एक्सप्लोरर

2050 के बाद तेजी से घटेगी इंसानों की जनसंख्या, ये होगी वजह, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

800 करोड़ का आंकड़ा छू लेने के बाद अब 2050 तक धरती पर इंसानों की संख्या 900 करोड़ होगी. लेकिन, उसके बाद यह बढ़ेगी नहीं, बल्कि घटेगी और सदी के अंत तक 600 करोड़ हो जायेगी.

World Population: बढ़ती आबादी के अपने फायदे हैं और नुकसान भी हैं. बढ़ती आबादी से आर्थिक स्थिति बनी रहती हैं, वहीं कम आबादी को कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है. 15 नवंबर 2022 को धरती पर इंसानों की आबादी 800 करोड़ हो गई. जब धरती पर जब 100 करोड़ लोग थे, तब उन्हे 200 करोड़ होने में 125 साल का लंबा समय लगा था. वहीं, सिर्फ 12 साल में ही हम 700 करोड़ से 800 करोड़ हो गए. अब इंसानों को 800 करोड़ से 900 करोड़ होने में 27 साल लगेंगे, यानी 2050 तक 900 करोड़ होंगे. आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं.

पर्यावरण को होता है नुकसान

UN DESA की वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स 2022 रिपोर्ट में बताया गया था कि 2037 तक इंसानों की आबादी नौ सौ करोड़ और 2058 तक एक हजार करोड़ पार कर जाएगी. लेकिन, ऐसा होता दिख नहीं रहा है. हम जिस अध्ययन की बात कर रहे हैं, उसे काफी गहन तरीके से किया गया है. स्टडी में बताया गया है कि दुनिया के 10% अमीर लोग ज्यादा खपत करते हैं. जिसकी वजह से पर्यावरण को हानि होती है और इसका परिणाम आम इंसान को ज्यादा भुगतना पड़ता है.

कई देशों की आबादी पहले से है ज्यादा

जोर्जेन रैंडर्स, जोकि एक साइंटिस्ट होने के साथ-साथ Earth4All के मॉडलर भी हैं, उनका कहना है कि जहां भी आबादी तेजी से बढ़ रही है, वहां पर प्रति व्यक्ति पर्यावरणीय फुटप्रिंट्स बेहद कम हैं. इस नई स्टडी में ऐसे दस देशों के बारे में भी बताया गया है, जहां आबादी आपने उच्चतम स्तर से बहुत पहले से आगे चल रही है. इस समय अंगोला, कॉन्गो, नाइजीरिया और नाइगर जैसे अफ्रीकी देशों में जनसंख्या बढ़ने की दर सबसे अधिक है. वहीं, एशियाई देशों में अफगानिस्तान में सबसे अधिक है.

2100 तक 600 से 760 करोड़ होगी आबादी

इसकी वजह होगा वैश्विक असंतुलन. इकोलॉजिकल फुटप्रिंट, वाइल्डलाइफ का विलुप्त होना आगे चलकर आर्थिक स्थिति और आबादी को बुरी तरह प्रभावित करेगा. सबसे अच्छी स्थिति जायंट लीप (Giant Leap) मानी जा रही है. यानी 2040 तक आबादी साढ़े आठ सौ करोड़ हो जाएगी. लेकिन, 2100 तक यह घटकर छ सौ करोड़ हो जाएगी. सीधे शब्दों में कहें तो आर्थिक असंतुलन और जलवायु परिवर्तन वो कारक होंगे, जो आबादी को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे.

इन 8 देशों में सबसे ज्यादा बढ़ेगी जनसंख्या

UN की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2050 तक कॉन्गो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलिपींस और तंजानिया में जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ेगी. 2050 तक होने वाली जनसंख्या बढ़ोत्तरी में अफ्रीका की सब-सहारन कंट्रीज की आधे से ज्यादा हिस्सेदारी होगी.

यह भी पढ़ें - तोते के पास तो होंठ भी नहीं होते, फिर वह शब्दों को कैसे बोल पाता है? समझिए क्या कहता है विज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस देश में AI को चेहरा बेच मोटी कमाई कर रहे लोग, कितना सुरक्षित यह धंधा?
इस देश में AI को चेहरा बेच मोटी कमाई कर रहे लोग, कितना सुरक्षित यह धंधा?
सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह
सिंधु समझौता रद्द, फिर भी भारत ने क्यों नहीं रोका पाक का पानी? क्या है वजह
किन देशों को बिजली सप्लाई करता है भारत, नेपाल को किस भाव बेचेगा?
किन देशों को बिजली सप्लाई करता है भारत, नेपाल को किस भाव बेचेगा?
भारत को क्यों है चीन के होटन एयर रूट की जरूरत, क्या होगा इससे फायदा?
भारत को क्यों है चीन के होटन एयर रूट की जरूरत, क्या होगा इससे फायदा?

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Mumbai Protest LIVE: विपक्ष दिल्ली में तो मुंबई में सीजेपी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
LIVE: विपक्ष दिल्ली में तो मुंबई में सीजेपी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
दिल्ली में बढ़ी गर्मी, अक्टूबर की शुरुआत चार साल में सबसे प्रदूषित, AQI पहुंचा 166
दिल्ली में बढ़ी गर्मी, अक्टूबर की शुरुआत चार साल में सबसे प्रदूषित
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
इस देश में AI को चेहरा बेच मोटी कमाई कर रहे लोग, कितना सुरक्षित यह धंधा?
इस देश में AI को चेहरा बेच मोटी कमाई कर रहे लोग, कितना सुरक्षित यह धंधा?
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget