एक्सप्लोरर

बिल्ली पालते हैं तो हो जाएं सावधान, एक बार काट लिया तो मौत निश्चित!

अक्सर लोग अपने पालतू जानवरों के साथ खेलते वक्त उनके मुंह में अपना हाथ डाल देते हैं. डेनमार्क के रहने वाले हेनरिक क्रेगबाउम ने भी यही गलती की थी. जिसका खामियाजा उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.

जानवरों को पालना इंसान ने तब से शुरु कर दिया था, जब वह आधुनिक मानव में तब्दील भी नहीं हुआ था. आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो जानवरों को पालने का शौक रखते हैं, इनमें खास तौर से कुत्तों और बिल्लियों को पालने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है. आप अगर अपने घर के आस-पास ही देखें तो आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनके घर में कोई कुत्ता या फिर कोई बिल्ली पालतू मिल जाएगी. हालांकि, अब ऐसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. डेनमार्क से एक ऐसा केस सामने आया है, जिसको पढ़ने के बाद आप बिल्लियों को पालने और उनके साथ खेलने में सौ बार सोचेंगे. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे एक बिल्ली के काटने से एक 33 साल के व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई.

कैसे बिल्ली के काटने से हो गई मौत

आपने अक्सर देखा होगा कि जो लोग पालतू जानवर अपने घर में रखते हैं, अक्सर उनसे खेलते वक्त वह उनके मुंह में अपना हाथ डाल देते हैं. डेनमार्क के रहने वाले हेनरिक क्रेगबाउम ने भी यही गलती की थी. जिसका खामियाजा उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. उन्होंने अपने पालतू बिल्ली से खेलते हो तो उसके मुंह में हाथ डाल दिया और उनकी पालतू बिल्ली ने उनकी उंगली पर काट लिया. बिल्ली के काटने के बाद हेनरिक के हाथों में इंफेक्शन हो गया और थोड़ी ही देर में उनका पूरा हाथ सूज गया. हेनरिक जब हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टरों ने कहा कि हेनरिक की कंडीशन बेहद खराब है और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया. कई महीनों तक उनका इलाज चला, लेकिन अंत में हेनरिक की मौत हो गई.

15 ऑपरेशन हुए फिर भी नहीं बची जान

हेनरिक की कंडीशन इतनी ज्यादा खराब हो गई थी, डॉक्टरों को उन्हें ठीक करने के लिए 15 ऑपरेशन करने पड़े. हालांकि, इसके बावजूद भी हेनरिक की उंगली ठीक से काम नहीं कर रही थी. डॉक्टरों के पास जब अंत में कोई चारा नहीं बचा तो उन्होंने हेनरिक की उंगली काट दी. लेकिन इसके बाद भी हेनरिक को कोई राहत नहीं मिली और कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई.

बिल्ली के काटने से ऐसा क्या हुआ था

जब हेनरिक की बिल्ली ने उनकी उंगली में काटा तो बिल्ली के मुंह से एक वायरस हेनरिक के शरीर में प्रवेश कर गया. इस वायरस ने हेनरिक के इम्यून सिस्टम को बेहद खराब कर दिया और इसकी वजह से उन्हें निमोनिया गठिया और डायबिटीज जैसे रोग हो गए. हेनरिक की पत्नी बताती हैं कि बिल्ली के काटने के बाद वह इतने ज्यादा बीमार हो गए थे कि अपनी मौत के लिए दिन गिन रहे थे. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आपको अगर कोई भी जानवर काटे तो उसे हल्के में ना लें चाहे वह आपका पालतू जानवर ही क्यों ना हो, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और अपना चेकअप कराएं.

ये भी पढ़ें: 20 घंटे काम और 8 लाख की इनकम, इस महिला की तरह आप भी घर बैठे कमा सकते हैं इतने रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC In MP: धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
धर्म बदलने के बाद भी क्या पिता की संपत्ति का अधिकारी रहेगा बेटा, जानिए क्या कहता है नया UCC कानून?
Black Armband Protest : कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
कहां से शुरू हुआ काली पट्टी बांधकर विरोध करना, किसने पहली बार किया था ऐसा प्रयोग
दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?
दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget