एक्सप्लोरर

ये डेढ़ फुटिया भूत क्या है, इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब पर हो रही है इसकी बात

जानकारी के अनुसार, डेढ़ फुटिया एक रहस्यमय तांत्रिक साधना है. अगर कोई व्यक्ति काले जादू के माध्यम से अपना कोई काम करवाना चाहता है तो वह डेढ़ फुटिया साधना करता है.

इन दिनों सोशल मीडिया खोलिए तो आपको एक सब्जेक्ट पर ढेर सारी वीडियो देखने को मिल जाएंगी. ये सब्जेक्ट है 'डेढ़ फुटिया'. वीडियो में जानकारी देने वाले लोग इसे एक तरह का भूत बताते हैं, जिसकी हाइट डेढ़ फुट की होती है और अगर इसे आपने एक बार साध लिया तो आप इसके माध्यम से कोई भी काम करा सकते हैं. चलिए आज इस खबर में आपको बताते हैं कि आखिर इसकी असली सच्चाई क्या है.

डेढ़ फुटिया भूत क्या है

इंडियन माइथोलॉजी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, डेढ़ फुटिया एक रहस्यमय तांत्रिक साधना है. अगर कोई व्यक्ति काले जादू के माध्यम से अपना कोई काम करवाना चाहता है तो वह डेढ़ फुटिया साधना करता है. कहते हैं कि अगर एक बार आपने इस साधना को साध लिया तो आप इसके माध्यम से कोई भी काम करवा सकते हैं.

इसकी सच्चाई क्या है

काला जादू या तंत्र साधना को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा होती है. कुछ लोग इसमें विश्वास रखते हैं, तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं. खैर, अगर हम आपको डेढ़ फुटिया के बारे में बताएं तो यह एक ऐसा नाम है, जिसके माध्यम से लोगों को खूब बेवकूफ बनाया जाता है. लोगों को लालच दिया जाता है कि उनको डेढ़ फुटिया की साधना कराई जाएगी और फिर उनका सारा रुका काम हो जाएगा. इसके लिए ठग लोगों से लाखों करोड़ों रुपये ऐंठ लेते हैं. इसलिए अगर कोई आपसे ऐसी कोई बात कहे तो आपको इस पर विश्वास नहीं करना है.

भूतों का व्यापार

ऐसा नहीं है कि भारत में सिर्फ डेढ़ फुटिया के नाम से ही लोगों को चूना लगाया जाता है. ठग देश के ऐसे लोगों को पकड़ते हैं जो कम पढ़े लिखे हैं या जो किसी चीज से बेहद ज्यादा परेशान हैं. इसके बाद वह तरह-तरह के भूतों के बारे में उन्हें बताते हैं और उनसे पैसे ऐठते हैं. साल 2015 की बीबीसी की एक रिपोर्ट है, जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में कैसे लोगों को भूत बेंचकर चूना लगाया गया. इस रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के जशपुर के बगीचा इलाक़े के थाना प्रभारी गौरीशंकर दुबे बताते हैं कि उन्होंने जिन तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है, वे 'मटिया भूत' बेच रहे थे.

इन भूतों की कहानियां भी लोकप्रिय

  • मटिया भूत- यह भूत बच्चों के आकार का होता है और तालाब के आसपास पाया जाता है.
  • झीतरी भूत- इस भूत के बारे में कहा जाता है कि यह चेचक जैसी बीमारियों से मरे लोगों का भूत होता है.
  • मुहा भूत: इस भूत की आवाज़ का जवाब अगर किसी ने दे दिया तो यह ज़िंदा आदमी को पकड़ लेता है.
  • रक्सा भूत: यह राक्षसों जैसा नज़र आने वाला भूत है.
  • दंतखिसोर भूत: इस भूत के बारे में कहा जाता है कि इसके बड़े-बड़े दांत होते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में 10 या 20 नहीं इतने ज्यादा हैं आतंकवादी संगठन, यहां देखिए NIA की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zayed II medal Smit Machhar: क्या होता है जायद मेडल, स्मित माच्छर को UAE ने दिया यह सम्मान
क्या होता है जायद मेडल, स्मित माच्छर को UAE ने दिया यह सम्मान
Vande Bharat Train: कौन-सा देश बेचता है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पार्ट्स, एक ट्रेन बनाने में कितना खर्च?
कौन-सा देश बेचता है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पार्ट्स, एक ट्रेन बनाने में कितना खर्च?
Oct-7 Government: इजरायल की मौजूदा सरकार को क्यों कहा जाता है Oct-7 Govt? ये है वजह
इजरायल की मौजूदा सरकार को क्यों कहा जाता है Oct-7 Govt? ये है वजह
Dearness Allowance: DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget