एक्सप्लोरर

कई वीडियो में दिखता है कि बोरीभर सिक्के लेकर कार लेने पहुंचा... मगर क्या ये सभव है? सिक्कों का ये नियम जान लीजिए

Coin Payment Rules: क्या आप जानते हैं कि सिक्कों से पेमेंट करने को लेकर एक नियम है, जिसके तहत आप एक लिमिट में ही सिक्कों से पेमेंट कर सकते हैं. तो जानते हैं उस नियम के बारे में....

अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें देखने को मिलता है कि कोई शख्स कार, स्कूटी या फिर कोई महंगा आइटम खरीदने के लिए खूब सारे सिक्के लेकर जाता है. वीडियो में दिखता है कि कोई शख्स बोरे में भरकर सिक्के लेकर जाता है और सिक्कों से महंगी चीज खरीदता है. लेकिन, कई लोगों का कहना है कि अगर नियमों के हिसाब से देखें तो ऐसा होना मुश्किल है. दरअसल, कहा जाता है कि अगर कोई सिक्कों से पेमेंट करना चाहे तो एक लिमिट तक ही पेमेंट कर सकता है और ज्यादा पैसों का अमाउंट का भुगतान सिक्कों से नहीं कर सकता.

जी हां, सिक्कों से कोई भी भुगतान करने की एक लिमिट होती है और लिमिट में ही पैसे का भुगतान किया जा सकता है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर नियम क्या कहते हैं और नियमों के हिसाब से सिक्कों से कितने रुपये का पेमेंट किया जा सकता है...

सिक्कों से कितने रुपये का पेमेंट हो सकता है?

नियमों के हिसाब से देखें तो सिक्का अधिनियम, 2011 की धारा 4 के प्रावधानों के तहत अगर कोई सिक्का एक रुपये या उससे ऊपर का है तो इस तरह के सिक्कों से सिर्फ 1000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है, इससे ज्यादा का भुगतान सिक्कों में करना कानूनी अपराध है. इसका मतलब है कि आप सिक्कों से सिर्फ 1000 रुपये तक की शॉपिंग कर सकते हैं. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति 50 पैसे के सिक्कों में कोई भुगतान करना चाहता है तो वह केवल 10 रुपये तक का पेमेंट कर सकता है. इसके अलावा अन्य सिक्कों से 1 रुपये का ही पेमेंट हो सकता है, लेकिन अब सिर्फ 50 पैसे से कम के सिक्के चलन में नहीं है. 

क्या बैंक में जमा कर सकते हैं पैसे?

हालांकि, अगर आपके पास काफी ज्यादा सिक्के हैं और उन सिक्कों को आप बैंक में जमा करना चाहते हैं यानी अपने अकाउंट में जमा करना चाहते हैं तो इसे जमा कर सकते हैं. बैंक में सिक्के जमा करने को लेकर कोई लिमिट नहीं है और कोई भी व्यक्ति अकाउंट में चाहे जितने सिक्के एक साथ जमा कर सकता है. रिजर्व बैंक कहता है कि बैंकों में ग्राहकों द्वारा सिक्के जमा करवाने के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं है. बैंकों को इस मामले में स्वतंत्र रखा गया है. 

कितने रुपये तक के सिक्के आ सकते हैं?

वहीं सिक्के जारी होने के तथ्यों की बात करें तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यह काम करता है. अभी देश में कई ऐतिहासिक जयंती या कुछ दिनों को जारी किए प्रतीकात्मक सिक्कों को छोड़ दें तो अभी देश में एक, दो, पांच, दस और बीस रुपये के सिक्के चलन में है. इसके अलावा अभी के नियमों के हिसाब से 1000 रुपये तक के सिक्के जारी किए जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- जब कई पटरियां होती हैं तो फिर ट्रेन ड्राइवर को कैसे पता चलता है कि किस ट्रैक से जाना है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget