एक्सप्लोरर

Ants Smell: क्या इंसान चींटियों को सूंघकर पहचान सकता? एक्सपर्ट ने बताया इसके पीछे का साइंस

चींटियां जितनी छोटी होती हैं, उनका प्रहार भी उतना ही तेज होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीटिंया भी एक गंध छोड़ती हैं, जिसके माध्यम से इंसान उसे पहचान सकता है.

चींटियां अपने छोटे होने और तेज प्रहार के लिए जानी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंसान चींटियों को सूंघकर पहचान सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि इंसान कैसे चींटियों को सूंघ सकते हैं? आखिर रिसर्च में चींटियों के गंध को लेकर क्या सामने आया है. 

चींटियां

सवाल ये है कि आखिर चींटियां कितने तरह की होती हैं. अधिकांश लोग इस सवाल का जवाब देंगे कि चींटियां दो तरह की होती हैं. पहली लाल चींटी और दूसरी काली चींटियां होती हैं. लेकिन असल में चीटियों की प्रजाति हजारों में है. लाइव साइंस की एक रिपोर्ट के मुताबिक धरती पर चींटियों की 13,000 से अधिक प्रजात‍ियां मौजूद हैं. जॉर्जिया में केनेसॉ स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्लिंट पेनिक ने इस पर लंबा रिसर्च किया है. उन्‍होंने बताया क‍ि वैसे तो ये लाल और काले रंग में बंटी हुई हैं. लेकिन एक चीज है, जिससे इनकी अलग-अलग पहचान हो सकती है. उन्होंने कहा कि चींटियों की गंध से इनकी पहचान हो सकती है. 

चींटी के अंदर रसायन

जानकारी के मुताबिक चींटियों की कई प्रजातियां गुस्‍सा होने या कुचले जाने पर तेज गंध वाले रसायन छोड़ती हैं. जैसे ट्रैप-जॉ चींटियां जब परेशान होती हैं, तो वो चॉकलेट जैसी गंध छोड़ती हैं. बड़ी पीली द‍िखने वाली सिट्रोनेला चींटियां नींबू जैसी गंध फेंकती हैं. लेकिन सबसे महत्‍वपूर्ण जो चींटी हमारे और आपके घरों में पाई जाती है, उसकी गंध सड़े हुए पनीर या बासी नारियल की तरह होती है. साइंटिस्‍ट के मुताबिक ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि घरेलू चींट‍ियां मिथाइल कीटोन्स नामक रसायन छोड़ती है. यह पेनिसिलियम बैक्टीरिया से उत्‍पन्‍न होते हैं. जो पनीर और सड़ते नार‍ियल पर उगते हैं.

क्या इंसान पहचान सकता चींटी की गंध

सवाल ये है कि क्या आम इंसान चीटिंयों की गंध को पहचान सकता है. दरअसल चीटियों से गंध तो जरूर निकलता है, लेकिन इंसान इन गंध को नहीं सूंघ पाता है. क्योंकि यह गंध काफी हल्का सा होता है. लेकिन कुछ चींटियों का गंध दूर से आता है, जिसे कोई एक्सपर्ट पहचान सकता है. हालांकि रिसर्च के मुताबिक चीटियों को कुचलने के बाद जब वो रसायन छोड़ती हैं, उससे उन्हें पहचाना जा सकता है. उस वक्त उनकी गंध तेज होती है. 

चीटियों से निकलने वाली गंध

जानकारी के मुताबिक अधिकांश चींटियों के कुचले जाने के बाद उनके अंदर से रसायन निकलता है. जिसे कोई जानकार या एक्सपर्ट पहचान सकता है. लेकिन हर वक्त कोई आम इंसान चींटियों के गंध को पहचान सकें, ये संभव नहीं है.

ये भी पढ़ें: Black Chicken:कैसा होता है ब्लैक चिकन, जिसका चिकन और अंडा दोनों सबसे महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है नागालैंड के हेड हंटर्स का इतिहास, कैसे मिला इन्हें यह नाम?
क्या है नागालैंड के हेड हंटर्स का इतिहास, कैसे मिला इन्हें यह नाम?
वोटर आईडी कार्ड बनने से पहले लोग कैसे करते थे वोट, जानें इसका इतिहास?
वोटर आईडी कार्ड बनने से पहले लोग कैसे करते थे वोट, जानें इसका इतिहास?
चुनाव आयुक्तों को हटाने की कब-कब उठी मांग, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
चुनाव आयुक्तों को हटाने की कब-कब उठी मांग, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
टीएन शेषन को क्यों याद करते हैं लोग, किन फैसलों से बनाई थी चुनाव आयोग की शाख
टीएन शेषन को क्यों याद करते हैं लोग, किन फैसलों से बनाई थी चुनाव आयोग की शाख

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
कांगो में बड़ा विमान हादसा, 2 सैन्य अधिकारी समेत 14 की मौत
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
'बिग बॉस 20' के सेट पर पहुंची 'हुंकार' की टीम, फातिमा सना शेख के ग्लैमरस लुक ने खींचा ध्यान
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
दिल्ली में भी बदलेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल, हल्की ठंड का एहसास
इस योजना के तहत खरीदें कृषि उपकरण, सरकार देगी आधी छूट
 इस योजना के तहत खरीदें कृषि उपकरण, सरकार देगी आधी छूट
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
चाय बनाने के बाद फेंक देते हैं अदरक, इससे बनाएं चटपटी चटनी
Embed widget