एक्सप्लोरर

दुनिया के सर्वनाश को लेकर सच हो रहीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, दिख रहे ये साफ संकेत 

बाबा वेंगा ने 2025 से दुनिया की तबाही की शुरुआत की भविष्यवाणी की थी, ऐसे में आइए जानते हैं बाबा वेंगा ने दुनिया के सर्वनाश को लेकर वो कौन सी भविष्यवाणियां की थीं, जिनके संकेत दिखने लगे हैं. 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात हैं. दुनियाभर के कई एक्सपर्ट दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष छिड़ने की बात कह रहे हैं. ऐसे में बाबा वेंगा की चर्चा तेज हो गई है. दरअसल, बाबा वेंगा ने दुनिया के सर्वनाश को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं. कई लोगों का कहना है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां धीरे-धीरे सच हो रही हैं. यह भी कहा जा रहा है कि बाबा वेंगा ने पहलगाम हमले को लेकर भी भविष्यवाणी की थी. दरअसल, इस हमले को बाबा वेंगा की 2043 तक दुनिया में इस्लाम के शासन की भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जा रहा है. 

इतना ही नहीं बाबा वेंगा ने 2025 से दुनिया की तबाही की शुरुआत जैसी भी गंभीर भविष्यवाणी की थी, जिसको लेकर दुनिया की बड़ी आबादी सहमी हुई है. बता दें, बाबा वेंगा एक अंधी बल्गेरियाई मनोवैज्ञानिक थी, जो अपनी भविष्यवाणियों को लेकर जानी जाती थीं. उनकी मृत्यु 1996 में हो गई थी. ऐसे में आइए जानते हैं बाबा वेंगा ने दुनिया के सर्वनाश को लेकर वो कौन सी भविष्यवाणियां की थीं, जिनके संकेत दिखने लगे हैं. 

2025 में यूरोप में संघर्ष छिड़ने के आसार

बाबा वेंगा ने 2025 में यूरोप में बड़ा संघर्ष छिड़ने की भविष्यवाणी की थी, साथ ही यह भी कहा था कि दुनिया की तबाही की शुरुआत संघर्ष से होगी और एक बड़ी आबादी इसकी चपेट में आएगी. एक्सपर्ट कहते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद दुनिया में ट्रेड वॉर शुरू हो गई है. कई यूरोपीय देश जो अब तक अमेरिका जैसे देश के साथ खड़े थे, वह भी ट्रंप की नीतियों का विरोध करने लगे हैं. अगर यह संघर्ष इसी तरह आगे बढ़ता है तो मामला गंभीर हो सकता है और यूरोप में स्थिति अराजक हो सकती है. ट्रेड वॉर में महंगाई इतनी बढ़ सकती है कि दुनिया में हाहाकार मच जाएगा. 

2043 तक इस्लामिक शासन

बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी है, जिसमें उन्होंने 2043 तक दुनिया में इस्लामिक शासन की बात कही थी. कई लोग पहलगाम हमले को इससे जोड़कर देख रहे हैं और लोगों कहना है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी पाकिस्तान के संदर्भ में थी. दरअसल, पहलगाम हमले के बाद एशिया में तनाव का माहौल बन चुका है, जहां भारत और पाकिस्तान जैसे देशों की सरहदों तक सैन्य संघर्ष शुरू होने की आशंका जताई जा रही है. यह संघर्ष बढ़ता है तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं. 

दुनिया के कई हिस्सों में आ रहा भूकंप

दुनिया के सर्वनाश को लेकर बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी के संकेत मिल रहे हैं. दरअसल, बीते कुछ महीनों में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के मामले बढ़ गए हैं. हाल ही में म्यांमार मं शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी. ऐसी ही एक भविष्यवाणी जापान की भविष्यवक्ता ने की है, जिसमें उन्होंने जुलाई में जापान में सुनामी आने की बात कही है. 

यह भी पढ़ें: प्लेन हाईजैक होने पर सबसे पहले किस फोर्स को बुलाया जाता है? जान लीजिए जवाब

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह बतौर फीचर डेस्क शिफ्ट हेड के रूप में काम कर रहे हैं. अपने 10 साल के पत्रकारिता करियर में वह टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

प्रांजुल श्रीवास्तव के पास प्रिंट न्यूज़ में काम करने का भी अनुभव है. वह बतौर रिपोर्टर लखनऊ, रायबरेली , मुरादाबाद जैसे शहरों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं. इस दौरान वह नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े रहे.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है. वह AI संबंधित कोर्स भी कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
अपनी सेना पर कितना खर्च करते हैं भारत और चीन? अरुणाचल तनाव के बीच जानें जवाब
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
एक भी जंग न हारने वाले बाजीराव पेशवा पर कितना था उधार, कहां से लिया था कर्ज?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?
बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं भयानक तूफान, अक्टूबर-नवंबर में ही कैसे बढ़ता है खतरा?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget