एक्सप्लोरर

आखिर कबूतर को ही क्यों कहा जाता है जासूसी पक्षी, बेहद रोचक है इसके पीछे की वजह

कबूतर को सबसे समझदार पक्षी माना जाता है. यही कारण है कि कबूतर का इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जाता है. आज हम आपको कबूतर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने वाले हैं.

कबूतर की गिनती एक समझदार पक्षी में होती है. यहीं कारण है कि कबूतर को एक जासूसी पक्षी भी कहा जाता है. इसका साक्ष्य मुगलों और राजाओं के समय से देखने को मिलता है. अभी हाल ही में मुंबई पुलिस ने भी आठ महीने की हिरासत के बाद एक संदिग्ध चीनी जासूस कबूतर को रिहा किया है. दरअसल कबूतर को मई 2023 में मुंबई बंदरगाह के पास गिरफ्तार किया गया था, जहां पर उसके पैरों में दो अंगूठियां बंधी हुई थी. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, सालों से कबूतर का इस्तेमाल जासूसी और संदेश पहुंचाने के लिए किया जाता है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कबूतर को क्यों जासूसी पक्षी कहा जाता है.

जासूस पक्षी है कबूतर

कबूतर एक ऐसा पक्षी है, जिसका ऐतिहासिक रूप से इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जाता है. अंतरराष्ट्रीय जासूस संग्रहालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रथम विश्व युद्ध के दौरान कबूतरों पर छोटे कैमरे लगे हुए थे और उन्हें दुश्मन के इलाके में छोड़ दिया गया था. जब पक्षी दुश्मन के इलाके में उड़ रहा होता था तो छोटे से कैमरे से इसे क्लिक कर लेता था. इतना ही नहीं अपनी गति और मौसम की परवाह किए बिना बेस पर लौटने की क्षमता के कारण वे दुश्मन देश में संदेश पहुंचाने के भी प्रभारी थे. संग्रहालय के मुताबिक इस दौरान 95 फीसदी कबूतरों ने अपनी डिलीवरी पूरी कर ली थी. इस वजह से 1950 के दशक तक जासूसी के लिए उनका इस्तेमाल होता था. 

कबूतरों ने बचाई 194 जवानों की जान 

प्रथम विश्व युद्ध में चेर अमी नाम का एक कबूतर काफी मशहूर हुआ था. उसका अंतिम मिशन 14 अक्टूबर 1918 को था, जिसमें उसने जर्मनों के खिलाफ लड़ाई में एक घिरी हुई फ्रांस की बटालियन के 194 सैनिकों को बचाने में मदद की थी. हालांकि दुश्मनों की गोलीबारी में चेर अमी को पैर और छाती में गोली लग थी. लेकिन वह संदेश लेकर अपने मचान तक पहुंचने में कामयाब हुआ था. अपने मिशन के दौरान लगी चोटों की वजह से 13 जून 1919 के दिन चेर अमी की मृत्यु हो गई थी. कबूतर चेरी को मरणोपरांत अन्य पुरस्कारों के साथ किसी भी बहादुर नायक को दिये जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार फ्रेंच क्राइक्स डी गुएरे विद पाम से सम्मानित किया गया था. 

 

ये भी पढ़ें: झुंड में क्यों चलते हैं भेड़िये, इस वजह से शेर भी शिकार करने से डरते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget