एक्सप्लोरर

दुनिया के इन देशों में नहीं है अबॉर्शन कराने की इजाजत, भारत में है ये नियम

Abortion Law: अबॉर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक मामला चल रहा है, जिसमें एक 27 साल की महिला ने 26 हफ्ते का भ्रूण गिराने की मांग की है. इसी बीच जानिए कि दुनिया में गर्भपात कहां बैन है.

Abortion Law: गर्भपात को लेकर एक महिला ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, उसने अपने 26 हफ्ते के भ्रूण को गिराने की मांग की है. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने सुनवाई की, जिनमें से एक जज ने माना कि महिला के फैसले का सम्मान करना चाहिए, वहीं दूसरी जज ने कहा कि कोई भी कोर्ट बच्चे की सांसे खत्म करने का फैसला नहीं सुना सकता है. फिलहाल मामला चीफ जस्टिस को ट्रांसफर कर दिया गया है. इसी बीच हम आपको ये बता रहे हैं कि दुनियाभर के वो कौन से देश हैं, जहां पर गर्भपात की इजाजत नहीं है. 

इन देशों में गैरकानूनी है गर्भपात
दुनिया के ज्यादातर देश अब इस बात को लेकर बहस कर रहे हैं कि गर्भपात की इजाजत देनी चाहिए या फिर नहीं... इसके अलावा इसके सही समय को लेकर भी लगातार चर्चा होती है. कई देशों में गर्भपात को पूरी तरह से गैरकानूनी माना जाता है. यानी यहां पर गर्भपात कराने पर पूरी तरह से रोक है. इन देशों में पलाऊ, जमैका, मेडागास्कर, माल्टा, मॉरिटानिया, सैन मैरिनो, लाओस, कुराकाओ, अंडोरा, कांगो, इराक, अल सल्वाडोर, मिस्र, फिलीपींस, वेस्ट बैंक और अरूबा जैसे देश शामिल हैं. इन देशों में अबॉर्शन इमरजेंसी के हालात में ही संभव है.

भारत में क्या है नियम?
इसके अलावा भारत समेत कई देश ऐसे भी हैं, जहां पर गर्भपात कराया जा सकता है. इन देशों में गर्भपात के लिए अलग-अलग सीमा तय की गई है, यानी गर्भवती होने के कितने हफ्ते के भीतर अबॉर्शन कराना है, ये पहले से तय है. भारत में अब 24 हफ्ते तक की गर्भवती का अबॉर्शन कराया जा सकता है. हालांकि ये कुछ खास परिस्थितियों में ही होता है. इसके लिए पूरी गाइडलाइन बनाई गई है. 12 से 20 हफ्ते में गर्भपात के लिए एक डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है. 20 से 24 हफ्ते के गर्भपात के लिए दो डॉक्टरों की सलाह की जरूरत होगी. 

ये भी पढ़ें- ट्रेन टिकट के वक्त जो 35 पैसे वाला इंश्योरेस लेते हैं, उससे हादसे के बाद कितने लाख रुपये मिलते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget