एक्सप्लोरर

2024 US Elections: क्या अमेरिका में भी होते हैं मुख्यमंत्री? तो फिर इतने बड़े देश में कैसे चलता है राज-पाट?

भारत में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. इसी साल अमेरिका में भी चुनाव होने वाला है. लेकिन आज का सवाल ये है कि क्या भारत की तरह ही अमेरिका में राज्यों में मुख्यमंत्री होते हैं.

देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. अभी तक दो चरणों के लिए वोटिंग हो चुकी है और 7 मई को तीसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग होनी है. लेकिन आज हम भारत नहीं बल्कि अमेरिका की बात करने वाले हैं. क्योंकि इसी साल 2024 के नंवबर महीने में अमेरिका में भी चुनाव होने वाला है. सवाल ये है कि क्या अमेरिकी राज्यों में भी मुख्यमंत्री होते हैं?  इतने बड़े देश में राष्ट्रपति के बाद आखिर कौन से बड़े पद हैं. 

अमेरिका

बता दें कि अमेरिका में कुल 50 राज्य हैं. लेकिन इन राज्यों के साथ सबसे खास बात ये है कि किसी भी राज्य में कितनी भी आबादी क्यों ना हो, वहां से दो सीनेट चुनकर सदन में आते हैं. ये 100 सीनेट ही अपने राज्यों के प्रतिनिधि होते हैं. आसान भाषा में जैसे अपने देश भारत में राज्यों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री होते हैं, अमेरिका में ठीक ऐसे सीनेट होते हैं, जिन्हें जनता चुनकर भेजती है. 

सीनेट पद की ताकत

अब सवाल ये है कि आखिर सीनेट पद कितना ताकतवर होता है. सीनेट की ताकत को आप इस बात से समझ सकते हैं कि अगर राष्ट्रपति कोई फैसला करता है, जो सीनेट को मंजूर नहीं है. तो वो फैसला रुक जाता है. इतना ही नहीं किसी भी संधि की मंजूरी के लिए सीनेट के दो-तिहाई सदस्यों की मंजूरी जरूरी है. इसके अलावा सीनेट राष्ट्रपति या उप-राष्ट्रपति को अपने पद से हटा सकता है. इसे महाभियोग कहते हैं. ये तब होता है जब राष्ट्रपति पर देशद्रोह, भारी भ्रष्टाचार या दुष्कर्म का आरोप लगता है. 

अमेरिका में दो सदन

भारत में जैसे लोकसभा और राज्यसभा दो सदन है. अमेरिका में भी ठीक ऐसे ही दो सदन हैं. दरअसल अमेरिकी कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी हुई है, जिनमें से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव को निचला सदन कहते हैं और सीनेट ऊपरी सदन होता है.

 हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव

बता दें कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव अमेरिकी कांग्रेस का निचला सदन है. इसमें 435 प्लस 3 सदस्य होते हैं. विशेष प्रावधान के तहत वॉशिंगटन डीसी के 3 सदस्य को रखा जाता है. इस हाउस के सदस्यों का कार्यकाल 2 साल होता है. इसके बाद तुरंत सदन के नए सदस्य चुने जाते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि पहले इसी हाउस में कोई फैसला लिया जाता है, जिसे बिल कहते हैं. निचली सदन से कोई भी बिल सीनेट सदन तक जाता है और वहां से सहमति मिलने पर राष्ट्रपति के पास पहुंचता है. इसके अलावा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के पास कई विशेष ताकतें हैं. उदाहरण के लिए जैसे यहां के सदस्य चाहें तो राजस्व से जुड़े सभी विधेयकों पर अपने आप फैसला ले सकते हैं.
 

ये भी पढ़ें: Vadoma Tribe: इस जनजाति के पैरों में सिर्फ 2 उंगलियां, दिखने में शुतुरमुर्ग जैसे हैं पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget