एक्सप्लोरर

Largest Gold Reserves Country: दुनिया में जिस देश के पास सबसे ज्यादा सोना, वहां किस धर्म को मानने वाले सबसे ज्यादा?

Largest Gold Reserves Country: दुनिया के हर देश के पास सोने का भंडारण होता है. लेकिन सबसे ज्यादा सोना अमेरिका के पास है. उनके पास करोड़ों की कीमत का सोना इकट्ठा है, जिसका इस्तेमाल वो संकट के समय कर सकते हैं.

Largest Gold Reserves Country: सोना सभी को बहुत पसंद होता है. सोना मतलब गोल्ड यानि वो पीली धातु जिसे लोग किसी को गिफ्ट में देते हैं या फिर शादी या किसी और फंक्शन में पहनते या देते हैं. जीवन में बचत करके सोना खरीदना बेहतर ऑप्शन माना जाता है. दुनियाभर के लोग सोने में निवेश करते हैं और आज हम आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन सा देश है, जिसके पास सबसे ज्यादा सोने का भंडार है. इस देश के लोग किस धर्म का पालन करते हैं. 

कई देशों के पास है सोने का भंडारण

सोने का भंडार किसी भी देश की आर्थिक व्यवस्था पर निर्भर करता है. दुनिया के सभी बड़े देश सोने का बड़ा भंडार इकट्ठा करके रखते हैं. क्योंकि अगर कभी कोई आर्थिक संकट आता है तो उससे निपटने के लिए उनके पास मूल्यवान ठोस धातु है. फोर्ब्स के मुताबिक गोल्ड स्टैंडर्ड को 18वीं शताब्दी में अपनाया गया था. धीरे-धीरे 19वीं शताब्दी में गोल्ड स्टैंडर्ड दुनिया भर की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन गया. गोल्ड स्टैंडर्ड को 1970 के दशक में आधिकारिक तौर त्याग कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी कई देशों ने अपने यहां सोने के भंडारण को बनाए रखा. 

किस देश में है सबसे ज्यादा सोना

यही वजह है कि दुनिया में अमेरिका ऐसा देश है, जहां सोने का भंडार सबसे ज्यादा है. अमेरिका में 8133 टन सोना शामिल है. यह किसी भी अन्य देश से सबसे ज्यादा है. इस सोने की कीमत 543,499.37 मिलियन डॉलर यानि 45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. अमेरिकी सोना मुख्य रूप से फोर्ट नॉक्स, वेस्ट पॉइंट और डेनवर मिंट स्टोर में मौजूद है. अमेरिकन डॉलर की प्रमुख ताकत का कारण इनके सोने के भंडार भी हैं. दूसरे नंबर पर जर्मनी है जिसके पास 3,351.53 टन सोना है.

अमेरिका में किस धर्म के लोग सबसे ज्यादा

अमेरका में कई धर्म के लोग रहते हैं. इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, यहूदी, प्रोटेस्टेंट और ताओ समेत कई अन्य धर्म के लोग शामिल हैं. ऐसे में जानने की जरूरत है कि यहां किस धर्म के लोगों की बाहुल्यता है. अमेरिका में ईसाई धर्म के लोग सबसे ज्यादा रहते हैं. जहां ईसाई धर्म (प्रोटेस्टेंट, कैथोलिक) में करीब 23 करोड़ लोग किसी न किसी हिसाब से ईसाई धर्म का पालन करते हैं. यहां पर अच्छी खासी संख्या में यहूदी रहते हैं. जिनकी जनसंख्या तकरीबन 73 लाख है. इसके बाद यहां 41.7 लाख लोग बौद्ध धर्म के रहते हैं. यहां पर हिंदुओं की भी ठीक-ठाक जनसंख्या है. इसके अलावा यहां इस्लाम को मानने वाले लगभग 34.5 लाख लोग रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
क्या अपनी कार को भी करवा सकते हैं बुलेट प्रूफ, इसमें कितना खर्चा?
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget