एक्सप्लोरर

कोई कांस्टेबल किस तरह बन सकता है डीएसपी, जानें क्या है पूरी प्रकिया

पुलिस विभाग में बहुत सारे पद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कांस्टेबल प्रमोशन लेकर किस ऑफिसर पद तक पहुंच सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि एक कांस्टेबल किस पद तक पहुंच सकता है.

 

पुलिस विभाग में अलग-अलग पद पर लोग काम करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कांस्टेबल प्रमोशन लेकर किस ऑफिसर पद तक पहुंच सकता है. हालांकि ये सच है कि पुलिस विभाग राज्य सरकार के अधीन काम करता है, इसलिए हर राज्य में इसके नियम कुछ अलग हो जाते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि एक कांस्टेबल प्रमोशन के जरिए किस पद तक पहुंच सकता है.  

पुलिस विभाग में कैसे होता है प्रमोशन 

कोई अगर कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती होता है, तो नियमित प्रमोशनों के ज़रिये वह सीनियर कॉंस्टेबल, हेड कांस्टेबल के पदों के बाद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर होता है. इसके बाद एसआई और फिर इंस्पेक्टर तक पहुंचता है. वहीं एसआई और इंस्पेक्टर के बीच महाराष्ट्र में असिस्टेंट इंस्पेक्टर का पद है. इसके अलावा कुछ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इंस्पेक्टर का पद गज़ेटेड अफसर का होता है. इसके बाद इंस्पेक्टर प्रमोट होकर डिप्टी एसपी के पद तक पहुंच सकता है. केंद्रीय लोक सेवा आयोग की परीक्षा (अंडर ट्रेनिंग आईपीएस) के बाद असिस्टेंट एसपी का पद मिलता है, जबकि राज्य लोक सेवा की परीक्षा के बाद डीएसपी का पद मिलता है. इसके बाद एडिशनल एसपी और फिर एसपी का पद है. एसपी के बाद प्रमोशन से डीआईजी, आईजी, एडीजी और डीजीपी के पद तक का सफर तय होता है.

कांस्टेबल से डीएसपी

आज जो किस्सा बताने वाले हैं, ये बात 2017 की है. जब वेंकटेश कांस्टेबल से डीएसपी के पद पर पहुंचा था. दरअसल दस साल पहले कॉंस्टेबल के पद पर भर्ती हुए वेंकटेश ने कर्नाटक के राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की थी. जिसके बाद वह डीएसपी बना था. 

इसके बाद दूसरा किस्सा रोशन लाल का है. रोशन लाल ने केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ पुलिस सेवा में 1979 में कॉंस्टेबल के पद से शुरूआत की थी. 1983 में उन्हें वायरलेस कैडर में शिफ्ट किया गया था. इसके बाद 1985 में लाल को हेड कॉंस्टेबल और 1989 में एएसआई के रूप में पदोन्नति मिली थी. 1991 में एसआई और 1996 में वह इंस्पेक्टर बने थे. 2003 में डीएसपी की रैंक पर उन्हें प्रमोट किया गया था. प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित लाल के प्रमोशन का क्रम एक दशक तक रुका था. डीएसपी की रैंक पर आठ साल रहने के बाद लाल ने प्रमोशन के लिए अर्ज़ी दाखिल की थी. लेकिन सुनवाई में होने वाली देरी के बीच नई प्रमोशन पॉलिसी को मंज़ूरी मिल गई थी. इसके बाद रोशन लाल को 2015 में यानी 36 साल बाद एसपी की रैंक प्राप्त हुई थी. रोशन लाल की कहानी ये बताती है कि भारत में कैसे एक सिपाही लंबे समय के दौरान एसपी के पद तक पहुंच सकता है.

 

ये भी पढ़ें:नवाज शरीफ की बेटी मरियम का गामा पहलवान से क्या है रिश्ता, जो बनेगी पाकिस्तान की पहली महिला CM

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं राहुल गांधी, कितने करोड़ का है उनका ऑफिस?
कितनी दौलत के मालिक हैं राहुल गांधी, कितने करोड़ का है उनका ऑफिस?
खान-ए-खाना से लेकर मरियम उज जमानी, मुगल दरबार में कैसे मिलती थीं उपाधियां?
खान-ए-खाना से लेकर मरियम उज जमानी, मुगल दरबार में कैसे मिलती थीं उपाधियां?
प्रेमानंद महाराज से पहले विवादों में रह चुके ये बाबा, किसका क्या हुआ हाल?
प्रेमानंद महाराज से पहले विवादों में रह चुके ये बाबा, किसका क्या हुआ हाल?
कैंची धाम में खतरे की घंटी, जाम नहीं ये है सबसे बड़ी आफत, रिसर्च ने चौंकाया
कैंची धाम में खतरे की घंटी, जाम नहीं ये है सबसे बड़ी आफत, रिसर्च ने चौंकाया

वीडियोज

Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
Embed widget