. अब सवाल यह है कि किसी भी चुनाव में मतगणना कैसे होती है. काउंटिंग के दौरान अलग-अलग राउंड कैसे तय होते हैं और फाइनल रिजल्ट कैसे आता है? चलिए जानते हैं... 

राउंड वाइज होती है है गिनती

किसी भी विधानसभा चुनाव में मतगणना कराने की जिम्मेदारी चुनाव क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर (RO) की होती है. रिटर्निंग ऑफिसर ही तय करते हैं कि मतगणना कहां पर होती है. ज्यादातर मामलों में निर्वाचन अधिकारी के मुख्यालय पर ही मतगणना कराई जाती है. वोटिंग खत्म होने के बाद EVM को स्ट्रॉग रूम में रखा जाता है. मतगणना के दिन इन्हें बाहर निकाला जाता है और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ही ईवीएम को खोला जाता है. ईवीएम खुलने के बाद राउंड वाइज मतों की गिनती होती है. जब सभी राउंड की गिनती पूरी हो जाती है, उसके बाद ही फाइनल रिजल्ट घोषित होता है. 

कैसे तय होते हैं राउंड

किसी भी चुनाव में काउंटिंग राउंड वाइज होती है. एक विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल ईवीएम के आधार पर राउंड तय होते हैं. जब 14 ईवीएम की गिनती पूरी हो जाती है तो उसे एक राउंड माना जाता है. इस तरह एक विधानसभा चुनाव में अलग-अलग राउंड होते हैं. जैसे नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 राउंड की गिनती के बाद पूरे होंगे. इसी तरह करावल नगर विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 राउंड की गिनती के बाद घोषित किए जाएंगे.  

यह भी पढ़ें: चुनाव में कैसे होती है मतगणना, बैलेट पेपर से लेकर EVM के वोट गिनने और प्रत्याशी की जीत की घोषणा तक क्या होती है प्रक्रिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPU के मालिक अशोक मित्तल कितने अमीर, जानें उनकी नेटवर्थ?
LPU के मालिक अशोक मित्तल कितने अमीर, जानें उनकी नेटवर्थ?
एक UPI पेमेंट पर सरकार को कितना पैसा मिलता है, जानें हर ट्रांजेक्शन का पूरा हिसाब?
एक UPI पेमेंट पर सरकार को कितना पैसा मिलता है, जानें हर ट्रांजेक्शन का पूरा हिसाब?
मुगल काल में 1 रुपये में क्या-क्या मिल जाता था, आज कितने बढ़ गए दाम?
मुगल काल में 1 रुपये में क्या-क्या मिल जाता था, आज कितने बढ़ गए दाम?
तीनों चुनाव आयुक्तों में मतभेद हो तो फैसला कैसे होता है, क्या है नियम?
तीनों चुनाव आयुक्तों में मतभेद हो तो फैसला कैसे होता है, क्या है नियम?

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget