एक्सप्लोरर

बूढ़े भी फिर से हो जाएंगे जवान, वैज्ञानिकों के हाथ लगी चमत्कारी रिसर्च

Age Reversal: वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग फिलहाल चूहों पर किया और कामयाब हुए. इस रिसर्च पर भरोसा करें तो शायद कुछ समय बाद 50 साल के इंसान को भी 30 साल के युवा जैसा बनाया जा सकेगा.

Research On Aging Effect: हर कोई हमेशा सुंदर दिखना और जवान रहना चाहता है. इसके लिए बाजार में हजारों तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स आते हैं. जगह जगह इन यंग दिखाने का दावा करने वाले प्रोडक्ट्स के एड्स लगे होते हैं. हालांकि, इनसे कोई खास असर नहीं पड़ता है क्योंकि इंसान की उम्र तो हर दिन बढ़ती रहती है. लेकिन लंबे समय के शोध के बाद वैज्ञानिकों को उम्र घटाने में सफलता मिल गई है. जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और बोस्टन यूनिवर्सिटी के इस जॉइंट शोध में कुछ साइंटिस्ट्स ने अपने प्रयोग में कुछ ऐसा किया जिससे उम्र घटने लगती और और स्किन पहले जैसी जवान और चमकदार दिखने लगती है, न सिर्फ स्किन बल्कि जवानी जैसी ही फुर्ती भी लौट आती है. इस शोध को वैज्ञानिक पत्रिका सेल में भी प्रकाशित किया गया.

वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग फिलहाल चूहों पर किया, जिसमें उन्हें कामयाबी मिली. ऐसे में इन एक्सपर्ट्स की इस रिसर्च पर भरोसा किया जाए तो शायद कुछ समय बाद 50 साल का इंसान भी 30 साल के युवा जितना ताकतवर और स्किन पर भी इसी उम्र वाला ग्लो वापस पा सकेगा. आइए जानते हैं इस शोध से जुड़ी दिलचस्प जानकारी...

उम्र एक रिवर्सिबल प्रोसेस है
शोधकर्ता डेविड सिनक्लेयर का कहना है कि उम्र रिवर्सिबल प्रोसेस है, जिसके साथ छेड़छाड़ करने संभव है. अभी तक ऐसा माना जाता था कि कोशिकाओं के सुस्त पड़ने पर उम्र में बदलाव दिखने लगता है, लेकिन यह शोध इस थ्योरी को नकारता दिखता है. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के नए शोध में वैज्ञानिकों को बूढ़े और कमजोर नजर वाले चूहों को फिर से युवा बनाने में कामयाबी मिली है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस प्रोसेस को उल्टा भी किया जा सकता है, यानी किसी युवा को समय से पहले बूढ़ा बनाना भी संभव है.

चूहों को कैसे किया जवान
सेल में प्रकाशित हुए इस शोध का नाम लॉस ऑफ एपिजेनेटिक इंफॉर्मेशन एज कॉज ऑफ मैमेलियन एजिंग है. शोधकर्ता सिनक्लेयर का मानना है कि उम्र का बढ़ना दरअसल कोशिकाओं के अपने ही DNA को ठीक से रीड न कर पाने का परिणाम है. यह रिसर्च तकरीबन एक साल तक चली. इस दौरान बूढ़े और कमजोर नजर वाले चूहों में ह्यूमन एडल्ट स्किन की सेल्स डाली गईं, जिससे कुछ ही दिनों में वो चूहे अच्छी तरह देखने लायक हो गए. बाद में फिर इसी तरीके से ब्रेन, मसल और किडनी सेल्स को भी युवा बनाया गया. हालांकि, यह रिसर्च चूहों के बहुत छोटे ग्रुप पर हुई इसलिए वैज्ञानिक उत्साहित तो हुए लेकिन वो अभी इस बात को लेकर श्योर नहीं हैं कि ये तरीका इंसानों पर भी उतना ही कारगर होगा. हालांकि, वैज्ञानिक इसको लेकर शोध कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें - चांदी का वर्क कैसे बनता है? क्या सही में चमड़े की खाल में पीट-पीट कर बनाया जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधान परिषद के MLC बनने के बाद पावर स्टार पवन सिंह को कितनी मिलेगी सैलरी, MLA से कम या ज्यादा?
बिहार विधान परिषद के MLC बनने के बाद पावर स्टार पवन सिंह को कितनी मिलेगी सैलरी, MLA से कम या ज्यादा?
Protests In POK: पाकिस्तान के पास कैसे चला गया था PoK, क्या है कश्मीर के इस टुकड़े की इसकी कहानी?
पाकिस्तान के पास कैसे चला गया था PoK, क्या है कश्मीर के इस टुकड़े की इसकी कहानी?
Cylinders Prices Reduced: घरेलू LPG सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर इतना महंगा क्यों, कैसे तय होते हैं दाम; किससे ज्यादा कमाती है सरकार?
घरेलू LPG सस्ता और कमर्शियल सिलेंडर इतना महंगा क्यों, कैसे तय होते हैं दाम; किससे ज्यादा कमाती है सरकार?
भारतीय लाल मिर्च का दीवाना क्यों है ड्रैगन, हर साल कितने टन रेड चिली खरीदता है चीन?
भारतीय लाल मिर्च का दीवाना क्यों है ड्रैगन, हर साल कितने टन रेड चिली खरीदता है चीन?

वीडियोज

Mahakumbh के दौरान भी हुई थी राम मंदिर में चोरी
देशभर में मानसून का तांडव, कई शहर जलमग्न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 27 मई को क्या हुआ था?
Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
‘वैभव सूर्यवंशी को घर पर रहकर परीक्षा देनी चाहिए और गली क्रिकेट खेलना चाहिए’, इस महान खिलाड़ी का बयान वायरल
‘वैभव सूर्यवंशी को घर पर रहकर परीक्षा देनी चाहिए और गली क्रिकेट खेलना चाहिए’, इस महान खिलाड़ी का बयान वायरल
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Mango Juice Viral Video : मैंगो जूस पी लो गाइज... ये वीडियो देख लेंगे तो आएगी घिन, कभी नहीं खरीदेंगे बाजार से बोतल
मैंगो जूस पी लो गाइज... ये वीडियो देख लेंगे तो आएगी घिन, कभी नहीं खरीदेंगे बाजार से बोतल
Sink Trap Leak: किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
Embed widget