एक्सप्लोरर

एलियन से जुड़ी ये तीन घटनाएं दुनिया कभी नहीं भूल सकती, ये है पूरी कहानी

बेट्सी और बार्नी हिल का मामला अमेरिका का पहला एलियंस द्वारा किसी इंसान के अपहरण का मामला था. यह घटना 19 सितंबर 1961 को न्यू हैंपशायर में हुई थी.

दुनिया में एलियन से जुड़ी कई कहानियां हैं. लेकिन आज हम आपको जिन तीन कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं वो एलियन एनकाउंटर की सबसे बड़ी कहानियां हैं. यानी इन्हीं घटनाओं के बाद दुनिया ने दूसरी दुनिया के जीवों पर अपना ध्यान केंद्रित किया. सबसे बड़ी बात कि ये घटनाएं तब घटी थीं, जब हमारे पास इतनी ज्यादा तकनीक भी नहीं थी कि हम उस घटना को बेहतर तरीके से समझ भी पाएं.

रोजवेल की घटना

ये साल 1947 का था. जुलाई के महीने में रोजवेल, न्यू मैक्सिको के एक किसान ने अपने खेत में एक अज्ञात वस्तु के अवशेष पाए. जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो उसने इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दी. अधिकारियों को देखते ही समझ आ गया कि ये उनके बस की बात नहीं है.

इसलिए उन्होंने इसमें अमेरिकी सेना को शामिल कर लिया. सेना ने इसे "यूएफओ" के रूप में स्वीकार किया. हालांकि, कुछ दिनों बाद पता नहीं क्या हुआ, अमेरिकी सेना ने इसे एक मौसम विज्ञान की बैलून का हिस्सा बता दिया. लेकिन लोगों को इस पर विश्वास नहीं था, उनका मानना था कि सरकार ने एलियन शिप को छिपाने की कोशिश कर रही है.

बेट्सी और बार्नी हिल का मामला

बेट्सी और बार्नी हिल का मामला अमेरिका का पहला एलियंस द्वारा किसी इंसान के अपहरण का मामला था. यह घटना 19 सितंबर 1961 को न्यू हैंपशायर में हुई थी. इस घटना में एक दंपति ने दावा किया था कि जब वह अपनी कार से घर की ओर लौट रहे थे तभी उनकी कार के सामने अचानक से एक तेज रौशनी हुई जिसे देख कर वह घबरा गए और अचानक उनकी याददाश्त खो गई.

जब वह लोग होश में आए, तो उन्हें पता चला कि वे अपने घर से कई मील दूर थे. इसके अलावा इस बीच उनके साथ क्या हुआ उन्हें याद नहीं था. हालांकि, बाद में, दंपति ने हिप्नोसिस के माध्यम से अपने अनुभवों को फिर से याद करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि उन्हें एक हाई टेक्नोलॉजी वाले एलियन शिप में अपहरण कर के लाया गया था. वहां मौजूद एलियन उनकी शारीरिक जांच कर रहे थे. इस मामले की चर्चा बाद में पूरी दुनिया में हुई.

फीनिक्स लाइट्स घटना

फीनिक्स लाइट्स घटना 13 मार्च 1997 को एरिज़ोना में हुई थी. इस दिन हजारों लोगों ने आकाश में एक अज्ञात वस्तु को देखने का दावा किया. यह घटना आज तक के सबसे लोकप्रिय यूएफओ देखे जाने में से एक है, जिसे लेकर हजारों लोगों ने दावा किया था. जो लोग इसे दखने का दावा करते हैं, वो कहते हैं कि उन्होंने एक विशाल त्रिकोणीय आकार की वस्तु देखी, जिसमें कई हल्की रोशनी थीं. यह शिप धीरे-धीरे फीनिक्स के ऊपर से गुजरी. लोगों ने इसे एलियन शिप से जोड़ कर देखा. हालांकि, सरकार ने इस घटना को एक सैन्य प्रशिक्षण मिशन बताया.

ये भी पढ़ें: दूसरे देशों को बाल बेचकर इतने हजार करोड़ रुपये कमाता है भारत, इस मंदिर से सबसे ज्यादा कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
क्या किसी देश के राष्ट्रपति की दूसरे देश में हो सकती है गिरफ्तारी, क्या है इंटरनेशन लॉ?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
फ्रांस से क्या-क्या खरीदता है भारत, उसे क्या बेचता है?
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?
लॉरेंस के गैंग में कितने लोग हैं, कहां-कहां फैलाई दहशत?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget